Operation Safed Sagar Review in Hindi: 1999 में हुए Kargil War पर अब तक कई फिल्में और वेब सीरीज बन चुकी हैं, लेकिन Operation Safed Sagar की खासियत यह है कि यह कहानी को मुख्य रूप से इंडियन एयर फ़ोर्स के नजरिए से दिखाई गई है. Oni Sen के डायरेक्शन में बनी यह सीरीज Kargil War के दौरान Indian Air Force के उन जांबाज पायलट्स की कहानी दिखाती है जिन्होंने मुश्किल परिस्थितियों में इम्पॉसिबल को पॉसिबल कर दिया.
इस सीरीज में Siddharth, Jimmy Shergill, Abhay Verma, Mihir Ahuja और Manu Rishi Chaddha जैसे कई मंझे हुए सितारे नजर आ रहे हैं. लेकिन क्या Operation Safed Sagar वास्तव में देखने लायक बनाई गई है या फिर नहीं? आइये इसके बारे में डिटेल में बात कर लेते हैं.
Operation Safed Sagar की कहानी क्या है?
बात 1999 के समय की है जब भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्तों में शांति की उम्मीद दिखाई दे रही थी. तत्कालीन प्रधानमंत्री Atal Bihari Vajpayee, लाहौर बस सर्विस के जरिए पाकिस्तान पहुंचते हैं और दोनों देशों के बीच एक नई शुरुआत की उम्मीद की जाती है. लेकिन दूसरी तरफ पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल Pervez Musharraf एक गुप्त योजना तैयार कर रहे होते हैं.
सर्दियों के दौरान ऊंचाई वाले कुछ पहाड़ी इलाकों की चौकियां खाली होने का फायदा उठाकर पाकिस्तानी सैनिक घुसपैठ करते हैं और भारतीय क्षेत्र की महत्वपूर्ण चोटियों पर कब्जा कर लेते हैं. जब भारतीय सेना को इस घुसपैठ का पता चलता है, तब तक स्थिति काफी गंभीर हो चुकी होती है. दुश्मन ऊंची पहाड़ियों पर बैठा है और भारतीय सैनिकों के लिए उन्हें वहां से हटाना बेहद मुश्किल हो जाता है.
इसी दौरान भारतीय वायुसेना की Golden Arrows Squadron को इस मिशन में शामिल किया जाता है. मिशन में Squadron Leader Ajay Ahuja, Wing Commander B S Dhanoa, Flying Officer C H Bal Reddy, Flight Lieutenant Jitendra Sangwan, Flying Officer R S Dhaliwal और Flying Officer Amit Gupta जैसे कई ऑफिसर इस मिशन में शामिल होते हैं.
यहीं से शुरू होती है भारतीय वायुसेना के साहस, बलिदान और असली रणनीति की कहानी जोकि आपको इस वेब सीरीज में देखने को मिलेगी.
View this post on Instagram
Operation Safed Sagar Review in Hindi
Operation Safed Sagar में क्या है खास?
सीरीज की सबसे बड़ी ताकत इसका प्लाट है. Kargil War पर कई कहानियां सामने आ चुकी हैं, लेकिन Indian Air Force के योगदान को इस स्तर पर केंद्र में रखकर कहानी कहना इसे सभी से अलग बनाता है. सबसे दिलचस्प बात यह है कि देखने वालों को भारतीय पायलट्स और उनके मिशन के बारे में बारीकी से समझने को मिलता है कि उन्हें देश के लिए किन-किंग चुनौतियों का सामना करना पड़ता है.
सीरीज में सिर्फ वॉर ही नहीं बल्कि उसमे इस्तेमाल की गई रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और दोनों देशों के सैन्य नेतृत्व के बीच चल रही गतिविधियों को भी अच्छी तरह से दिखाया है.
सीरीज में आपको Musharraf और Nawaz Sharif के बीच का ट्रैक भी दिखाया जाता है जोकि काफी बेहतरीन है. जिस तरह Musharraf अपनी प्लानिंग को पाकिस्तान की राजनीति से छिपाकर आगे बढ़ता है वो कहानी को एक अलग डायमेंशन देता है.
DC Movie Review in Hindi: Lokesh Kanagaraj का जबरदस्त डेब्यू, Wamiqa Gabbi ने भी जीत लिया दिल
ऑपरेशन सफ़ेद सागर का सबसे बड़ा प्लस पॉइंट
Operation Safed Sagar में एरियल एक्शन इसकी सबसे बड़ी हाईलाइट में से एक है. भारतीय वायुसेना के पायलट्स किस तरह दुश्मन की पोजीशन का पता लगाते हैं और बेहद खतरनाक परिस्थितियों में मिशन पूरा करते हैं, इसे स्क्रीन पर काफी बेहतरीन तरीके से दिखाया गया है.
सीरीज में Siddharth, Squadron Leader Ajay Ahuja के किरदार में नजर आये हैं. हालांकि उन्हें उतना स्क्रीन टाइम नहीं मिला है जितना कि उम्मीद थी लेकिन कम स्पेस में भी उन्होंने दमदार परफॉरमेंस दी है.
Jimmy Shergill सीरीज में Wing Commander B S Dhanoa के रोल में नजर ये हैं. हमेशा की तरह जिम्मी ने इस बार भी कमाल का काम किया है. वहीं Abhay Verma और Mihir Ahuja भी अपने-अपने किरदारों में अच्छी छाप छोड़ने में कामयाब रहे हैं.
View this post on Instagram
Manu Rishi Chaddha ने दिया सरप्राइज
सीरीज में अगर किसी एक परफॉरमेंस ने सबसे ज्यादा सरप्राइज किया है वो है Manu Rishi Chaddha.
उन्होंने सीरीज में General Pervez Musharraf का किरदार निभाया है. उनका लुक और बॉडी लैंग्वेज ऐसी है कि स्क्रीन पर उन्हें पहचान पाना ही मुश्किल है.
तकनीकी पक्ष
सीरीज में वीएफएक्स और इसकी सिनेमेटोग्राफी स्पेशल तौर से तारीफ के काबिल है. हवाई युद्ध के सीक्वेंस बड़े लेवल पर शूट किये गए हैं जिनमे वीएफएक्स का काफी बेहतर इस्तेमाल हुआ है.
Operation Safed Sagar की कमियां
Music थोड़ा कमजोर
जहां तकनीकी पक्ष काफी मजबूत हैं, वहीं इसका म्यूजिक उतना प्रभाव नहीं छोड़ता. Anurag Saikia का बैकग्राउंड स्कोर एवरेज है, इस पर थोड़ा और काम करना चाहिए था. इतना ही नहीं सीरीज में कोई भी पावरफुल एंथम या फिर इमोशनली देशभक्ति ट्रैक भी देखने को नहीं मिला है. अगर ऐसा होता तो सीरीज और बेहतर हो सकती थी.
सीरीज की बड़ी लेंथ
सीरीज की कमियों में से एक कमी ये भी है कि कई जगह इसकी लेंथ थोड़ी जायदा लंबी है. खासकर शुरुआत में कहने को थोड़ा स्लो रखा गया है बल्कि इसमें रफ़्तार होनी चाहिए थी.
हालांकि इन सभी कमियों के बावजूद कहानी पर जायदा असर देखने को नहीं मिलता है.
Verdict
Operation Safed Sagar, Kargil War के बारे में दिखाई गई अभी तक की सबसे अच्छी वेब सीरीज कही जा सकती है. सिर्फ वॉर ही नहीं बल्कि दिमागी लड़ाई भी ऑडियंस को प्रभावित कर सकती है. स्टार कास्ट की बेहतरीन परफॉरमेंस और सब्जेक्ट की वजह से इसे एक बार जरूर देखा जा सकता है. हालांकि कई जगह बड़ी लेंथ थोड़ा सा बोरिंग फील दे सकती है.
Filmi FryDay Rating: 3.5/5 Star
आप Operation Safed Sagar को 5 में से कितने स्टार देंगे?
क्या आपको लगता है कि Kargil War पर बनी सीरीज Operation Safed Sagar बाकी फिल्मों और सीरीज से अलग है? अगर आपने ये सीरीज देख ली है तो बताइये आप इसे 5 में से कितने स्टार देंगे? अपनी राय कमेंट में जरूर लिखें.