Peddi Trailer Review in Hindi: ग्लोबल ब्लॉकबस्टर ‘RRR’ के बाद राम चरण के फैंस जिस ‘लार्जर दैन लाइफ’ सिनेमा की उम्मीद कर रहे थे, उसका ट्रेलर फाइनली आ गया है. लेकिन डायरेक्टर बुची बाबू सना की स्पोर्ट्स-ड्रामा ‘पेड्डी’ (Peddi) का ट्रेलर देखने के बाद सोशल मीडिया दो गुटों में बंट गया है. एक तरफ जहाँ कट्टर मास ऑडियंस इसे ब्लॉकबस्टर बता रही है, वहीं दूसरी तरफ सिनेमा प्रेमी इसके पुराने ढर्रे वाले ट्रीटमेंट और ‘क्रिंज’ मोमेंट को लेकर काफी निराश हैं.
रिलीज डेट: 4 जून 2026 (3 जून को प्रीमियर)
लीड कास्ट: राम चरण, जान्हवी कपूर
डायरेक्टर: बुची बाबू सना
म्यूजिक: ए.आर. रहमान
“पेड्डी मंदिर का नहीं, मैदान का भगवान है.” ट्रेलर का यह सबसे बड़ा डायलॉग ही फिल्म की पूरी कहानी बयां कर देता है. यहाँ ‘पेड्डी सर’ पहलवान भी हैं, रनर भी हैं और क्रिकेटर भी. यानी कि वो सब कुछ कर सकते हैं जिसकी कल्पना एक आम इंसान कभी नहीं कर सकता. लेकिन क्या यह ट्रेलर उम्मीदों पर खरा उतरा? आइये बात करते हैं.
View this post on Instagram
Peddi Trailer Review in Hindi
2026 में 20 साल पुराना ‘क्रिंज’ अवतार!
एक ऐसे दौर में जहाँ एसएस राजामौली ने साउथ सिनेमा को ग्लोबल बना दिया है, ‘पेड्डी’ का ट्रेलर हमें दो दशक पीछे उस दौर में ले जाता है जब साउथ की फिल्मों के नाम पर सिर्फ ‘क्रिंज’ परोसा जाता था.
Kartavya Movie Review in Hindi: सैफ अली खान की भरपूर कोशिश लेकिन इन 2 वजहों ने बिगाड़ा खेल
जान्हवी कपूर का ‘गाव की गोरी’ लुक
ट्रेलर में जान्हवी कपूर की एंट्री उनकी एक्टिंग से पहले उनकी Navel से होती है! लो-कमर स्कर्ट और फिटेड ब्लाउज में वे ‘गाँव की गोरी’ कम और किसी फूहड़ आइटम सॉन्ग की डांसर ज्यादा लग रही हैं. उन्हें देखकर ‘कभी खुशी कभी गम’ के राहुल (शाहरुख खान) का वो डायलॉग याद आता है— “पीछे का कहाँ है?” जान्हवी सिर्फ इसी फिल्म में नहीं बल्कि एनटीआर के साथ देवरा में भी नजर आई थी उस फिल्म में भी इनका रोल सिर्फ इसी सब तक सीमित था.
क्रिंज डबिंग
हिंदी ट्रेलर में राम चरण का ‘भोजपुरी लहजा’ और जान्हवी कपूर का मिक्स नॉर्थ-इंडियन टोन कानों को चुभता है. हिंदी डबिंग काफी लोगों को पसंद नहीं आ रही है.
Watch Peddi Movie in Hindi Dubbed Full Trailer
‘सुल्तान’, ‘पुष्पा’ और ‘KGF’ का सस्ता स्पूफ?
ट्रेलर देखकर ऐसा लगता है कि मेकर्स ने अल्लू अर्जुन की ‘पुश्पा’ का स्वैग, सलमान खान की ‘सुल्तान’ का कुश्ती ड्रामा और ‘KGF’ का डार्क टोन मिलाकर एक खिचड़ी बना दी है, जिसका कोई सिर-पैर नजर नहीं आता. सबसे बड़ा झटका ए.आर. रहमान के म्यूजिक से लगा है. उनका लाउड और कान फाड़ वाला बैकग्राउंड स्कोर सीन्स के प्रभाव को कम रहा है और कई बार तो बिल्कुल मैच नहीं करता.
निष्कर्ष
कई सालों बाद राम चरण की फिल्म पेद्दी से काफी उम्मीदें थीं लेकिन ट्रेलर ने ही निराश कर दिया है. निराशा इसलिए ज्यादा है क्योंकि राम चरण एक शानदार एक्टर हैं और जान्हवी कपूर ने अपनी पिछली फिल्मों (‘मिली’, ‘घोस्ट स्टोरीज’ और ‘उलझ’) में साबित किया है कि वे एक सीरियस और सिंसियर एक्ट्रेस हैं. लेकिन यहाँ दोनों ही पूरी तरह मिसफिट नजर आ रहे हैं.
Special Request:
दोस्तों, क्या आपको भी लगता है कि ‘पेड्डी’ का ट्रेलर ‘RRR’ के बाद राम चरण के स्टारडम के साथ नाइंसाफी है? या यह फिल्म थिएटर्स में ‘पुश्पा’ जैसा बवाल मचाएगी? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरुर दें. जानकारी पसंद आई हो तो पोस्ट को शेयर करना ना भूले, धन्यवाद.