Welcome To The Jungle Box Office Day 1: पहले दिन अच्छी शुरुआत, जानें क्या कहते हैं Akshay Kumar की फिल्म के आंकडें?

Welcome to the Jungle Day 1 Collection: मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ ने आखिरकार सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है और शुरुआती रुझानों के अनुसार फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है. Akshay Kumar की मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म को पहले दिन सुबह के शो में दर्शकों से ठीक-ठाक प्ररिस्पोंस मिला है. हालांकि शुरुआत धमाकेदार नहीं रही, लेकिन आगे के शो में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है.

Welcome To The Jungle Box Office Day 1

बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक शुरुआती आंकड़ों को देखते हए फिल्म ने पहले दिन सुबह 11 बजे तक लगभग 2.36 करोड़ रुपये (नेट) की कमाई कर ली थी. वहीं, मॉर्निंग शोज़ में औसतन करीब 12 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई. अब फिल्म की असली परीक्षा दोपहर, शाम और रात के शो में होगी, जहां फैमिली ऑडियंस और मास सर्किट से बेहतर रिस्पॉन्स मिलने की उम्मीद है.

रिपोर्ट्स के अनुसार, महाराष्ट्र और एनसीआर से शुरुआती कलेक्शन लगभग बराबर रहे, लेकिन ऑक्यूपेंसी के मामले में एनसीआर आगे रहा. वहीं मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरु शुरुआती कमाई में सबसे बड़े योगदान देने वाले शहरों में शामिल रहे.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

Welcome To The Jungle Movie Review in Hindi: लॉजिक नहीं लेकिन एंटरटेनमेंट मिलेगा भरपूर

मल्टीप्लेक्स चेन की परफॉरमेंस भी काफी हद तक अच्छी रही है. नेशनल मल्टीप्लेक्स चेन से फिल्म ने लगभग 1.08 करोड़ रुपये (नेट) की कमाई की, जो सुबह 11 बजे तक की कुल कमाई का लगभग 45 प्रतिशत हिस्सा है. इससे साफ है कि मल्टीप्लेक्स ऑडियंस ने फिल्म को अच्छी शुरुआत दी है, लेकिन बड़े ओपनिंग डे कलेक्शन के लिए सिंगल स्क्रीन और छोटे शहरों से भी मजबूत समर्थन जरूरी होगा.

गौरतलब है कि गुरुवार को आयोजित लिमिटेड पेड प्रीव्यू से फिल्म ने करीब 3.75 करोड़ रुपये (नेट) की कमाई की थी, जिससे इसकी शुरुआती स्पीड और भी मजबूत हुई. अगर शाम और रात के शो में दर्शकों की संख्या बढ़ती है, तो शुरुआती अनुमान के अनुसार फिल्म पहले दिन 16 से 18 करोड़ रुपये (नेट) के बीच का कारोबार कर सकती है.

Special Request:

दोस्तों, क्या आपको लगता है कि ‘Welcome To The Jungle’ वीकेंड तक बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ क्लब की ओर मजबूत कदम बढ़ा पाएगी? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरुर दें. जानकारी पसंद आई हो तो पोस्ट को शेयर करना ना भूले, धन्यवाद.

Founder & Author : My name is Deepak Giri & I am from New Delhi, India. Filmi FryDay is your one stop shop for everything Entertainment.

Leave a Comment