Welcome To The Jungle Movie Review in Hindi: लॉजिक नहीं लेकिन एंटरटेनमेंट मिलेगा भरपूर

Welcome To The Jungle Movie Review in Hindi: लंबे इंतजार के बाद Welcome फ्रेंचाइज़ की तीसरी फिल्म Welcome To The Jungle आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. बड़े स्टारकास्ट, धमाकेदार कॉमेडी और एक्शन से भरपूर इस फिल्म का डायरेक्शन अहमद खान ने किया है. फिल्म की चर्चा पिछले काफी समय से हो रही है. लेकिन क्या वास्तव में फिल्म उतनी ही अच्छी है? आइये डिटेल में बात करते हैं.

Welcome To The Jungle Movie Storyline in Hindi: वेलकम टू द जंगल फिल्म की कहानी

कहानी शुरू होती है बिजनेसमैन सिन्हा से, जिसे पता चलता है कि इलेक्शन के बाद उसके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है. खुद को जेल जाने से बचाने के लिए वह जानबूझकर एक ऐसी फिल्म बनाने का फैसला करता है जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो. इसके लिए वह फ्लॉप डायरेक्टर्स, स्ट्रगल कर रहे एक्टर्स और अजीबोगरीब कलाकारों की पूरी टीम तैयार करता है.

Welcome to the Jungle Trailer

लेकिन फिल्म की शूटिंग के दौरान पूरा यूनिट एक ऐसे इलाके में पहुंच जाता है जो आतंकियों के कब्जे में है. गांव वाले उन्हें भारतीय सेना समझ बैठते हैं और आतंकवादी भी यही मान लेते हैं. यहीं से शुरू होती है गलतफहमियों, एक्शन और पागलपन से भरी कॉमेडी. ये सभी ग़लतफहमी कैसे दूर होती है? सभी स्टार कास्ट का क्या होता है? जानने के लिए आपको ये पागलपन देखना पड़ेगा.

Welcome To The Jungle Movie Watch Full Trailer

Mirzapur The Movie Teaser: फिर मचेगा भौकाल, जब साथ आयेंगे Kaleen Bhaiya और Guddu Pandit

Welcome To The Jungle Movie Review in Hindi

वेलकम टू द जंगल फिल्म के प्लस पॉइंट्स

फिल्म की सबसे बड़ी ताकत इसका ब्रेनरॉट कॉमेडी स्टाइल है. अहमद खान ने इतने बड़े कलाकारों को संभालते हुए कहानी को मनोरंजक बनाए रखा है. फिल्म कहीं भी खुद को गंभीरता से नहीं लेती और यही इसकी सबसे बड़ी खासियत है. कॉमेडी के साथ-साथ कई मास एंटरटेनमेंट वाले पल, सरप्राइज कैमियो और एक्शन सीक्वेंस ऑडियंस को लगातार बांधे रखते हैं. फिल्म में कई किरदारों की अपनी अलग पहचान और मजेदार आदतें हैं, जो हंसी का डोज और भी बढ़ा देती हैं.

स्टार कास्ट की परफोर्मेंस

अक्षय कुमार एक बार फिर साबित करते हैं कि कॉमेडी उनके लिए सबसे मजबूत जॉनर है. उनकी कॉमिक टाइमिंग और एक्शन दोनों शानदार हैं. सुनील शेट्टी और अरशद वारसी फिल्म में लगातार मनोरंजन करते नजर आते हैं. जैकलीन फर्नांडिस का किरदार मजेदार है और उन्होंने अच्छा काम किया है.

दिशा पाटनी स्क्रीन पर बेहद ग्लैमरस दिखती हैं, हालांकि उन्हें ज्यादा डायलॉग्स नहीं दिए गए हैं. परेश रावल, जॉनी लीवर, राजपाल यादव और श्रेयस तलपड़े हमेशा की तरह भरोसेमंद हैं जिन्होंने मंझी हुई एक्टिंग की है.

फिल्म के सरप्राइज पैकेज फरीदा जलाल और किरण कुमार साबित होते हैं, जिनके कई सीन्स दर्शकों को खूब हंसाएंगे हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

OG Universe का बड़ा खुलासा! Pawan Kalyan की OG 2 को लेकर सामने आईं 2 रोमांचक जानकारियां

फिल्म का म्यूजिक और तकनीकी पॉइंट

फिल्म का म्यूजिक मनोरंजक है. ‘Deewane Hain’ और ‘Ghis Ghis Ghis’ जैसे गाने बड़े पर्दे पर अच्छा प्रभाव छोड़ते हैं.

सिनेमैटोग्राफी शानदार है और बड़े पैमाने पर शूट किए गए सीन्स आकर्षित नजर आते हैं. कई जगह एक्शन सीक्वेंस रीयलिस्टिक लगते हैं.

वेलकम टू द जंगल फिल्म के नेगेटिव पॉइंट्स

फिल्म कई जगह दूसरी फिल्मों की याद दिलाती है. आपको फिल्म देखते हुए आपको कई बार एहसास होगा कि ये सब आप पहले भी कहीं देख चुके हैं. कुछ सीन बेहद प्रेडिक्टेबल हैं और कई किरदार ऐसे लगते हैं जिन्हें जबरदस्ती ठूंसा गया और इन्हें हटाने पर भी कहानी पर कोई खास असर नहीं पड़ता.

सेकंड हाफ में एडिटिंग थोड़ी और बेहतर होती तो अच्छा होता. इसके अलावा फिल्म की कॉमेडी कई जगह ओवर लगती है और ये सभी को पसंद आये यह जरूरी नहीं. खासकर मल्टीप्लेक्स ऑडियंस की ऑडियंस को कुछ जोक्स ओवर-द-टॉप लग सकते हैं.

इन अब के अलावा फिल्म में कई जगह आपको VFX कमजोर लग सकता है. मेकर्स को इस पर थोड़ा और ध्यान देना चाहिए था.

निष्कर्ष

Welcome To The Jungle पूरी तरह एक मसाला एंटरटेनर है, जहां लॉजिक से ज्यादा एंटरटेनमेंट को प्राथमिकता दी गई है. अगर आप दिमाग घर पर छोड़कर सिर्फ हंसना, तालियां बजाना और परिवार या दोस्तों के साथ एंटरटेन होना चाहते हैं, तो यह फिल्म निराश नहीं करेगी. वहीं जो दर्शक मजबूत कहानी और लॉजिक ढूढेंगे तो उनके लिए ये फिल्म अच्छा विकल्प नहीं है.

Special Request:

दोस्तों, क्या Welcome To The Jungle आपको फ्रेंचाइज़ की सबसे मजेदार फिल्म लगी? फिल्म में आपका पसंदीदा कॉमिक किरदार कौन-सा था? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरुर दें. जानकारी पसंद आई हो तो पोस्ट को शेयर करना ना भूले, धन्यवाद.

Founder & Author : My name is Deepak Giri & I am from New Delhi, India. Filmi FryDay is your one stop shop for everything Entertainment.

Leave a Comment