Drishyam 3 Hindi Version Wraps Up Shoot: अजय देवगन के फैंस और सस्पेंस फिल्मों के शौकीनों के लिए साल 2026 की सबसे बड़ी खुशखबरी फाइनली आ गई है! भारतीय सिनेमा की सबसे पॉपुलर सस्पेंस-थ्रिलर फ्रेंचाइजी ‘दृश्यम 3’ (Drishyam 3) की शूटिंग ऑफिसियल तौर पर पूरी हो चुकी है. चौथी पास ‘विजय सालगांवकर’ एक बार फिर पुलिस और सिस्टम के चक्रव्यूह से अपने परिवार को बचाने के लिए पूरी तरह तैयार है.
रिलीज डेट: 2 अक्टूबर 2026 (गांधी जयंती के मौके पर)
स्टार-कास्ट: अजय देवगन, तब्बू, श्रिया सरन, जयदीप अहलावत, प्रकाश राज, इशिता दत्ता और रजत कपूर
डायरेक्टर: अभिषेक पाठक

Drishyam 3 Hindi Version Wraps Up Shoot
डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर सेट से बिहाइंड द सीन (BTS) तस्वीरें शेयर करते हुए फिल्म के रैप-अप (Shoot Wrap) की घोषणा की है. दिसंबर में गोवा के खूबसूरत और रहस्यमयी बैकड्रॉप्स में शुरू हुई इस फिल्म की शूटिंग अब पूरी हो चुकी है और फिल्म पोस्ट-प्रोडक्शन स्टेज में एंट्री कर चुकी है.
Alpha में ‘भारत-पाक मिशन’ नहीं बल्कि दुश्मनों को अकेले नेस्तनाबूद करेगी ‘लोन वुल्फ’ आलिया भट्ट
मलयालम वर्जन से बिल्कुल अलग होगा हिंदी ट्रैक
पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक प्रोड्यूसर कुमार मंगत पाठक और डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने एक ऐसा खुलासा किया है जिसने हिंदी ऑडियंस की उत्सुकता को सातवें आसमान पर पहुँचा दिया है. रिपोर्ट में बताया गया है कि अजय देवगन स्टारिंग दृश्यम 3, मोहनलाल स्टारर मूल मलयालम ‘दृश्यम 3’ कहानी से हिंदी फिल्म काफी अलग होगी.
View this post on Instagram
जयदीप अहलावत और प्रकाश राज की एंट्री से बढ़ेगा सस्पेंस
अजय देवगन, तब्बू, श्रिया सरन, इशिता दत्ता और रजत कपूर की पुरानी कोर टीम तो इस बार वापस लौट ही रही है, लेकिन असली यूएसपी इस बार की नई कास्ट है. ‘पाताल लोक’ और ‘जाने जां’ जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके जयदीप इस बार विजय के दिमाग को चुनौती देते नजर आएंगे.
इनके अलावा सिंघम के ‘जयकांत शिकरे’ के बाद एक बार फिर अजय देवगन और प्रकाश राज का आमना-सामना देखना बड़े पर्दे पर किसी विजुअल ट्रीट से कम नहीं होगा.
बॉक्स ऑफिस पर इतिहास दोहराने की तैयारी!
साल 2015 में आई ‘दृश्यम’ और 2022 में आई ‘दृश्यम 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक सफलता हासिल की थी. अब 2 अक्टूबर यानि कि गांधी जयंती के मौके पर इस आइकोनिक तारीख पर—जिस दिन विजय अपने परिवार के साथ पणजी में सत्संग सुनने और पाव भाजी खाने गया था, यह फिल्म रिलीज होने जा रही है. इस फ्रेंचाइजी का ट्रैक रिकॉर्ड देखते हुए यह साफ है कि यह फिल्म 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनने की दौड़ में सबसे आगे है.
Special Request:
दोस्तों, क्या विजय सालगांवकर इस बार भी पुलिस की आँखों में धूल झोंकने में कामयाब रहेगा? जयदीप अहलावत और प्रकाश राज की एंट्री के बाद क्या आईजी मीरा देशमुख को आखिरकार इंसाफ मिलेगा? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरुर दें. जानकारी पसंद आई हो तो पोस्ट को शेयर करना ना भूले, धन्यवाद.