Last updated on July 30th, 2026 at 06:35 pm
Peddi OTT Release Date: तेलुगु सुपरस्टार Ram Charan की स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा फिल्म Peddi सिनेमाघरों में तो ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई थी लेकिन अब इस फिल्म को डिजिटल रिलीज की प्लानिंग की जा रही है. उम्मीद है कि ये फिल्म ओटीटी पर अच्छा प्रदर्शन करे.
Peddi OTT Release Date
हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राम चरण की फिल्म पेड्डी 16 जुलाई 2026 से Netflix पर स्ट्रीम होना शुरू हो सकती है. हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी तक कोई भी ऑफिसियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है. लेकिन जो लोग इस फिल्म को थियेटर में नहीं देख पाए उनके लिए अब मौका है कि वो इसे घर बैठे देख सकते हैं.

पेड्डी के बारे में
पेड्डी फिल्म के बारे में बात करें तो इसमें पेड्डी नाम के एक ऐसे क्रिकेटर की कहानी दिखाई गई है जो पैसों के लिए किसी भी टीम की ओर से खेलने को तैयार हो जाता है. लेकिन कहानी में मोड़ तब आता है जब वह अपने गांव के लोगों के साथ मिलकर बुराई के खिलाफ लड़ता है. गांव को रेलवे हॉल्ट और सरकारी पहचान दिलाने के लिए वह अपने गेम का सहारा लेता है.
पेड्डी में राम चरण के अलावा Janhvi Kapoor, Shiva Rajkumar, Jagapathi Babu, Divyenndu, Boman Irani और Ravi Kishan जैसे कई सितारे नजर आये हैं. साथ ही फिल्म का डायरेक्शन Buchi Babu Sana ने किया है.
अगर आपने ‘Peddi’ देखी है तो बताइये आपको इस फिल्म का कौन सा सीन सबसे ज्यादा पसंद आया? कमेंट में अपनी राय जरूर दें.