Welcome 4 Confirm: गौरतलब है कि वेलकम फ्रेंचाइजी की तीसरे फिल्म Welcome To The Jungle ऑडियंस को पसंद आ रही है बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी कमाई कर रही है. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को सफल करार दिया जा रहा है. ऐसे में फिल्म के अगले सीक्वल यानि कि वेलकम 4 को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है जिसके बाद अक्षय के फैंस खुश हो गए हैं.
दरअसल वेलकम टू द जंगल बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है. इसी बीच फिल्म के डायरेक्टर अहमद खान ने Welcome 4 को लेकर एक बड़ा हिंट दे दिया है. जिसके बाद सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा और भी तेज हो गई है. अब ऐसा साफ कह सकते हैं कि Welcome फ्रेंचाइजी का चौथा पार्ट भी बनने जा रहा है.

Welcome 4 को लेकर अहमद खान का बयान
अहमद खान को हाल ही में Koimoi के साथ एक इंटरव्यू में देखा गया था. इसी दौरान उन्होंने अपने आने वाले प्रोजेक्ट के बारे में बात की. इसी दौरान उन्होंने अपने बेटे को लॉन्च करने के बारे में भी बताया और साथ ही वेलकम सीरीज के अगले पार्ट को लेकर भी हिंट दिया.
Welcome 4 को लेकर अहमद खान ने कहा-
“Next film will be Welcome. That’s the next part!”
अहमद खान के इस बयान के बाद अब ऐसा कह सकते हैं कि वेलकम फ्रेंचाइजी अभी और लंबा चलने वाली है. हालांकि कुछ रिपोर्ट्स का ये भी मानना है वेलकम 4 में नाना पाटेकर और अनिल कपूर की वापसी हो सकती है. हालांकि फिलहाल सभी को ऑफिसियल अपडेट का इंतजार है.
वेलकम टू द जंगल के बारे में
वैसे मल्टीस्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ की बात करें तो फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, अरशद वारसी, जैकलीन फर्नांडिस, दिशा पटानी और रवीना टंडन जैसे कई सितारे देखने को मिले हैं. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही जिसके बाद इसके सीक्वल की चर्चा शुरू हो चुकी है.
अगर Welcome 4 में पुराने किरदारों की वापसी होती है, तो आप उदय, मजनू और राजीव में से किसे देखना पसंद करेंगे? अपनी पसंद कमेंट में जरूर बताएं.