Battle of Galwan is now Maatrubhumi: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की आने वाली वॉर-ड्रामा फिल्म अब एक नए टाइटल और नई सोच के साथ ऑडियंस के सामने आएगी. मेकर्स ने ऑफिसियल तौर पर घोषणा की है कि ‘Battle of Galwan’ का नाम बदलकर अब ‘Maatrubhumi: May War Rest in Peace’ कर दिया गया है. इतना ही नहीं इस बदलाव के साथ ही फिल्म का एक बेहद ही प्रभावशाली और ‘इंटेंस’ पोस्टर भी रिलीज कर दिया गया है.

Battle of Galwan is now Maatrubhumi
जारी किए गए नए पोस्टर में सलमान खान एक जांबाज ऑफिसर के रूप में नजर आ रहे हैं. पोस्टर में उनकी गहरी आँखें, माथे पर लगा गहरा कट और खून से लथपथ हाथ फिल्म की गंभीरता को साफ़ दर्शाते हैं.
इसके अलावा सलमान के हाथ में वही डंडा है जिसे उन्होंने ‘बैटल ऑफ गलवान’ के शुरुआती प्रोमो में पकड़ा था. कटीले तारों से लिपटे इस डंडे को थामे हुए सलमान का लुक वॉर के एक सैनिक के अटूट साहस को बयां करता है.
‘मातृभूमि’ नाम मिट्टी के प्रति जुड़ाव और देशभक्ति की भावना को ध्यान में रखता है, जबकि टैगलाइन ‘May War Rest in Peace’ युद्ध की तबाही और शांति की अपील का संदेश देती है.
🚨 SALMAN KHAN’S GALWAN FILM HAS A NEW NAME! 🏛️🇮🇳#BattleOfGalwan is now officially #Maatrubhumi: May War Rest in Peace. 🛡️⚡
The new poster reveals an intense, battle-scarred #SalmanKhan holding a barbed-wire baton. A powerful tribute to the heroes of the nation is coming!… pic.twitter.com/a7yeflfqhz
— Filmi FryDay (@FilmiFryDay) March 16, 2026
Dhurandhar 2 में होगा URI का क्रॉसओवर? Vicky Kaushal और Yami Gautam के कैमियो ने बढ़ाया रोमांच!
अरिजित सिंह का आखिरी गाना?
दिलचस्प बात यह है कि ‘मातृभूमि’ इस फिल्म का पहला गाना था, जिसे ऑडियंस ने काफी पसंद किया है. हिमेश रेशमिया द्वारा बनाए गए इस गाने को अरिजित सिंह ने अपनी आवाज़ दी है. खबरों की मानें तो अरिजित के बॉलीवुड से लंबे ब्रेक पर जाने से पहले यह सलमान खान के साथ उनका आखिरी गाना हो सकता है. अब इसी गाने को फिल्म का ‘टाइटल ट्रैक’ बना दिया गया है.
बैटल ऑफ़ गलवान फिल्म की कहानी
मात्रभूमि फिल्म के बारे में बात करें तो यह साल 2020 में लद्दाख की गलवान घाटी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई ऐतिहासिक लड़ाई पर आधारित है, जिसमें भारत के 20 जवान शहीद हो गए थे.
मात्रभूमि स्टार कास्ट
अपूर्व लाखिया के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह भी मेन रोल में हैं. आपको ये भी बता दें कि यह इन दोनों के साथ में की गई पहली फिल्म है.
फिल्म की रिलीज डेट
‘मातृभूमि’ 14 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी.
Special Request:
दोस्तों, सलमान खान की फिल्म मात्रभूमि (Battle Of Galwan) को लेकर आपकी क्या राय है? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरुर दें. जानकारी पसंद आई हो तो पोस्ट को शेयर करना ना भूले, धन्यवाद.