Maaveeran 2 Update: शिवकार्तिकेयन की इस सुपरहीरो फिल्म का बनेगा सीक्वल, प्रोड्यूसर ने दिया हिंट

Maaveeran 2 Update: शिवकार्तिकेयन (Sivakarthikeyan) के फैंस के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई है! साल 2023 की सुपरहिट सुपरहीरो फिल्म ‘मावीरन’ (Maaveeran) के सीक्वल पर ऑफिसियल मुहर लग गई है. ओटीटी पर मिली अपार सफलता और पब्लिक की भारी डिमांड के बाद, फिल्म के प्रोड्यूसर ने पुष्टि की है कि ‘सत्या’ की जर्नी अभी खत्म नहीं हुई है.

Sivakarthikeyan’s Maaveeran 2 Update

मडोन अश्विन के डायरेक्शन में बनी ‘मावीरन’ ने अपनी यूनिक कहानी और कॉमिक-बुक स्टाइल के एक्शन से ऑडियंस का दिल जीत लिया था. अब इसके दूसरे पार्ट की खबरों ने सोशल मीडिया पर हलचल तेज कर दी है.

प्रोड्यूसर ने दिया हिंट

हाल ही में शिवा के एक फैन ने इंस्टाग्राम पर फिल्म की तारीफ करते हुए इसके सीक्वल की संभावना पर संदेह जताया था. इस पर प्रोड्यूसर अरुण विश्वा एक रहस्यमयी लेकिन उत्साहजनक जवाब देते हुए पूछा- “Who told you?” (किसने कहा आपसे?). उनके इस छोटे से कमेंट ने साफ़ कर दिया है कि सीक्वल की प्लानिंग चल रह है.

Ranveer Singh बनेंगे भगवान शिव, 40 करोड़ में खरीदे The Immortals of Meluha के राइट्स, विस्तार से जानें

Maaveeran 2 के बारे में

रिपोर्ट्स के मुताबिक, डायरेक्टर मडोन अश्विन पहले से ही दूसरे पार्ट की कहानी पर काम करना शुरू कर चुके हैं. हाल के महीनों में चियान विक्रम की फिल्म में हो रही देरी के बीच, अश्विन ने इस समय का उपयोग ‘मावीरन 2’ की स्क्रिप्ट को तराशने में किया है.

इन सब के अलावा शिवकार्तिकेयन ने पहले एक इंटरव्यू में कहा था कि वे आम तौर पर सीक्वल को लेकर संकोच करते हैं, लेकिन ‘मावीरन’ की कहानी इतनी अनोखी है कि वे इसके दूसरे पार्ट के लिए बहुत एक्साईटेड हैं.

Special Request:

दोस्तों, क्या आप चाहते हैं कि सीक्वल में भी ‘वॉइस गाइडेंस’ (विजय सेतुपति की आवाज) वापस आए? सत्या को इस बार किस नए विलेन से लड़ते देखना चाहेंगे? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरुर दें. जानकारी पसंद आई हो तो पोस्ट को शेयर करना ना भूले, धन्यवाद.

Founder & Author : My name is Deepak Giri & I am from New Delhi, India. Filmi FryDay is your one stop shop for everything Entertainment.

Leave a Comment