Hera Pheri 3 Latest Update: बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा कॉमेडी फ्रेंचाइज़ी ‘हेरा फेरी’ के फैंस के लिए खुशखबरी है. पिछले कई महीनों से Hera Pheri 3 को लेकर लगातार तरह-तरह की खबरें सामने आ रही थीं. खासकर तब, जब परेश रावल के फिल्म छोड़ने और फिर वापस लौटने की खबरों ने फैंस की चिंता बढ़ा दी थी. अब फिल्म के प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला ने इस मच अवेटेड सीक्वल को लेकर बड़ा अपडेट दिया है.
‘बहुत जल्द आएगी Hera Pheri 3’
हाल ही में ANI से बातचीत के दौरान फिरोज नाडियाडवाला ने साफ किया कि Hera Pheri 3 पूरी तरह से ट्रैक पर है और फिल्म “बहुत जल्द” शुरू होने वाली है. हालांकि उन्होंने शूटिंग की तारीख या रिलीज़ टाइमलाइन का खुलासा नहीं किया, लेकिन उनके इस बयान ने करोड़ों फैंस की उम्मीदें एक बार फिर जगा दी हैं.

फिर साथ दिखेगी आइकॉनिक तिकड़ी
अगर सब कुछ प्लानिंग के मुताबिक रहा तो एक बार फिर बड़े पर्दे पर दर्शकों को बॉलीवुड की सबसे मशहूर कॉमिक तिकड़ी, अक्षय कुमार (राजू), सुनील शेट्टी (श्याम) और परेश रावल (बाबूराव गणपतराव आप्टे) देखने को मिलेगी. इन तीनों की केमिस्ट्री आज भी भारतीय सिनेमा की सबसे यादगार कॉमेडी जोड़ियों में गिनी जाती है.
Welcome To The Jungle के बाद बढ़ी उम्मीदें
हाल ही में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल को Welcome To The Jungle में एक साथ देखा गया. इस फिल्म का प्रोडक्शन भी फिरोज नाडियाडवाला ने किया है. फिल्म में 30 से ज्यादा कलाकारों की बड़ी स्टारकास्ट देखने को मिली, जिससे एक बार फिर यह साबित हुआ कि निर्माता बड़े पैमाने की मनोरंजक फिल्मों पर दांव लगाने से पीछे नहीं हटते.
#Firoze ;— HERA PHERI-3 is happening very soon ✌️✌️💥💥❤️🔥❤️🔥#AkshayKumar #WelcomeToTheJungle pic.twitter.com/r4Abm9ia5x
— Akkian(Viratian) by heart (@DevoteeAkki) June 28, 2026
क्या बोले फिरोज नाडियाडवाला?
Welcome To The Jungle के प्रमोशन पर बात करते हुए फिरोज ने कहा कि एक निर्माता केवल अपनी पूरी मेहनत की गारंटी दे सकता है, न कि नतीजों की. उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश फिल्म रिलीज़ होने के बाद भी जारी रहती है और दर्शकों तक बेहतर तरीके से पहुंचने के लिए वे लगातार नए प्रयास करते रहते हैं.
फैंस की उम्मीदें फिर बढ़ीं
हालांकि अभी तक Hera Pheri 3 की शूटिंग शुरू होने की ऑफिसियल तारीख सामने नहीं आई है, लेकिन फिरोज नाडियाडवाला के ताजा बयान के बाद यह लगभग तय माना जा रहा है कि फिल्म अब जल्द ही फ्लोर पर जा सकती है. अगर सब कुछ सही रहा तो आने वाले समय में राजू, श्याम और बाबूराव की तिकड़ी एक बार फिर दर्शकों को हंसी से लोटपोट करती नजर आएगी.
Special Request:
क्या आपको लगता है कि ‘हेरा फेरी 3’ पहली दो फिल्मों जैसा जादू दोबारा चला पाएगी, या इतनी लंबी देरी के बाद दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरना मुश्किल होगा? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरुर दें. जानकारी पसंद आई हो तो पोस्ट को शेयर करना ना भूले, धन्यवाद.