Ikka Trailer Review in Hindi: सनी देओल एक बार फिर अपने सीरियस अंदाज में दर्शकों के सामने आ चुके हैं. उनकी आने वाली फिल्म इक्का का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. करीब ढाई मिनट के इस ट्रेलर में आपको वो सब देखने को मिलेगा जिसे आप सच में बड़े पर्दे पर देखना चाहते हैं. ट्रेलर देखकर साफ कहा जा सकता है कि ये सिर्फ एक कोर्टरूम ड्रामा फिल्म नहीं है बल्कि इसमें बहुत कुछ देखने को मिलेगा.
अगर स्टार कास्ट की बात करें तो फिल्म में सनी देओल के अलावा अक्षय खन्ना, दिया मिर्जा और तिलोत्तमा शोम भी मुख्य किरदारों में नजर आने वाले हैं. फिल्म 10 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी.

Ikka Trailer Review in Hindi
इक्का फिल्म के ट्रेलर के बारे में बात करें तो इसकी शुरुआत अर्जुन मेहरा यानि कि Sunny Deol से होती है, जिन्हें देश के जाने-माने वकीलों में गिना जाता है. अदालत में उनका एक ही सिद्धांत है, मुकदमा जीतना नहीं, बल्कि सही पक्ष के लिए लड़ना है.
सब कुछ सही होता है लेकिन कहानी में मोड़ तब आता है जब उन्हें शौर्यमान गौर यानि कि Akshaye Khanna का केस लड़ना पड़ता है. उस पर हत्या की कोशिश का आरोप है. केस आगे बढ़ने के साथ अर्जुन की पर्सनल लाइफ भी इसकी चपेट में आ जाती है. ट्रेलर में कई ऐसे कोर्टरूम सीक्वेंस देखने को मिलते हैं जहां दोनों पक्ष अपनी-अपनी दलीलों के साथ आमने-सामने नजर आते हैं.
दिया मिर्जा अर्जुन की पत्नी अवंतिका के रोल में हैं, जबकि तिलोत्तमा शोम सरकारी वकील मधुरा बनर्जी के किरदार में नजर आई हैं. ट्रेलर देखकर ऐसा कह सकते हैं कि फिल्म में सनी देओल और अक्षय खन्ना ही छाये रहने वाले हैं.
Watch Ikka Trailer is Here
View this post on Instagram
Ikka को लेकर Sunny Deol का बयान
ट्रेलर लॉन्च के दौरान सनी देओल ने कहा कि Ikka सिर्फ एक कोर्टरूम ड्रामा फिल्म नहीं है. उनके मुताबिक यह फिल्म उन फैसलों की कहानी है, जिनका असर सिर्फ अदालत तक नहीं बल्कि इंसान के परिवार और रिश्तों पर भी पड़ता है. उन्होंने यह भी कहा कि अर्जुन मेहरा का किरदार उन्हें इसलिए पसंद आया क्योंकि वह हर हाल में अपने सिद्धांतों पर कायम रहने की लगातार कोशिश करता है.
इन सब के अलावा सनी पाजी ने यह भी बताया कि यह उनके करियर की पहली ऐसी फिल्म होगी जो डायरेक्ट OTT प्लेटफॉर्म पर आएगी.