Welcome To The Jungle: 104 डिग्री बुखार में भी शूटिंग करते रहे अक्षय कुमार, अक्षरा सिंह ने किया बड़ा खुलासा

Welcome To The Jungle Update: अक्षय कुमार अपनी फिटनेस, अनुशासन और प्रोफेशनलिज्म के लिए जाने जाते हैं. उनकी नई फिल्म Welcome To The Jungle रिलीज होते ही चर्चा में है, लेकिन इसी बीच उनकी को-स्टार और भोजपुरी सुपरस्टार अक्षरा सिंह ने शूटिंग के दौरान का एक ऐसा किस्सा शेयर किया है, जिसके बाद अक्षय की हर तरफ तारीफ हो रही है.

अक्षरा सिंह ने बताया कि फिल्म के गाने ‘Ghis Ghis Ghis’ की शूटिंग के दौरान अक्षय कुमार तेज वायरल बुखार से जूझ रहे थे. इसके बावजूद उन्होंने शूटिंग बीच में नहीं छोड़ी और पूरी इमानदारी और मेहनत से अपना काम पूरा किया.

104 डिग्री बुखार में भी नहीं रुके अक्षय कुमार

एक इंटरव्यू में अक्षरा सिंह ने बताया कि शूटिंग के दौरान बुखार की वजह से अक्षय कुमार का तापमान 103 से 104 डिग्री तक पहुंच गया था. अक्षरा ने बताया-

मैं लगातार उन्हें देख रही थी. उन्हें तेज बुखार था, लेकिन उनके काम के प्रति जुनून और जिम्मेदारी देखकर मैं बेहद प्रभावित हुई.

अक्षरा के मुताबिक, इतनी तबीयत खराब होने के बावजूद अक्षय कुमार ने शूटिंग रोकने की बजाय अपना पूरा ध्यान काम पर रखा.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

कैमरा के सामने कैसे बदलते हैं अक्षय कुमार?

अक्षरा सिंह ने बताया कि जैसे ही डायरेक्टर ‘Action’ बोलते थे, अक्षय कुमार पूरी तरह बदल जाते थे. चेहरे पर मुस्कान, भरपूर एनर्जी और शानदार एक्सप्रेशन देखकर कोई भी अंदाजा नहीं लगा सकता था कि वह तेज बुखार से गुजर रहे हैं. उनकी यह प्रोफेशनल अप्रोच पूरी टीम के लिए प्रेरणा बन गई.

Welcome To The Jungle Movie Review in Hindi: लॉजिक नहीं लेकिन एंटरटेनमेंट मिलेगा भरपूर

अक्षरा सिंह के लिए सपना हुआ सच

भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे पॉपुलर अभिनेत्रियों में शामिल अक्षरा सिंह ने बताया कि Welcome To The Jungle में काम करना उनके लिए किसी सपने से कम नहीं था. उन्होंने खुलासा किया कि सबसे पहले उन्हें डायरेक्टर अहमद खान की प्रोडक्शन टीम से फोन आया था. शुरुआत में वह इस ऑफर को लेकर थोड़ी असमंजस में थीं, लेकिन बाद में मशहूर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य का फोन आया.

गणेश आचार्य ने उन्हें भरोसा दिलाया कि यह गाना बेहद शानदार है और उन्हें जरूर करना चाहिए. अक्षरा ने कहा कि जैसे ही उन्होंने गणेश आचार्य और अक्षय कुमार का नाम सुना, उन्होंने तुरंत इस ऑफर के लिए हां कर दी.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

‘Ghis Ghis Ghis’ गाना हुआ पॉपुलर

फिल्म का गाना ‘Ghis Ghis Ghis’ रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस गाने में अक्षरा सिंह और अक्षय कुमार की शानदार केमिस्ट्री और एनर्जी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है.

Welcome To The Jungle फिल्म के बारे में

अगर स्टार कास्ट के बारे में बात करें तो फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा कई बड़े सितारे नजर आ रहे हैं. इनमे से सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, परेश रावल, जैकलीन फर्नांडिस, दिशा पाटनी, रवीना टंडन, लारा दत्ता, जैकी श्रॉफ, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े और आफताब शिवदासानी जैसे कई सितारे शामिल हैं. वैसे फिल्म को सभी जगह से मिक्स रिस्पोंस मिला है. स्टोरीलाइन से ज्याये फिल्म अपने पागलपन की वजह से ज्यादा चर्चा में है.

Special Request:

दोस्तों, Welcome To The Jungle का आपका पसंदीदा गाना कौन-सा है? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरुर दें. जानकारी पसंद आई हो तो पोस्ट को शेयर करना ना भूले, धन्यवाद.

Founder & Author : My name is Deepak Giri & I am from New Delhi, India. Filmi FryDay is your one stop shop for everything Entertainment.

Leave a Comment