I’m Game Movie Review in Hindi: Dulquer Salmaan हमेशा ही कुछ अलग करने के लिए जाने जाते हैं. एक बार फिर वो कुछ अलग और हटकर कहानी के साथ दर्शकों के बीच आए हैं. इस बार उन्होंने RDX फेम डायरेक्टर Nahas Hidhayath के साथ हाथ मिलाया है. दोनों की जोड़ी से एक दमदार एक्शन फिल्म की उम्मीद थी और फिल्म का मूल विचार भी काफी दिलचस्प है. लेकिन क्या यह अनोखा आइडिया फिल्म को परफेक्ट बनाता है या फिर नहीं? आइये डिटेल में बात करते हैं.
I’m Game Movie Story in Hindi
फिल्म की कहानी Dan John नाम के एक ऐसे शख्स की है, जिसे जुए की बुरी लत है. वह लगातार जुए में पैसे गंवाता रहता है और देखते ही देखते कर्ज में डूब जाता है. हालात खराब होने के बावजूद Dan हार मानने को तैयार नहीं होता. अपने पैसे वापस पाने के लिए वह क्रिकेट सट्टेबाजी का सहारा लेता है, लेकिन यहां भी उसकी किस्मत उसका साथ नहीं देती.
जब उसके पास गंवाने के लिए भी कुछ नहीं बचता, तो उसकी बेचैनी और गुस्सा एक बड़े हंगामे में बदल जाता है. इस घटना के बाद Dan की जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है और वह कोमा में चला जाता है. कुछ समय बाद जब Dan कोमा से बाहर आता है, तो आसपास के लोगों को लगता है कि वह बिल्कुल ठीक हो गया है. लेकिन Dan को जल्द ही एहसास होता है कि उसके साथ कुछ अजीब हुआ है.
आखिर कोमा से बाहर आने के बाद Dan के साथ क्या हुआ? उसके सामने आने वाली यह रहस्यमयी घटना क्या है और इसके बाद क्या होता है? फिल्म में यही सब देखने को मिलेगा.
View this post on Instagram
I’m Game Movie Review in Hindi
I’m Game Movie Positive Points
कहानी का आइडिया है फिल्म की सबसे बड़ी ताकत में से एक है. Dulquer Salmaan की फिल्मों से अक्सर कुछ अलग और नया देखने की उम्मीद रहती है और इस मामले में फिल्म शुरुआत में निराश नहीं करती. Dan का किरदार, उसकी जुए की आदत और कोमा के बाद उसके साथ होने वाली अजीब घटना कहानी में उत्सुकता पैदा करती है.
फिल्म का फर्स्ट हाफ काफी रोमांचक है क्योंकि इसमें अक्सर ऑडियंस के मन में ये सवाल रहता है कि ये आगे क्या करेगा और इससे कैसे बाहर निकलेगा? इसी वजह से ये फिल्म फर्स्ट हाफ ऑडियंस को बांधकर रखती है.
Sardar 2 Trailer Review: डबल रोल में Karthi का डबल धमाका, SJ Suryah का भी दिखा खतरनाक अंदाज
Dulquer Salmaan की बेहतरीन अदाकारी
Dulquer Salmaan ने हमेशा की तरह इस फिल्म में भी अच्छा काम किया है. Dan के किरदार में उन्हें अलग-अलग भावनाओं और परिस्थितियों से गुजरना पड़ता है और उन्होंने इन बदलावों को अच्छी तरह संभाला है. खास तौर पर इंटरवल के आसपास आने वाले सीन्स बेहद ही कमाल के लगे हैं जिनमे Dulquer की एक्टिंग जबरदस्त लगी है.
सपोर्टिंग कास्ट
फिल्म में Kayadu Lohar का भी काम भी काफी अच्छा है. Dulquer के साथ उनकी कैमिस्ट्री अच्छी लगी है. Samyuktha Vishwanath का रोल उतना ज्यादा तो नहीं है लेकिन कम स्क्रीन स्पेस के साथ उन्होंने अपनी मौजूदगी अच्छे से दर्ज कराई है.
एक्शन और तकनीकी पक्ष
फिल्म के एक्शन सीन्स को तकनीकी टीम ने काफी अच्छी तरह संभाला है. कैमरे का शानदार इस्तेमाल किया गया है जिसकी वजह से फाइट वाले सीन्स काफी बेहतर लगते हैं. Jimshi Khalid की सिनेमैटोग्राफी फिल्म के हर फ्रेम को रोमांचक बनाती है.
View this post on Instagram
I’m Game Movie Negative Points
फिल्म की सबसे कमजोर कड़ी इसकी कहने है. सेकंड हाफ में कहानी काफी कमजोर पड़ जाती है.
यहीं से I’m Game की सबसे बड़ी समस्या सामने आती है. फिल्म का कांसेप्ट अच्छा और यूनिक जरूर है लेकिन बड़े पर्दे पर इस सही तरह से पेश नहीं किया गया है.
फर्स्ट हाफ किरदारों को स्थापित और कनेक्ट करने में निकल जाता है लेकिन सेकंड हाफ कई जगह बोरिंग फील करवाता है. कई बार देखते हुए ऐसा लगता है कि कहानी को लंबा खींचा गया है. कई बार कहानी का पूर्वानुमान भी हो जाता है कि आगे क्या होने वाला है.
इतना ही नहीं विलेन के रूप में Mysskin ने बेहतर काम किया है लेकिन मेकर्स ने सबसे बड़ी गलती ये की है कि उनका रोल ज्यादा नहीं रखा है. अगर उनका रोल और ज्यादा होता तो शायद सेकंड हाफ भी थोड़ा और बेहतर बन सकता था.
क्रिकेट सट्टेबाजी वाले सीन्स इससे पहले कई फिल्मों में कई बार देख चुके हैं. इसलिए इसमें कुछ भी नयापन नहीं लगता है.
इन सबके अलावा फिल्म की लेंथ भी काफी ज्यादा है. ये करीब तीन घंटे लंबी जिसमे फर्स्ट हाफ आसानी से निकल जायेगा लेकिन सेकंड हाफ ख़त्म करने काफी परेशानी हो सकती है.
Hanuman Ansh के Neem Karoli Baba कौन हैं? जानिए Shobhinaw Satyaa की पूरी कहानी, मुश्किल में Toxic
I’m Game Movie Review: देखें या नहीं?
कुल मिलाकर I’m Game का कांसेप्ट ओरिजिनल और दिलचस्प जरूर है. साथ ही Dulquer Salmaan की परफोर्मेंस भी फिल्म को संभालने का काम करती है. फर्स्ट हाफ अच्छा है लेकिन सेकंड हाफ कई जगह निराश करता है. अगर आपको Dulquer Salmaan, एक्शन और कुछ अलग तरह के कहानी पसंद हैं, तो इसे कम उम्मीदों के साथ आजमाया जा सकता है. लेकिन सेकंड हाफ और फिल्म की कहानी कई जगह निराश कर सकती है.
Filmi FryDay Rating: 2.5/5
दीजिये अपनी राय!
क्या आपने Dulquer Salmaan की I’m Game देख ली है, अगर हाँ, बताइये आपको ये फिल्म कैसी लगी? क्या बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म कामयाब हो पाएगी? कमेंट में अपनी राय जरूर दें.