Haiwaan Release Date Final: बॉलीवुड फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. लंबे इंतजार के बाद आखिरकार अक्षय कुमार और सैफ अली खान की मुक अवेटेड फिल्म ‘हैवान’ की रिलीज डेट का ऑफिसियल तौर पर ऐलान कर दिया गया है. यह हाई-ऑक्टेन सस्पेंस थ्रिलर 11 सितंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
Haiwaan Release Date Finalized
मेकर्स ने सोशल मीडिया पर फिल्म का नया पोस्टर शेयर करते हुए लिखा,
One obsession. One relentless pursuit. One date you’ll want to remember.
पोस्टर सामने आते ही सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है.

18 साल बाद फिर साथ आएंगे अक्षय और सैफ
‘हैवान’ की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें अक्षय कुमार और सैफ अली खान लगभग 18 साल बाद एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे. इससे पहले दोनों को 2008 में रिलीज हुई ‘टशन’ में साथ देखा गया था. दोनों सितारों की वापसी ने फैंस की एक्साइटमेंट कई गुना बढ़ा दी है.
प्रियदर्शन इस बार लेकर आ रहे हैं डार्क थ्रिलर
कॉमेडी फिल्मों के लिए मशहूर डायरेक्टर प्रियदर्शन इस बार अपनी अलग शैली में नजर आएंगे. ‘हैवान’ एक इंटेंस सस्पेंस-थ्रिलर होगी, जिसमें रहस्य और रोमांच का जबरदस्त मिश्रण देखने को मिलेगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके लिए हमेशा कहानी सबसे पहले होती है, उसके बाद कलाकार चुने जाते हैं.
View this post on Instagram
स्टारकास्ट भी है दमदार
फिल्म में अक्षय कुमार और सैफ अली खान के अलावा कई शानदार कलाकार नजर आएंगे. इनमे काजोल, बॉबी देओल, बोमन ईरानी, सैयामी खेर, श्रिया पिलगांवकर और जीशु सेनगुप्ता जैसे कई कई मंझे हुए सितारे शमिल हैं.
इसके अलावा मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल भी फिल्म में एक खास कैमियो करते दिखाई देंगे. हालांकि उनका किरदार अभी पूरी तरह से सीक्रेट रखा गया है.
क्या बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएगी ‘हैवान’?
अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी, प्रियदर्शन का निर्देशन, दमदार स्टारकास्ट और मोहनलाल का कैमियो, इन सभी वजहों से ‘हैवान’ पहले से ही 2026 की सबसे मच अवेटेड फिल्मों में शामिल हो चुकी है. अब देखना दिलचस्प होगा कि 11 सितंबर को रिलीज के बाद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना बड़ा धमाका करती है.
Special Request:
क्या आपको लगता है कि 18 साल बाद अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी ‘हैवान’ के साथ बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएगी? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरुर दें. जानकारी पसंद आई हो तो पोस्ट को शेयर करना ना भूले, धन्यवाद.