Haiwaan में कौन है Hero और कौन विलेन? Akshay और Saif के बीच दिखेगी खतरनाक टक्कर

Haiwaan बॉलीवुड की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है. इस फिल्म में Akshay Kumar और Saif Ali Khan मेन रोल में नजर आने वाले हैं. हाल ही में फिल्म का टीज़र रिलीज किया गया है जिसने बिना स्टोरी रिवील किये ऑडियंस के बीच क्रेज पैदा कर दिया है. फिल्म का डायरेक्शन Priyadarshan ने किया है.

खैर, Haiwaan Teaser देखकर इतना साफ है कि ये कोई सिंपल थ्रिलर फिल्म नहीं होगी, इसमें सस्पेंस और थ्रिल भरपूर मिलने वाला है. सबसे बड़ा सवाल भी यही है कि फिल्म में कौन हीरो है कौन हैवान है? इसके अलावा Saif Ali Khan के ब्लाइंड किरदार का रहस्य क्या है? आइए जानते हैं Haiwaan Teaser में से क्या-क्या चीजें बाहर निकलकर आती हैं.

Haiwaan Teaser Review in Hindi

Teaser की सबसे खास बात यह है कि इसमें कहानी के बारे में कुछ भी खुलासा नहीं किया गया है. इसके बजाय मेकर्स ने कुछ मिस्टीरियस विसुअल्स और किरदारों के छोटे-छोटे मोमेंट्स के जरिए ऑडियंस के मन में कई सवाल खड़े कर दिए हैं.

haiwaan

Teaser के दौरान एक तरफ Saif Ali Khan का किरदार नजर आता है, जो देख नहीं सकता, वहीं दूसरी तरफ Akshay Kumar बेहद ही डार्क और खतरनाक अंदाज में नजर आ रहे हैं. यानी शुरुआत से ही ऑडियंस के मन में ये बना रहता है कि आखिर हीरो कौन है और विलेन कौन है.

Saif Ali Khan बने ब्लाइंड मैन

टीज़र में सबसे पहले ध्यान खींचने वाला किरदार Saif Ali Khan का है. Saif एक अंधे व्यक्ति की भूमिका निभा रहे हैं, जो अपने आसपास की दुनिया को समझने के लिए एक छड़ी का सहारा लेते हैं. उनका किरदार बेहद शांत जरूर नजर आ रहा है लेकिन देखने वाली बात ये है कि उनका किरदार अक्षय कुमार से कैसे कनेक्ट करेगा?

Haiwaan: Akshay Kumar और Saif Ali Khan की फिल्म ‘हैवान’ क्यों है खास? जानिए 10 दिलचस्प बातें

Akshay Kumar का दिखेगा खतरनाक अवतार

अगर Saif का किरदार रहस्य पैदा करता है, तो Akshay Kumar का किरदार डर और खतरे का एहसास कराता है. टीज़र में Akshay को Saif के किरदार पर नजर रखते हुए दिखाया गया है. एक सीन में वह बेहद करीब से Saif को देख रहे हैं, जिससे दोनों किरदारों के बीच किसी गहरे कनेक्शन की उम्मीद है.

Akshay Kumar ने टीज़र शेयर करते हुए लिखा है-

He hears the danger…I AM the danger! Ab jeet kiski hogi? Hero ya Haiwaan?

यही लाइन फिल्म के सबसे बड़े रहस्य की ओर इशारा करती है.

क्या Akshay का किरदार वास्तव में हैवान का है? या फिर कहानी में कुछ ऐसा मोड़ आने वाला है, जो दर्शकों की पूरी सोच बदल देगा?

“हीरो या हैवान?”

अब यही सवाल पूरी ऑडियंस के मन में है. संभव है कि ट्रेलर में इसके बारे में खुलासा हो जायेगा. अब ऐसे में कुछ लोगों की थ्योरी ये भी कहती है कि शुरुआत में जिसे हम विलेन समझें, वह बाद में कहानी का असली हीरो निकले.

akshay kumar saif ali khan haiwaan shooting start

Haiwaan भी निकली रीमेक, Mohan Lal की इस फिल्म से इंस्पायर्ड होगी Akshay और Saif की हैवान

Akshay Kumar और Priyadarshan की वापसी

Haiwaan के साथ Akshay Kumar और Priyadarshan एक बार फिर साथ आए हैं. दोनों इससे पहले कई बड़ी और सुपरहिट फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं. अब इस जोड़ी की अगली फिल्म में कॉमेडी के बजाय सस्पेंस और थ्रिल देखने को मिलने वाला है.

Haiwaan की स्टार कास्ट

फिल्म में Akshay Kumar और Saif Ali Khan के अलावा और भी कई सितारे नजर आने वाले हैं. फिल्म के बाकी कलाकारों के बारे में बात करें तो इनमे Boman Irani, Shriya Pilgaonkar, Saiyami Kher, Rajpal Yadav, Sharib Hashmi, Rajesh Sharma, Pahal Chaudhary और Manoj Joshi शामिल हैं.

कब रिलीज होगी Haiwaan?

Akshay Kumar और Saif Ali Khan की Haiwaan, 11 सितंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म के टीज़र ने कहानी को लेकर काफी सवाल खड़े कर दिए हैं और अब दर्शकों को इसके ट्रेलर का इंतजार है.

आपकी राय?

Haiwaan Teaser देखने के बाद आपकी क्या राय है? फिल्म में असली विलेन कौन होगा- अक्षय कुमार या फिर सैफ अली खान? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं.

Founder & Author : My name is Deepak Giri & I am from New Delhi, India. Filmi FryDay is your one stop shop for everything Entertainment.

Leave a Comment