Akshay Kumar-Saif Ali Khan Movies: बॉलीवुड में कुछ ऑन-स्क्रीन जोड़ियां ऐसी रही हैं, जिन्हें ऑडियंस ने अलग-अलग अंदाज में पसंद किया. Akshay Kumar और Saif Ali Khan की जोड़ी भी ऐसी ही जोड़ियों में शामिल है. दोनों ने अपने करियर के शुरुआती दौर में साथ काम किया और कभी भाई, कभी दोस्त तो कभी अलग-अलग तरह के किरदारों में नजर आए.
लेकिन अब 2026 में Haiwaan के साथ इस जोड़ी की कहानी एक बिल्कुल नए मोड़ पर पहुंच चुकी है. इस बार Akshay Kumar और Saif Ali Khan दोस्त या भाई नहीं, बल्कि हीरो और विलेन के रूप में आमने-सामने दिखाई देंगे.
दिलचस्प बात यह है कि दोनों ने पहली बार 1994 में साथ काम किया था. इसके बाद 2008 की Tashan तक दोनों की जोड़ी ने कुल 6 फिल्मों में साथ काम किया. फिर करीब 18 साल तक दोनों बड़े पर्दे पर साथ नजर नहीं आए. तो आइए जानते हैं Yeh Dillagi से Haiwaan तक Akshay Kumar और Saif Ali Khan की पूरी फिल्मी कहानी. साथ में जानेंगे कौन सी फिल्म सफल रही और कौन सी फ्लॉप.

Akshay Kumar-Saif Ali Khan Movies together before Haiwaan
Yeh Dillagi – 1994
Akshay Kumar और Saif Ali Khan की साथ में पहली फिल्म थी Yeh Dillagi, जो 6 मई 1994 को रिलीज हुई थी. फिल्म का डायरेक्शन Naresh Malhotra ने किया था और इसमें दोनों के साथ Kajol भी नजर आई थीं. खास बात यह थी कि फिल्म में Akshay और Saif दोस्त नहीं, बल्कि भाई बने थे.
Akshay ने Vijay Saigal और Saif ने Vicky Saigal का किरदार निभाया था. दोनों भाइयों को एक ही लड़की Sapna से प्यार हो जाता है, जिसका किरदार Kajol ने निभाया था. यानी कहानी में एक तरफ भाईचारा था और दूसरी तरफ प्यार का ऐसा मामला, जिसने दोनों के रिश्ते को मुश्किल में डाल दिया.
गौरतलब है कि ये फिल्म 1954 की अमेरिकन फिल्म Sabrina से काफी इंस्पायर्ड थी.
Yeh Dillagi Box Office Collection
Budget: लगभग ₹2 करोड़
India Net: लगभग ₹5.72 करोड़
Worldwide Gross: लगभग ₹10.77 करोड़
Verdict: Hit
Main Khiladi Tu Anari – 1994
Yeh Dillagi के कुछ ही महीनों बाद Akshay और Saif फिर साथ दिखाई दिए. 23 सितंबर 1994 को रिलीज हुई Main Khiladi Tu Anari ने दोनों की जोड़ी को एक अलग पहचान दिलाई. इस बार Akshay Kumar पुलिस ऑफिसर Karan Joglekar के रोल में थे, जबकि Saif Ali Khan ने Deepak Kumar का किरदार निभाया था.
दोनों के व्यक्तित्व बिल्कुल अलग थे, लेकिन कहानी में ऐसे ट्विस्ट निकल कर सामने आते हैं कि ये दोनों एक साथ आ जाते हैं. फिल्म में Shilpa Shetty और Raageshwari भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में थीं. आपको बता दें कि इस फिल्म की कहानी Hollywood की The Hard Way से मिलती जुलती थी.

Main Khiladi Tu Anari Box Office Collection
Budget: लगभग ₹3.25 करोड़
India Net: लगभग ₹7.88 करोड़
Worldwide Gross: लगभग ₹13.84 करोड़
Verdict: Hit
Most Hyped Bollywood Films जो Box Office पर उम्मीदों पर खरी नहीं उतरीं
Tu Chor Main Sipahi – 1996
इसके बाद दोनों 1996 में Tu Chor Main Sipahi में साथ नजर आए. 10 मई 1996 को रिलीज हुई इस फिल्म में Akshay और Saif के साथ Tabu और Pratibha Sinha भी नजर आईं. फिल्म का टाइटल ही इसके कॉन्सेप्ट की तरफ इशारा करता था और कहानी में एक्शन के साथ कॉमेडी का भी तड़का देखने को मिला. हालांकि इस बार बॉक्स ऑफिस पर दोनों की जोड़ी पहले जैसा कमाल नहीं दिखा पाई.

Tu Chor Main Sipahi Box Office Collection
Budget: लगभग ₹4.25 करोड़
India Net: लगभग ₹6.20 करोड़
Worldwide Gross: लगभग ₹10.78 करोड़
Verdict: Below Average
Keemat – 1998
10 अप्रैल 1998 को Akshay और Saif की अगली फिल्म Keemat – They Are Back रिलीज हुई. फिल्म में Akshay ने Dev और Saif ने Ajay का किरदार निभाया. दोनों अनाथ होते हैं और मुंबई में अपनी जिंदगी आगे बढ़ाने की कोशिश करते हैं. पैसा कमाने की चाहत दोनों को ऐसी परिस्थितियों में पहुंचा देती है, जहां उनकी जिंदगी क्राइम और साजिश से जुड़ जाती है.
फिल्म में Raveena Tandon और Sonali Bendre भी नजर आई थीं. लेकिन इस बार भी बॉक्स ऑफिस पर फिल्म उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी.
Keemat Box Office Collection
Budget: लगभग ₹4.75 करोड़
India Net: लगभग ₹5.18 करोड़
Worldwide Gross: लगभग ₹9.20 करोड़
Verdict: Flop
Aarzoo – 1999
इसके अगले साल दोनों एक बार फिर साथ आए और इस बार उनके साथ थीं Madhuri Dixit. 19 मार्च 1999 को रिलीज हुई Aarzoo में Akshay Kumar ने विजय और Saif Ali Khan ने अमर का किरदार निभाया था, जबकि Madhuri Dixit, पूजा के रोल में थीं.
कहानी एक ऐसे लव ट्रायंगल पर बेस्ड थी, जहां Pooja और Vijay एक-दूसरे से प्यार करते हैं, लेकिन Amar भी Pooja से प्यार करता है. फिल्म में रोमांस, फॅमिली, त्याग और इमोशनल ड्रामा देखने को मिला. हालांकि मजबूत स्टार कास्ट के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो पाई.
View this post on Instagram
Aarzoo Box Office Collection
Budget: लगभग ₹8 करोड़
India Net: लगभग ₹5.60 करोड़
Worldwide Gross: लगभग ₹11.76 करोड़
Verdict: Flop
Interesting Facts about Dhamaal Movie and Its All Sequel | Budget Box Office Records Trivia
Tashan – 2008
1999 के बाद Akshay Kumar और Saif Ali Khan को फिर से एक साथ बड़े पर्दे पर देखने के लिए ऑडियंस को करीब 9 साल इंतजार करना पड़ा. 2008 में दोनों Tashan में साथ आए. इस बार दोनों का अंदाज पहले की फिल्मों से बिल्कुल अलग था.
Saif Ali Khan ने Jimmy Cliff नाम के एक कूल Call Centre Executive का किरदार निभाया, जबकि Akshay Kumar बच्चन पांडे के रोल में नजर आए, जो गैंगस्टर बनने का सपना देखता है. फिल्म में Kareena Kapoor और Anil Kapoor भी थे.
Tashan अपने स्टाइल, एक्शन और अलग तरह के किरदारों की वजह से उस टाइम काफी चर्चा में थी लेकिन ऑडियंस को जुटाने में फिल्म कामयाब नही हो पाई.
Tashan Box Office Collection
Budget: लगभग ₹31 करोड़
India Net: लगभग ₹29.35 करोड़
Worldwide Gross: लगभग ₹51.62 करोड़
Verdict: Below Average
और इसके बाद Akshay Kumar-Saif Ali Khan की जोड़ी ने एक ऐसा लंबा ब्रेक लिया, जिसकी किसी ने शायद कल्पना भी नहीं की थी. यानी करीब 18 साल तक Akshay Kumar और Saif Ali Khan एक साथ किसी फिल्म में नजर नहीं आए.
इस दौरान दोनों ने अपने-अपने करियर में कई बड़े मुकाम हासिल किए. Akshay Kumar ने जहां अपनी Action और Comedy फिल्मों के जरिए अपनी अलग पहचान मजबूत की, वहीं Saif Ali Khan ने भी कई अलग और चुनौतीपूर्ण किरदारों के जरिए खुद को एक गंभीर अभिनेता के रूप में स्थापित किया.
लेकिन अब 18 साल बाद यह जोड़ी फिर लौट रही है. और इस बार कहानी पहले से बिल्कुल अलग है.

Haiwaan – 2026
11 सितंबर 2026 को Akshay Kumar और Saif Ali Khan Haiwaan में एक साथ नजर आने वाले हैं. फिल्म का डायरेक्शन Priyadarshan कर रहे हैं. सबसे दिलचस्प बात दोनों के किरदार हैं. इस बार Saif Ali Khan एक ब्लाइंड मार्शल आर्टिस्ट के किरदार में नजर आएंगे, जबकि Akshay Kumar एक खतरनाक विलेन बने हैं.
यानी जिन दोनों को ऑडियंस ने कभी भाई और दोस्त के रूप में देखा था, अब वही दोनों एक-दूसरे के खिलाफ खड़े होंगे. फिल्म में Akshay का किरदार एक बेहद खतरनाक विलेन के तौर पर पेश किया जा रहा है और Saif का किरदार उसके खिलाफ संघर्ष करता नजर आएगा.
निष्कर्ष
Yeh Dillagi से Haiwaan तक Akshay Kumar और Saif Ali Khan का सफर करीब 32 साल लंबा है. इस दौरान दोनों ने साथ में कई अलग-अलग किरदार निभाए और ऑडियंस को कई यादगार फिल्में दीं. अब 2026 में पहली बार बड़े पर्दे पर दुश्मन बनकर सामने आने वाली है. अब देखना दिलचस्प होगा कि Haiwaan के जरिये इन दोनों को जोड़ी वापस ट्रैक पर आती है या फिर नहीं.
आपकी राय?
आपको Akshay Kumar – Saif Ali Khan की जोड़ी सबसे ज्यादा किस फिल्म में पसंद आई? क्या आपको लगता है कि Haiwaan इन दोनों की सबसे बड़ी हिट साबित होगी? कमेंट में अपनी राय जरूर दें.