Haiwaan: Akshay Kumar और Saif Ali Khan की फिल्म ‘हैवान’ क्यों है खास? जानिए 10 दिलचस्प बातें

Haiwaan Update: बॉलीवुड में जब भी अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी की बात होती है तो दर्शकों की उम्मीदें और बढ़ जाती हैं. कुछ ऐसा ही इनकी आने वाली फिल्म हैवान को लेकर है जिसका टीज़र या फर्स्ट लुक विडियो कल यानि कि 16 जुलाई को आ सकता है. गौरतलब है कि इस बार मामला सिर्फ दो बड़े स्टार्स का नहीं है बल्कि ये इसलिए भी खास है क्योंकि डायरेक्टर प्रियदर्शन हैं और ये एक कॉमेडी फिल्म नहीं बल्कि थ्रिलर फिल्म है.

यही वजह है कि Haiwaan साल 2026 की सबसे अलग और चर्चित फिल्मों में से एक है. आइए जानते हैं इस फिल्म से जुड़ी कुछ रोचक बातें जोकि इसे और भी खास बनाती हैं.

Haiwaan Release Date

1. 18 साल बाद अक्षय और सैफ का रीयूनियन

गौरतलब है कि अक्षय कुमार और सैफ अली खान ने पहले Main Khiladi Tu Anari, Yeh Dillagi और Tashan जैसी फिल्मों में साथ में काम किया है. अब लगभग 18 साल बाद दोनों एक बार फिर बड़े पर्दे पर एक साथ नजर आने वाले हैं. यही वजह है कि पुराने बॉलीवुड फैंस भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

2. कॉमेडी नहीं डार्क थ्रिलर होगी

अब से पहले अक्सर इन दोनों एक्शन-कॉमेडी करते साथ में देखा है लेकिन इस बार कॉमेडी तो दूर-दूर तक नजर नहीं आने वाली बल्कि इस बार डार्क थ्रिलर देखने को मिलने वाला है. सैफ अली खान ने अपने कई इंटरव्यू साफ कहा है कि Haiwaan उनकी पुरानी फिल्मों से बिल्कुल अलग होती. यह एक सीरियस और सस्पेंस से भरपू फिल्म होगी.

Spider-Man: Brand New Day Trailer Breakdown: फिल्म देखने से पहले जानिए ये 10 बातें जो शायद आपने ट्रेलर में मिस कर दी

3. प्रियदर्शन की 99वीं फिल्म

फिल्म के डायरेक्टर प्रियदर्शन हैं और खास बात यह है कि यह उनके डायरेक्शन करियर की 99वीं फिल्म मानी जा रही है. ‘हेरा फेरी’, ‘हंगामा’, ‘भूल भुलैया’, ‘विरासत’ जैसी कई यादगार फिल्में देने वाले प्रियदर्शन इस बार अपने कॉमेडी जोन से हटकर डार्क थ्रिलर लेकर आ रहे हैं.

4. अक्षय कुमार का निगेटिव रोल

इस फिल्म को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा इस बारे में भी है कि अक्षय कुमार इसमें एक निगेटिव या फिर ग्रे शेड वाला किरदार निभाते नजर आ सकते हैं. वैसे भी उन्होंने हालिया पोस्ट में बताया है कि “बहुत हंसा लिया…अब हैवानियत होगी”. हालांकि मेकर्स ने कहानी का पूरा खुलासा नहीं किया है, लेकिन फर्स्ट लुक पोस्टर आज रिलीज किये जा चुके हैं जिनमे बताया गया है कि फिल्म इसी साल 11 सितंबर को रिलीज की जाएगी.

mohan lal oppam remake in bollywood as haiwaan starring akshay kumar saif ali khan

5. मोहनलाल का कैमियो

काफी टाइम से ख़बरें आ रही हैं कि Haiwaan में मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल का एक खास कैमियो रखा गया अहै. दिलचस्प बात यह है कि सैफ अली खान ने हाल ही में मोहनलाल की तारीफ करते हुए कहा कि कैमरे के सामने उनकी परफॉर्मेंस बेहद सटीक है.

6. दमदार स्टारकास्ट

अक्षय कुमार, सैफ अली खान और मोहनलाल के अलावा फिल्म में Saiyami Kher और Shriya Pilgaonkar भी नजर आने वाली हैं. सैयामी खेर ने हाल ही में खुलासा किया है कि उन्होंने फिल्म का पहला कट देखा है और डायरेक्टर की प्रियदर्शन की स्टोरीटेलिंग की जमकर तारीफ की है.

New OTT Releases This Week: Jio Hotstar और ZEE5 पर आ रही हैं ये नई फिल्में

7. क्रेज जबरदस्त

टीजर आने से पहले ही फिल्म का क्रेज ऑडियंस के बीच जबरदस्त देखने को मिल रहा है. फैंस अक्षय और सैफ को फिर से देखने के लिए बेताब हैं. स्टारकास्ट के इंटरव्यू, रिलीज डेट की घोषणा और अब फर्स्ट लुक पोस्टर के बाद फिल्म का क्रेज काफी अच्छा बना हुआ है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

8. गणेश चतुर्थी वीकेंड पर होगी रिलीज

मेकर्स ने फिल्म को 11 सितंबर 2026 को रिलीज करने का फैसला किया है. यह तारीख गणेश चतुर्थी के आसपास पड़ती है, इसलिए ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिल्म को लंबा वीकेंड मिल सकता है. इसी वजह से बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की संभावना और भी बढ़ गई है.

9. कहानी को लेकर सस्पेंस बरकरार

फिल्म की सबसे बड़ी खासियत यह भी है कि मेकर्स ने अभी तक कहानी के बारे में कोई भी जानकारी बाहर नहीं आने दी है. कुछ रिपोर्ट्स में इसे Psychological Thriller बताया गया है. हालांकि ये कहना मुश्किल है लेकिन इसका फैसला टीज़र आने के बाद हो ही जायेगा.

10. 2026 की मच अवेटेड थ्रिलर फिल्म

दमदार स्टार कास्ट, टेलेंटेड डायरेक्टर, फेवरेट जोड़ी, डार्क थ्रिलर और कहानी का सस्पेंस जैसे कई उदाहरण हैं जिनकी वजह से Haiwaan को साल 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में गिना जा रहा है. अगर फिल्म अपनी कहानी और सस्पेंस पर खरी उतरती है, तो यह सिर्फ स्टार पावर के दम पर नहीं बल्कि अपने कांसेप्ट के दम भी सक्सेस हासिल कर सकती है.

निष्कर्ष

Haiwaan सिर्फ एक मल्टीस्टारर फिल्म ही नहीं है बल्कि कई मायनों में इसे एक अलग तरह का एक्सपेरिमेंट भी कह सकते हैं. क्योंकि फिल्म में लीजेंड डायरेक्टर प्रियदर्शन, अक्षय कुमार का पुराना विलेन या डार्क शेड वाला अवतार और सैफ अली खान का सीरियस रोल. इसके अलावा सस्पेंस और थ्रिलर भी इसे बाकी फिल्मों से अलग बनाता है.

दीजिये अपनी राय:

क्या Haiwaan ऑडियंस की उम्मीदों पर खरी उतर पाएगी? अक्षय और सैफ अली खान की जोड़ी को लेकर आपकी क्या राय है? कमेंट में जरूर बताएं.

Founder & Author : My name is Deepak Giri & I am from New Delhi, India. Filmi FryDay is your one stop shop for everything Entertainment.

Leave a Comment