Sardar 2 Trailer Review in Hindi: Karthi एक बार फिर Sardar बनकर बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं. 2022 में आई ‘सरदार’ के सफल होने के बाद अब इसका दूसरा पार्ट पहले से कहीं ज्यादा बड़ा और एक्शन से भरपूर नजर आ रहा है. फिल्म में Karthi पहली बार डबल रोल में दिखाई देंगे, वहीं SJ Suryah खतरनाक विलेन के रूप में उनका मुकाबला करते नजर आएंगे.
फिल्म की रिलीज से करीब 10 दिन पहले इसका ट्रेलर रिलीज किया गया है. ट्रेलर को देखकर साफ लगता है कि Sardar 2 को खास तौर पर सिनेमाघरों के बड़े पर्दे के लिए ही तैयार किया गया है. लेकिन क्या यह फिल्म पहले पार्ट से भी ज्यादा दमदार होगी? आइए जानते हैं ट्रेलर में क्या खास देखने को मिला.
Sardar 2 Trailer Review in Hindi
Sardar 2 Plot
ट्रेलर की शुरुआत एक गंभीर वार्निंग के साथ होती है. देश पर एक बड़ा खतरा मंडरा रहा है और अधिकारियों को ऐसे एजेंट की जरूरत है जो इस मिशन को पूरा कर सके. इसके बाद कहानी हमें एक युवा और मस्तमौला Karthi से मिलाती है, जो मंदिर के उत्सव में खुशी-खुशी हिस्सा ले रहा है. लेकिन जैसे ही उसे एक खास मिशन के लिए बुलाया जाता है, वह सब कुछ छोड़कर तुरंत रवाना हो जाता है.
धीरे-धीरे पता चलता है कि वह एक स्पाई है और उसकी असली पहचान उसके परिवार से भी छिपी हुई है. Karthi को एक ऐसे मिशन पर भेजा जाता है, जहां करोड़ों लोगों की जिंदगी दांव पर लगी है. मिशन पूरा होने के बाद भी उसके चेहरे पर जीत की खुशी नहीं बल्कि पछतावा दिखाई देता है. उसे लगता है कि इस जीत की कीमत बहुत बड़ी है.
Karthi का किरदार खुद से अलग होने का फैसला करता है और यह सोचकर आगे बढ़ जाता है कि अब भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा कभी नहीं आएगी. लेकिन ऐसा नहीं होता. स्थिति फिर बिगड़ती है और फिर मैदान में उतरता है बोस. कई साल बाद एक नया खतरा सामने आता है और इस बार बोस को अपनी रिटायरमेंट खत्म करनी पड़ती है.
View this post on Instagram
Hanuman Ansh के Neem Karoli Baba कौन हैं? जानिए Shobhinaw Satyaa की पूरी कहानी, मुश्किल में Toxic
ट्रेलर का दूसरा हिस्सा और भी ज्यादा रोमांचक
जहां पहले हिस्से में हमें एक यंग और अनुभवहीन Karthi दिखाई देता है, वहीं दूसरे हिस्से में उम्रदराज बोस एक बेहद आत्मविश्वासी, निडर और ताकतवर किरदार के रूप में नजर आता है. उसे देखकर साफ़ कहा जा सकता है कि उसने जिंदगी में बहुत कुछ देखा और महसूस किया है. अब वह अपने देश को बचाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है.
Karthi के डबल रोल बना सबसे बड़ा आकर्षण
Sardar 2 की सबसे बड़ी खासियत Karthi का डबल रोल है. एक तरफ उनका यंग किरदार है, जो जासूसी की दुनिया में कदम रख रहा है. दूसरी तरफ उनका उम्रदराज किरदार है, जो अपने एक्सपीरियंस और जुनून के साथ एक बार फिर मिशन पर निकलता है. खास बात यह है कि बोस के बेटे का रोल भी Karthi ही निभा रहे हैं.
यानी पर्दे पर Karthi के दो अलग-अलग किरदार एक-दूसरे के साथ नजर आएंगे. इन दोनों किरदारों के बीच की केमिस्ट्री फिल्म का एक बड़ा आकर्षण बन सकती है.
SJ Suryah बने खतरनाक विलेन
अगर ट्रेलर में किसी ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा है, तो वह हैं SJ Suryah. वैसे तो सूर्या ऐसे पहले भी अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके हैं लेकिन इस बार वो फिर वही अंदाज में वपिस आ चुके हैं. Sardar 2 में उनका अंदाज काफी डरावना नजर आ रहा है. उनकी आवाज में बदलाव और चेहरे के भाव भी खतरनाक नजर आ रहे हैं.
View this post on Instagram
ट्रेलर में दिखा ज़बरदस्त एक्शन
Sardar 2 का ट्रेलर देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म में बड़े लेवल पर एक्शन देखने को मिलेगा. खासकर ट्रेलर का दूसरा हिस्सा कई बड़े स्टंट और लड़ाई के सीन्स की झलक देता है. ऐसा लगता है कि फिल्म मेकर्स ने एक्शन को सिर्फ कहानी का हिस्सा नहीं बल्कि सिनेमाघरों के अनुभव को देखते हुए इन्हें शानदार बनाया है
निष्कर्ष:
कुल मिलाकर Sardar 2 का ट्रेलर एक बड़े लेवल की एक्शन फिल्म नजर आ रही है. डबल रोल में Karthi, खतरनाक अंदाज में SJ Suryah, देश को बचाने वाला मिशन, जासूसी, इमोशनल रिश्ते, मंदिर उत्सव की थीम और जबरदस्त एक्शन, ट्रेलर में मनोरंजन के लगभग सभी जरूरी मसाले दिखाई दे रहे हैं.
अगर फिल्म की कहानी ऑडियंस को कनेक्ट करती है तो निश्चित तौर पर ये बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखा सकती है.
Sardar 2 Release Date
PS Mithran के डायरेक्शन में बनी Sardar 2 इसी महीने की 10 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. अब देखना दिलचस्प होगा कि Karthi का डबल रोल और SJ Suryah का खतरनाक विलेन दर्शकों की उम्मीदों पर कितना खरा उतर पाते हैं?
दीजिये अपनी राय!
क्या आपको Sardar 2 का ट्रेलर पहले पार्ट से ज्यादा दमदार लगा? क्या Karthi का डबल रोल और SJ Suryah का विलेन फिल्म को बड़ी हिट बना पाएगा? अपनी राय जरूर दें.