Akshay Kumar in Negative Roles: अक्षय कुमार को बॉलीवुड में हमने कई तरह के किरदार निभाते देखा है. कभी वह Police Officer बने, कभी Soldier, कभी Spy तो कभी Comedy और Family फिल्मों में नजर आए. लेकिन उनके करियर में कुछ ऐसे किरदार भी रहे हैं, जहां खिलाड़ी कुमार, Hero नहीं बल्कि Villain बनते दिखे.
खास बात यह है कि जब भी Akshay Kumar ने Negative Role किया, उनका अंदाज बाकी फिल्मों से काफी अलग नजर आया. कभी वह Conman बने, कभी Killer, कभी Underworld Don और 2.0 में तो एक ऐसे वैज्ञानिक के किरदार में नजर आए, जो इंसानों से ज्यादा पक्षियों के लिए चिंतित था. अब Haiwaan में Akshay Kumar एक Psychopath Villain के रूप में दिखाई देने वाले हैं.
आइए Akshay Kumar के उन किरदारों पर नजर डालते हैं, जिन्होंने उनकी Hero वाली छवि से बिल्कुल अलग अंदाज दिखाया.
Akshay Kumar as a Villain! 7 Negative Roles You Must Remember Before Haiwaan
Aflatoon में दिखा पहला अलग अंदाज
1997 में आई Aflatoon में Akshay Kumar ने Double Role निभाया था. फिल्म में उनके किरदारों में से एक Rocky था, जो एक शातिर Conman था. यह किरदार Hero जैसा बिल्कुल नहीं था. Akshay का अंदाज, उनका Attitude और उनकी एक्टिंग इस किरदार को अलग बनाती थी. यह उनके करियर के शुरुआती दौर का ऐसा किरदार था, जिसमें उन्होंने Negative Shade दिखाने की कोशिश की.
Khiladi 420 में Hero भी और Villain भी
साल 2000 में आई Khiladi 420 में Akshay Kumar ने एक बार फिर Double Role किया. उन्होंने Anand Kumar Malhotra और Dev Kumar Malhotra का किरदार निभाया. जहां एक किरदार हीरो था तो दूसरा Conman और Criminal था. यानी एक ही फिल्म में Akshay Kumar ने Hero और Villain दोनों का किरदार निभाया.
View this post on Instagram
Ajnabee बना Akshay का यादगार Negative Role
अगर Akshay Kumar के सबसे शानदार Negative Roles की बात हो तो Ajnabee का नाम जरूर लिया जाएगा. 2001 में आई इस फिल्म में Akshay ने Vikram Bajaj का किरदार निभाया था. यह कोई साधारण Grey Character नहीं था. Vikram बेहद चालाक और खतरनाक था जोकि हमेशा ही दूसरों का फायदा उठाता है और अपने किये का इल्जाम दूसरों पर डाल देता है.
इस किरदार के लिए Akshay Kumar को Filmfare Best Villain Award भी मिला था. Ajnabee ने यह साबित कर दिया कि Akshay सिर्फ Action Hero या Comedy Star ही नहीं, बल्कि एक खतरनाक Villain का किरदार भी दमदार तरीके से निभा सकते हैं.
8 x 10 Tasveer में फिर Double Role
2009 की 8 x 10 Tasveer में Akshay Kumar एक बार फिर Double Role में दिखाई दिए. उन्होंने Jai Puri और उसके भाई Jeet Puri का किरदार निभाया. Jai के पास एक खास शक्ति थी, जिसकी मदद से वह तस्वीरों के जरिए अतीत की घटनाओं को देख सकता था. वहीं Jeet का किरदार बदले की भावना में Killer बन जाता है.
इस फिल्म में Akshay के दोनों किरदारों की कहानी बिल्कुल अलग दिशा में जाती है. यही वजह है कि इसे भी उनके अलग और Dark किरदारों में शामिल किया जा सकता है.

Once Upon a Time in Mumbaai Dobaara! में बने Underworld Don
2013 में Akshay Kumar ने Once Upon a Time in Mumbaai Dobaara! में Shoaib Khan का किरदार निभाया. यह एक ताकतवर और निर्दयी Underworld Don था. इस किरदार को Dawood Ibrahim से इंस्पायर्ड बताया गया था. फिल्म में Akshay का अंदाज उनकी आम फिल्मों से बिल्कुल अलग था. यहां वह एक ऐसे Don के रूप में नजर आए, जो अपनी ताकत और साम्राज्य को बढ़ाना चाहता है.
हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई, लेकिन Akshay का किरदार जरूर चर्चा में रहा.
2.0 में Rajinikanth के सामने बने Villain
2018 की 2.0, Akshay Kumar के करियर की सबसे अलग फिल्मों में से एक है. यह उनकी Tamil Cinema में शुरुआत थी और उनके सामने थे सुपरस्टार Rajinikanth. Akshay ने फिल्म में Dr. Richard का किरदार निभाया, जो आगे चलकर Pakshirajan बन जाता है. उसका गुस्सा मोबाइल फोन से निकलने वाले Radiation और उससे पक्षियों को होने वाले नुकसान को लेकर बढ़ता जाता है.
इसके बाद कहानी Chitti और Pakshirajan के बीच टकराव तक पहुंचती है. Akshay का Prosthetic और Bird-like Look इतना अलग था कि उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो जाता था. Negative Role के लिहाज से यह उनके करियर का सबसे अनोखा एक्सपेरिमेंट माना जा सकता है.

Bachchan Pandey में Villain जैसा किरदार
2022 की Bachchan Pandey में Akshay Kumar ने एक हिंसक और खतरनाक Gangster का किरदार निभाया. हालांकि इसे पूरी तरह पारंपरिक Villain कहना सही नहीं होगा, क्योंकि कहानी का मुख्य किरदार वही था. Bachchan Pandey बेहद हिंसक जरूर था लेकिन फिल्म में उसके किरदार को Comedy के साथ पेश किया गया. हालांकि बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म नहीं चल पाई.
Bhooth Bangla में Dark अंदाज
2026 की Bhooth Bangla को पूरी तरह Negative Role की सूची में रखना सही नहीं होगा. यह Horror-Comedy फिल्म है और Akshay Kumar इसके मुख्य किरदार में हैं. हालांकि इस फिल्म से जुड़ी एक दिलचस्प बात Haiwaan से जुड़ती है. Director Priyadarshan के अनुसार Bhooth Bangla के सेट पर Akshay को एक अलग Look में देखने के बाद उनके मन में Haiwaan के किरदार का विचार आगे बढ़ा.
यानी एक फिल्म के सेट पर जहां Akshay Comedy कर रहे थे, वहीं उसी दौरान उनके एक Dark किरदार की शुरुआत हो गई.

Haiwaan में सबसे डार्क Akshay Kumar?
अब बात करते हैं 2026 की आने वाली फिल्म Haiwaan की. Akshay Kumar और Saif Ali Khan की यह फिल्म 11 September 2026 को रिलीज होने वाली है. इस फिल्म में Saif Ali Khan हीरो के रूप में नजर आएंगे, जबकि Akshay Kumar एक Psychopath Villain का किरदार निभा रहे हैं. सबसे खास बात यह है कि Akshay ने खुद इस किरदार को “Out and Out Evil” बताया है. यानी इसमें कोई Grey Shade नहीं है.
इस किरदार की तैयारी के लिए Akshay ने उन Police Officers से भी बातचीत की, जिन्होंने असल जिंदगी में Psychopaths का सामना किया है. उनका उद्देश्य किरदार को जरूरत से ज्यादा फिल्मी बनाने के बजाय उसे ज्यादा वास्तविक रखना था.
बताया जाता है कि जब Akshay ने Priyadarshan के सामने Villain बनने की इच्छा जाहिर की थी, तो Director को पहले लगा कि वह मजाक कर रहे हैं. लेकिन अब वही जोड़ी Comedy के बजाय दर्शकों को डराने की तैयारी में है.
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या Haiwaan का Akshay Kumar, Ajnabee और 2.0 के उनके पुराने Villains को पीछे छोड़ पाएगा?
दीजिये अपनी राय!
आपके हिसाब से Akshay Kumar का सबसे Best Negative Role कौन सा है? कमेंट करके जरूर बताइए.