Salman Khan की ‘Maatrubhumi’ अब 2027 में होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

Salman Khan’s Maatrubhumi Release Update: बॉलीवुड सुपरस्टार Salman Khan की मच अवेटेड फिल्म Maatrubhumi को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की रिलीज डेट में फिर से बदलाव हो सकता है. गौरतलब है कि पहले इस फिल्म का नाम Battle of Galwan रखा गया था, लेकिन बाद में इसे बदलकर Maatrubhumi कर दिया गया.

Salman Khan’s Maatrubhumi Plot

रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की कहानी साल 2020 में भारत और चीन के बीच हुए गलवान संघर्ष पर बेस्ड है. बताया जा रहा है कि इसी सब्जेक्ट को लेकर कुछ जरूरी परमिशन अभी बाकी रह गई हैं. इसी वजह से फिल्म की रिलीज में देरी हो रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक मेकर्स अभी भी फिल्म को इसी साल रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Salman Khan Films (@skfilmsofficial)

Lenin Movie Review in Hindi: ट्विस्ट की भरमार लेकिन आखिर में मिली वही कहानी

Salman Khan’s Maatrubhumi Release Date Update

बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक बताया गया है कि अगर मेकर को जल्दी ही परमिशन नहीं मिलती है तो फिल्म की रिलीज 2027 तक टल सकती है. वहीं अगर सब कुछ समय पर हो जाता है, तो मेकर्स दशहरा के आसपास इसे रिलीज कर सकते हैं. हालांकि अभी ऑफिसियल अनाउंसमेंट बाकी है.

इसके अलावा ये भी बताया गया है कि सलमान हमेशा ही अपनी फिल्म को सोलो रिलीज करने की कोशिश करते हैं. यही वजह है कि मात्रभूमि के लिए भी वो जल्दबाजी नहीं कर रहे हैं.

Salman Khan Upcoming Movies

सलमान खान की आने वाली फिल्मों के बारे में बात करें तो इनमे से एक Vamshi Paidipally के साथ है जिसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है. इस फिल्म में उनके साथ Nayanthara भी नजर आएंगी. अगर Maatrubhumi अगले साल रिलीज होती है, तो 2027 में सलमान खान की एक नहीं बल्कि 2 बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में देखने को मिल सकती हैं.

Salman Khan की फिल्म ‘Maatrubhumi’ को लेकर आपकी क्या राय है? क्या यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कामयाब हो पायेगी? वैसे सलमान की कौन सी फिल्म का आप सबसे ज्यादा इंतजार कर रहे हैं? अपनी राय कमेंट में जरूर बताइए!

Founder & Author : My name is Deepak Giri & I am from New Delhi, India. Filmi FryDay is your one stop shop for everything Entertainment.

Leave a Comment