Kesari Chapter 2 OTT Release Date: अक्षय कुमार, आर माधवन और अनन्या पांडे स्टारिंग ‘केसरी चैप्टर 2’ पिछले महीने 18 अप्रैल 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. जलियांवाला बाग हत्याकांड पर आधारित यह फिल्म ऑडियंस को काफी पसंद आई और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी काफी अच्छी कमाई की. इतना ही नहीं यह फिल्म अभी भी हिंदी भाषा में कई सिनेमाघरों में टिकी हुई है और अच्छी कमाई कर रही है.

तेलुगु में होगी रिलीज
हिंदी भाषा में सक्सेसफुल होने के बाद अब केसरी 2 के मेकर्स ने एक बड़ा फैसला लिया है और बताया है कि अब केसरी चैप्टर 2 तेलुगु भाषा में भी रिलीज की जाएगी. रिपोर्ट के मुताबिक केसरी चैप्टर 2 को 23 में 2025 से तेलुगु भाषा में रिलीज की कर दिया जाएगा. आपको बता दे अक्षय कुमार ने इस बारे में ऑफिशियल जानकारी साझा की है जिसमें उन्होंने बताया है कि “जो दफन किया गया वह सिर्फ सच नहीं था, यह न्याय नहीं था”.
Retro OTT Release Date: इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ रही है सूर्या की फिल्म रेट्रो
केसरी 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
केसरी चैप्टर 2 के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो Sacnilk के मुताबिक इस फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 90 करोड रुपए के आस पास का नेट कलेक्शन कर लिया है. वहीँ फिल्म के वर्ल्डवाइड बिज़नेस के बारे में बात करें तो फिल्म ने दुनियाभर में 140 करोड़ रूपये के आस पास का कारोबार कर लिया है. उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म तेलुगु ऑडियंस को भी उतनी ही पसंद आएगी जितना कि इसे हिंदी ऑडियंस की तरफ से प्यार मिला है.

Kesari Chapter 2 OTT Release Date
जी हाँ, Kesari Chapter 2 OTT Release को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ गया है. हालांकि अभी तक इसके बारे में कोई ऑफिसियल जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन पॉपुलर वेबसाइट OTT Play के मुताबिक केसरी चैप्टर 2, 20 जून 2025 के आस पास से ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार (JioHotstar) पर स्ट्रीम की जा सकती है. खैर, जो भी हो लेकिन ये अक्षय के फैंस के लिए बेहद ही अच्छी खबर है.
Salman Khan’s Next: कबीर खान और अली अब्बास जफर की जगह सलमान खान ने अपूर्व लाखिया को चुना
केसरी चैप्टर 2 के बारे में
केसरी चैप्टर 2 के बारे में बात करें तो इस फिल्म की कहानी जलियांवाला बाग हत्याकांड पर आधारित है और फिल्म में जलियांवाला बाग में हुए हत्याकांड के बाद की कहानी दिखाई गई है. उस दौरान भारतीय वकील सी. संकरन नायर (C. Shankaran Nair) ने इंग्लैंड के कोर्ट में जलियांवाला बाग में हुए हत्याकांड को सभी के सामने उजागर किया था.
फिल्म में अक्षय कुमार ने एडवोकेट सी शंकरन नायर की भूमिका निभाई है और साथ में आर. माधवन भी एक वकील के किरदार में नजर आये हैं. फिल्म में अनन्या पांडे भी हैं जिन्होंने काफी अच्छा काम किया है. आपको बता दें फिल्म का डायरेक्शन करण सिंह त्यागी ने किया है और फिल्म को करण जोहर और अक्षय कुमार ने मिलकर प्रोड्यूस किया है..
Special Request:
दोस्तों, अगर आपने अक्षय कुमार की फिल्म केसरी चैप्टर 2 देखी है तो बताइये आपको ये फिल्म कैसी लगी? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरुर दें. जानकारी पसंद आई हो तो पोस्ट को शेयर करना ना भूले, धन्यवाद.
Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?
I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.