Bhooth Bangla OTT Release Date: बॉलीवुड की पिछली फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की जबरदस्त सक्सेस के बाद, अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी ‘भूत बंगला’ (Bhooth Bangla) ने थिएटर्स में रौनक बनाए रखी है. लेजेंडरी डायरेक्टर प्रियदर्शन और अक्षय की आइकोनिक जोड़ी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि जब भी ये साथ आते हैं, बॉक्स ऑफिस पर हंसी और पैसों की बरसात होना तय है.
Bhooth Bangla OTT Release Date
सिनेमाघरों में एक महीने से ज्यादा का सफल सफर पूरा करने के बाद, अब यह फिल्म ओटीटी (OTT) पर तहलका मचाने के लिए तैयार है. भारत में 175 करोड़ रूपये से ज्यादा कमाई करने के बाद रिपोर्ट्स के मुताबिक अब भूत बंगला 12 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के लिए तैयार है.
प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस हॉरर-कॉमेडी को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है, जिसके कारण ‘राजा शिवाजी’ की लहर के बीच भी इसके फुटफॉल्स (Footfalls) मजबूत बने रहे.

Bhooth Bangla OTT Release Platform
इस ब्लॉकबस्टर फिल्म के पोस्ट-थिएट्रीकल स्ट्रीमिंग राइट्स नेटफ्लिक्स (Netflix) के पास हैं. हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी आधिकारिक घोषणा होना बाकी है.
Bhooth Bangla Box Office Collection
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने अब तक 175 करोड़ की शानदार नेट कमाई कर ली है. इसके अलावा वर्ल्डवाइड मार्केट में फिल्म का जादू सिर चढ़कर बोला है, जहाँ इसने लगभग 240 करोड़ रूपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है.

भूत बंगला के बारे में
अक्षय कुमार के साथ इस भूलभुलैया जैसी हवेली में कॉमेडी का तड़का लगाने के लिए पुराने और नए दौर के बेहतरीन कलाकारों की फौज शामिल थी. अक्षय कुमार के साथ वामिका गब्बी फीमेल लीड में नजर आईं और दोनों की ट्यूनिंग को काफी पसंद किया गया.
इनके अलावा फिल्म में तब्बू, परेश रावल, राजपाल यादव, जीशू सेनगुप्ता, मिथिला पालकर, राजेश शर्मा और मनोज जोशी ने अपनी कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों को लोटपोट कर दिया. साथ ही यह फिल्म दिवंगत अभिनेता असरानी जी के प्रशंसकों के लिए बेहद भावुक करने वाली रही. उनके निधन से पहले शूट की गई यह उनकी आखिरी फिल्मों में से एक है, जिसमें उनका अंदाज देखकर फैंस की आँखें नम भी हुईं और चेहरे पर मुस्कान भी आई.
Special Request:
दोस्तों, हेरा फेरी, भूल भुलैया और गरम मसाला के बाद अक्षय और प्रियदर्शन की यह जोड़ी आपको कैसी लगी? क्या आप ‘भूत बंगला’ को इस जून नेटफ्लिक्स पर दोबारा अपनी फैमिली के साथ बिंज-वॉच करने के लिए एक्साइटेड हैं? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरुर दें. जानकारी पसंद आई हो तो पोस्ट को शेयर करना ना भूले, धन्यवाद.