Eetha in Trouble: रिलीज से पहले ही विवादों में घिरी श्रद्धा कपूर की ईठा, Vithabai Narayangaonkar के परिवार ने जताई आपत्ति

Eetha in Trouble: बॉलीवुड एक्ट्रेस Shraddha Kapoor की आने वाली फिल्म Eetha रिलीज से पहले ही विवादों में घिरती नजर आ रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महाराष्ट्र की प्रसिद्ध लावणी कलाकार Vithabai Narayangaonkar के परिवार ने फिल्म के टाइटल पर आपत्ति जताई है और निर्माताओं से इस नाम को लेकर स्पष्टीकरण मांगा है.

Eetha in Trouble regarding the Title

Eetha Teaser Review in Hindi

रिपोर्ट्स के अनुसार, परिवार का कहना है कि फिल्म का नाम लोगों के बीच भ्रम पैदा कर सकता है. उनका मानना है कि दर्शक यह समझ सकते हैं कि यह फिल्म विठाबाई नारायणगांवकर के जीवन पर आधारित है, जबकि इस संबंध में अब तक कोई ऑफिसियल जानकारी सामने नहीं आई है. परिवार ने यह भी चिंता जताई है कि यदि फिल्म का उनकी विरासत से कोई संबंध नहीं है, तो शीर्षक की वजह से उनकी सांस्कृतिक पहचान को लेकर गलतफहमी फैल सकती है.

Haiwaan Release Date: 18 साल बाद फिर साथ दिखेंगे अक्षय कुमार और सैफ अली खान, मोहनलाल का कैमियो बढ़ाएगा रोमांच

विठाबाई नारायणगांवकर को महाराष्ट्र की सबसे सम्मानित लोक कलाकारों में गिना जाता है. उन्होंने लावणी कला को देशभर में लोकप्रिय बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया और आज भी उन्हें इस लोक परंपरा का प्रतीक माना जाता है. ऐसे में उनके परिवार का कहना है कि उनकी विरासत का सम्मान बनाए रखना बेहद जरूरी है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Maddock Films (@maddockfilms)

फिलहाल फिल्म के निर्माताओं या श्रद्धा कपूर की ओर से इस विवाद पर कोई बयान जारी नहीं किया गया है. इसी कारण यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि फिल्म का टाइटल बदला जाएगा या मेकर्स जल्द कोई टिपण्णी देंगे.

फिल्म की घोषणा के बाद से दर्शकों में इसे लेकर काफी उत्साह था, लेकिन अब यह विवाद चर्चा का केंद्र बन गया है. माना जा रहा है कि निर्माताओं की ओर से जल्द प्रतिक्रिया आने पर स्थिति और स्पष्ट हो सकती है.

Special Request:

दोस्तों, आपके अनुसार, क्या किसी प्रसिद्ध सांस्कृतिक या ऐतिहासिक व्यक्तित्व से मिलता-जुलता फिल्म का नाम रखने से पहले निर्माताओं को संबंधित परिवार या समुदाय से चर्चा करनी चाहिए? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरुर दें. जानकारी पसंद आई हो तो पोस्ट को शेयर करना ना भूले, धन्यवाद.

Founder & Author : My name is Deepak Giri & I am from New Delhi, India. Filmi FryDay is your one stop shop for everything Entertainment.

Leave a Comment