Toxic New Teaser: कन्नड़ सुपरस्टार यश की आने वाले फिल्म ‘Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups’ का एक और टीज़र आ चुका है. इस बार टीज़र में यश से ज्यादा फीमेल स्टार कास्ट ज्यादा दमदार दिखी. बल्कि ऐसा कह सकते हैं कि इस बार मेकर्स ने पूरा फोकस सिर्फ फीमेल स्टारकास्ट पर ही रखा है.
Toxic New Teaser Review in Hindi
टॉक्सिक फिल्म के इस दूसरे टीज़र के बारे में बात करें तो ये करीब 1 मिनट 45 सेकंड का है. इस बार पूरे टीज़र में सिर्फ और सिर्फ फीमेल स्टार कास्ट ही छाई रही. अभी तक फिल्म में सिर्फ यश की बात हो रही थी लेकिन अब अभिनेत्रियों के बारे में भी चर्चा शुरू हो गई है. बल्कि ऐसा भी कह सकते हैं कि फिल्म का क्रेज इस दूसरे टीज़र ने और भी बढ़ा दिया है.

हर एक्ट्रेस अलग अंदाज़ में आई नज़र
जैसे ही टीज़र शुरू होता है, एक के बाद एक सभी महिला किरदारों की झलक दिखाई जाती है. Nayanthara छोटे बालों वाले नए अवतार में बाइक चलाते हुए नज़र आई हैं. वहीं Rukmini Vasanth एक्शन अवतार के साथ दिखाई दीं. इनके अलावा Kiara Advani हमेशा की तरह बेहद स्टाइलिश और ग्लैमरस दिखी हैं. बात करें Tara Sutaria और Huma Qureshi की तो इन दोनों का किरदार कुछ ज्यादा खुलकर सामने नहीं आया है.
Welcome To The Jungle से इसलिए बाहर हुए थे Sanjay Dutt, अहमद खान ने किया बड़ा खुलासा
एक्शन के साथ ग्लैमर का तड़का
जैसा कि पहले टीज़र में भी देखने को मिला था कि टीज़र फैमिली ऑडियंस के लिए नहीं है, ठीक वैसा ही इस टीज़र को देखकर भी कहा जा सकता है. क्योंकि इस टीज़र में एक्शन के साथ-साथ बोल्ड कंटेंट भी देखने को मिला है.
इन सब के अलावा आपको ये भी बताते चलें कि मेकर्स ने टॉक्सिक फिल्म का ये नया टीज़र हिंदी के साथ-साथ कन्नड़, तमिल, तेलुगु, मलयालम और अंग्रेज़ी में भी एक ही साथ रिलीज़ किया है. लगभग सभी जगह से इस टीज़र को अच्छा रिस्पोंस मिला है.
View this post on Instagram
Toxic Release Date
Geetu Mohandas के डायरेक्शन में बन रही फिल्म Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups की रिलीज डेट 26 अगस्त 2026 फाइनल की गई है. आपकी जानकारी के लिए ये भी बता दें कि इसी हफ्ते श्रद्धा कपूर की Eetha, सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म Vvan और अनुपम खेर की मच अवेटेड फिल्म Khosla Ka Ghosla 2 भी रिलीज होगी. इसलिए टॉक्सिक के लिए कम्पटीशन भी तगड़ा है.
वैसे 26 अगस्त को आप कौन सी फिल्म देखने जाएंगे? अपनी राय जरूर दें.