The Paradise Release Date: नानी की ‘द पैराडाइज’ की बदली रिलीज डेट, अब सितंबर में होगा आगाज

The Paradise Release Date: साउथ सुपरस्टार नानी की मच अवेटेड फिल्म The Paradise को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. फिल्म की रिलीज डेट को लेकर पिछले कुछ महीनों से लगातार अटकलें लगाई जा रही थीं. अब ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, मेकर्स ने फिल्म के लिए 25 सितंबर 2026 की तारीख तय कर ली है. हालांकि, अभी तक इसकी ऑफिसियल घोषणा नहीं की गई है.

The Paradise Release Date

नानी और डायरेक्टर श्रीकांत ओडेला की जोड़ी एक बार फिर साथ काम कर रही है. इससे पहले दोनों ने Dasara जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म दी थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था. इसी वजह से The Paradise को लेकर ऑडियंस की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं.

गौरतलब है कि शुरुआत में फिल्म को मार्च 2026 में रिलीज करने की योजना थी, लेकिन बाद में इसे अगस्त तक आगे बढ़ा दिया गया. इसके बाद लंबे समय तक कोई अपडेट सामने नहीं आया, जिससे यह चर्चा शुरू हो गई कि फिल्म को दिसंबर 2026 तक टाला जा सकता है. अब सितंबर रिलीज की खबर ने फैंस के बीच नई उत्सुकता पैदा कर दी है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pinkvilla South (@pinkvillasouth)

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन का काम अभी भी जारी है और इसका बजट शुरुआती अनुमान से काफी अधिक हो चुका है. बावजूद इसके, मेकर्स फिल्म की कहानी, प्रेजेंटेशन और भव्यता को लेकर पूरी तरह आश्वस्त बताए जा रहे हैं.

The Paradise Star Cast

फिल्म में नानी के साथ मोहन बाबू, कायाडू लोहार, राघव जुयाल, बाबू मोहन, सम्पूर्णेश बाबू और तनिकेला भरानी जैसे कई सितारे नजर आने वाले हैं. वहीं, फिल्म का म्यूजिक मशहूर संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर तैयार कर रहे हैं. पैन-इंडिया स्तर पर बनाई जा रही इस फिल्म का निर्माण SLV Cinemas के बैनर तले किया जा रहा है.

अब सभी की नजरें मेकर्स की आधिकारिक घोषणा पर टिकी हुई हैं, जो जल्द ही सामने आ सकती है.

Special Request:

दोस्तों, क्या आपको लगता है कि Dasara के बाद Nani और Srikanth Odela की जोड़ी The Paradise के साथ एक और ब्लॉकबस्टर देने में सफल होगी? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरुर दें. जानकारी पसंद आई हो तो पोस्ट को शेयर करना ना भूले, धन्यवाद.

Founder & Author : My name is Deepak Giri & I am from New Delhi, India. Filmi FryDay is your one stop shop for everything Entertainment.

Leave a Comment