Akshay Kumar-Suniel Shetty Movies: Hit, Flop और Blockbuster फिल्मों का पूरा हिसाब

Akshay Kumar-Suniel Shetty Movies: अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी जब बड़े पर्दे पर साथ आते हैं, तो कभी दोस्त बनकर दुश्मनों की धुनाई करते हैं, कभी पुलिस अफसर बनकर अपराधियों के पीछे पड़ जाते हैं और कभी ऐसे कंगाल बन जाते हैं कि पैसा देखते ही दोनों की आंखों में चमक आ जाती है.

लेकिन सवाल ये है कि Akshay Kumar और Suniel Shetty ने साथ में कितनी फिल्में की हैं? इनमें से कितनी हिट रहीं, कितनी फ्लॉप हुईं और किन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की? तो आज 1993 से 2026 तक Akshay Kumar और Suniel Shetty की साथ वाली फिल्मों का पूरा हिसाब करेंगे.

akshay kumar and suniel shetty movies together-min

Akshay Kumar-Suniel Shetty Movies Together | Hit or Flop – Complete List

Waqt Hamara Hai — 1993

सबसे पहले बात उस फिल्म की, जिससे Akshay Kumar और Suniel Shetty की जोड़ी ने पर्दे पर साथ शुरुआत की थी. साल था 1993 और फिल्म थी Waqt Hamara Hai. दोनों फिल्म में अहम किरदारों में नजर आए और कहानी में एक्शन, रोमांस और कॉमेडी का भी भरपूर तड़का था. लेकिन शुरुआत बहुत बड़ी सफलता के साथ नहीं हुई. फिल्म का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन औसत रहा. लेकिन असली कहानी तो इसके बाद शुरू होने वाली थी.

Mohra — 1994

सिर्फ एक साल बाद Akshay Kumar और Suniel Shetty फिर साथ आए और इस बार फिल्म थी Mohra. साथ में थे Naseeruddin Shah, Paresh Rawal और Raveena Tandon जैसे कलाकार. Akshay और Suniel की जोड़ी ने फिल्म में एक्शन का ऐसा रंग जमाया कि Mohra 1994 की बड़ी सफल फिल्मों में शामिल हो गई. बॉक्स ऑफिस ये फिल्म Blockbuster रही थी.

When Suniel Shetty Overshadow Akshay Kumar

Hum Hain Bemisaal — 1994

उसी साल दोनों की एक और फिल्म आई थी जो थी Hum Hain Bemisaal. फिल्म में Akshay Kumar और Suniel Shetty ने मुख्य भूमिकाएं निभाईं और दोनों का एक्शन अंदाज़ फिर देखने को मिला. लेकिन Mohra जैसी सफलता यहां नहीं मिली. बॉक्स ऑफिस ये फिल्म Flop हो गई. यानी एक ही साल में दोनों ने एक बड़ी हिट दी और फिर अगली फिल्म उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई.

Akshay Kumar-Saif Ali Khan Movies: Haiwaan से पहले 6 बार बनी अक्षय और सैफ की जोड़ी, जानिए 1994 से 2026 तक का पूरा सफर

Sapoot — 1996

1996 में Akshay Kumar और Suniel Shetty एक बार फिर साथ आए. फिल्म थी Sapoot और दोनों एक्शन अवतार में नजर आए. लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इस बार भी दर्शकों ने फिल्म को खास समर्थन नहीं दिया. ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर Flop रही.

Dhadkan — 2000

साल 2000 में आई Dhadkan. यह पूरी तरह Akshay Kumar और Suniel Shetty की दोस्ती वाली फिल्म नहीं थी, लेकिन दोनों ने एक ही कहानी में शानदार एक्टिंग का प्रदर्शन किया. Akshay Kumar बने Ram, Shilpa Shetty बनीं Anjali और Suniel Shetty ने Dev का किरदार निभाया. Suniel Shetty का Dev आज भी उनके यादगार किरदारों में गिना जाता है. फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट विलेन का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला. बॉक्स ऑफिस पर Dhadkan एवरेज रही.

Top 10 Bollywood Supporting Actors Who Were Better Than Main Leads 3 suniel shetty as dev in dhadkan-min

Hera Pheri — 2000

अब आती है वो फिल्म जिसने Akshay Kumar और Suniel Shetty की जोड़ी की पूरी पहचान ही बदल दी – Hera Pheri. Akshay Kumar बने Raju, Suniel Shetty बने Shyam और Paresh Rawal बने Baburao Ganpatrao Apte. तीनों ने मिलकर ऐसी खिचड़ी पकाई कि आज भी इसके डायलॉग्स और सीन्स लोगों को हंसाते हैं.

शुरुआती बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन के हिसाब से फिल्म को एवरेज माना गया था, लेकिन समय के साथ Hera Pheri ने कल्ट क्लासिक का दर्जा हासिल कर लिया.

Awara Paagal Deewana — 2002

2002 में Akshay Kumar और Suniel Shetty फिर एक साथ नजर आए. फिल्म थी Awara Paagal Deewana. साथ में Paresh Rawal और Aftab Shivdasani जैसे कलाकार भी थे. फिल्म में एक्शन और कॉमेडी का ऐसा मिश्रण था जिसमें कहानी से ज्यादा पागलपन देखने को मिला. बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म भी एवरेज रही.

लेकिन फिल्म की अजीबोगरीब कॉमेडी और एक्शन आज भी 2000 के दशक की यादगार मसाला फिल्मों में गिनी हैं.

Golmaal 5 Release Date: Ajay Devgn और Akshay Kumar की फिल्म इस दिन मचाएगी धमाल, Sharman Joshi की हुई वापसी

Jaani Dushman: Ek Anokhi Kahani — 2002

उसी साल Akshay Kumar और Suniel Shetty एक और फिल्म में साथ नजर आए. नाम था Jaani Dushman: Ek Anokhi Kahani. फिल्म में बहुत बड़ी स्टार कास्ट थी और साथ में एक्शन, रोमांस और सुपरनेचुरल एलेमेंट्स भी थे. लेकिन इतनी बड़ी स्टार कास्ट भी फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर बचा नहीं सकी. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से Flop हुई.

Aan: Men at Work — 2004

2004 में दोनों फिर पुलिस अफसरों के रूप में नजर आए. फिल्म थी Aan: Men at Work. इस बार इनके साथ Shatrughan Sinha, Paresh Rawal, Jackie Shroff और Irrfan Khan जैसे बड़े नाम भी थे. लेकिन इतनी बड़ी कास्ट भी फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं बना सकी. बॉक्स ऑफिस ये फिल्म भी नहीं चली और डिजास्टर रही.

Deewane Huye Paagal — 2005

2005 में Akshay Kumar और Suniel Shetty फिर कॉमेडी के मैदान में लौटे. फिल्म थी Deewane Huye Paagal. साथ में Shahid Kapoor, Paresh Rawal और Johnny Lever जैसे कई मंझे हुए सितारे नजर आये. बॉक्स ऑफिस पर Deewane Huye Paagal फ्लॉप रही. यानी उम्मीदें थीं कि पिछली कॉमेडी वाली जोड़ी का जादू फिर चलेगा, लेकिन फिल्म उस उम्मीद पर खरी नहीं उतर पाई.

Phir Hera Pheri — 2006

आख़िरकार फिर वापस आ गए Raju, Shyam और Baburao! साल 2006 में आई Phir Hera Pheri. इस बार भी Akshay Kumar, Suniel Shetty और Paresh Rawal की तिकड़ी ने वही पुराना अंदाज दिखाया. Raju फिर पैसे के पीछे था, Shyam फिर Raju से परेशान था और Baburao बेचारे दोनों के बीच फंसते नजर आए. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया और सुपरहिट रही.

Ramji Rao Speaking Movie Remake hera pheri movie facts and remakes

De Dana Dan — 2009

2009 में Akshay Kumar और Suniel Shetty फिर साथ आए. इस बार साथ थीं Katrina Kaif और Sameera Reddy. फिल्म का नाम था De Dana Dan और नाम की तरह ही फिल्म में भी खूब भागदौड़, गलतफहमियां और कॉमेडी देखने को मिली. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म एवरेज रही. हालांकि टीवी पर ये फिल्म आज भी खूब पसंद की जाती है.

Thank You — 2011

2011 में दोनों एक बार फिर कॉमेडी फिल्म में साथ दिखाई दिए. फिल्म थी Thank You और इसमें Bobby Deol और Irrfan Khan भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में थे. Anees Bazmee के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में भरपूर कॉमेडी, बड़ी स्टार कास्ट और Akshay Kumar की कॉमिक टाइमिंग ऑडियंस को पसंद जरूर आई लेकिन सभी को नहीं. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म फिल्म फ्लॉप रही.

Welcome To The Jungle — 2026

अब शुरू होता है नया चैप्टर. करीब 15 साल बाद Akshay Kumar और Suniel Shetty एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आए. फिल्म थी Welcome To The Jungle. यह फिल्म 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और इसमें दोनों के साथ बहुत बड़ी स्टार कास्ट की टोली नजर आई. फिल्म का डायरेक्शन Ahmed Khan ने किया.

Bollywood Hungama के मुताबिक फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन करीब ₹130.80 करोड़ रहा और इसका फाइनल वर्डिक्ट आना अभी बाकी है. वहीं कुछ ट्रेड ट्रैकर्स इसे Hit मानते हैं, जबकि कुछ ने इसे Average बताया है.

दीजिये अपनी राय?

Akshay Kumar – Suniel Shetty Movies की इस लिस्ट में से आपकी सबसे पसंदीदा फिल्म कौन-सी है? कमेंट में जरूर बताइए.

Founder & Author : My name is Deepak Giri & I am from New Delhi, India. Filmi FryDay is your one stop shop for everything Entertainment.

Leave a Comment