Ranveer Singh बनेंगे भगवान शिव, 40 करोड़ में खरीदे The Immortals of Meluha के राइट्स, विस्तार से जानें

Ranveer Singh to play Lord Shiva: रणवीर सिंह के फैंस और भारतीय सिनेमा के लिए यह किसी बड़े धमाके से कम नहीं है! ‘धुरंधर’ के साथ बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त करने के बाद, अब रणवीर सिंह ने एक ऐसा कदम उठाया है जिसने उन्हें इंडस्ट्री का असली ‘किंग’ साबित कर दिया है. आइये इसके बारे में डिटेल में बात करते हैं.

Ranveer Singh buys the rights for The Immortal of Meluha trilogy

बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक रणवीर सिंह ने अमिश त्रिपाठी के पॉपुलर नॉवेल ‘द इमॉर्टल्स ऑफ मेलुहा’ (The Immortals of Meluha) के राइट्स खरीद लिए हैं. बताया जा रहा है कि कभी संजय लीला भंसाली के साथ इस प्रोजेक्ट पर काम करने का सपना देखने वाले रणवीर सिंह ने अब इस बागडोर को अपने हाथों में ले लिया है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by BollywoodNow (@bollywoodnow)

40 करोड़ रूपये में हुई डील

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जैसे ही इस नॉवेल के राइट्स भंसाली के पास से एक्सपायर हुए, रणवीर सिंह ने बिना देर किए इन्हें अपनी खुद की प्रोडक्शन कंपनी ‘माँ कसम फिल्म्स’ (Maa Kasam Films) के तहत सुरक्षित कर लिया.

रणवीर ने इस ट्रिलॉजी (Trilogy) के लिए 40 करोड़ रूपये की भारी-भरकम रकम खर्च की है, जो किसी भी भारतीय उपन्यास के लिए दी गई अब तक की सबसे बड़ी रकम है. 5 साल पहले रणवीर इस प्रोजेक्ट के लिए भंसाली पर निर्भर थे, लेकिन आज ‘धुरंधर’ की ऐतिहासिक सफलता के बाद वे खुद इतने पावरफुल हो गए हैं कि वे अपना डायरेक्टर खुद चुन सकते हैं.

Chand Mera Dil Trailer Review: अनन्या और लक्ष्य की ‘Gen-Z’ लव स्टोरी में दर्द का तड़का, क्या यह फिल्म एक नई ‘सैयारा’ साबित होगी?

फिल्म के बारे में

फिल्म का निर्माण रणवीर सिंह, बिड़ला स्टूडियोज (Birla Studios) के साथ मिलकर करेंगे. यह रणवीर का ‘पैशन प्रोजेक्ट’ है और वे खुद इसमें भगवान शिव की भूमिका में नजर आयेंगे. फिलहाल फिल्म की स्क्रिप्ट काम चल रहा है और उम्मीद है कि यह फिल्म साल 2028 में फ्लोर पर आने की उम्मीद है.

क्यों खास है ‘मेलुहा’ की ट्रिलॉजी?

अमिश त्रिपाठी की यह किताब भगवान शिव को एक मानवीय योद्धा के रूप में दिखाती है, जो बुराई के खिलाफ लड़ता है. रणवीर सिंह की ‘लार्जर दैन लाइफ’ इमेज और उनकी एनर्जी इस किरदार के लिए सबसे सटीक मानी जा रही है.

Special Request:

दोस्तों, रणवीर सिंह को भगवान शिव के अवतार में देखना आपके लिए कितना एक्साइटिंग है? क्या आपको लगता है कि वे इस पौराणिक योद्धा के साथ ‘बाजीराव’ और ‘अलाउद्दीन खिलजी’ से भी बड़ा इतिहास रच पाएंगे? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरुर दें. जानकारी पसंद आई हो तो पोस्ट को शेयर करना ना भूले, धन्यवाद.

Founder & Author : My name is Deepak Giri & I am from New Delhi, India. Filmi FryDay is your one stop shop for everything Entertainment.

Leave a Comment