Welcome To The Jungle से इसलिए बाहर हुए थे Sanjay Dutt, अहमद खान ने किया बड़ा खुलासा

Welcome to the Jungle पिछले हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में 30 से भी ज्यादा स्टार्स नजर आये लेकिन क्रिटिक्स और ऑडियंस दोनों की तरफ से फिल्म को मिला जुला रिस्पोंस मिला. हालांकि बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म कितनी कमाई करती है? ये तो समय ही बतायेगा लेकिन फिल्म से संजय दत्त के बाहर होने की वजह सामने आई है जिसके बाद सोशल मीडिया में इसकी चर्चा और भी तेज हो गई है.

Reason why Sanjay Dutt exits from Welcome to the Jungle

पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म के डायरेक्टर अहमद खान ने एक इंटरव्यू में बताया है कि संजय दत्त को फिल्म की कहानी काफी पसंद आई थी और वह इस फिल्म का हिस्सा पहले से ही थे. इतना ही नहीं उन्होंने कुछ शूटिंग पूरी भी कर ली थी लेकिन इसी बीच उन्हें इलाज के लिए अमेरिका जाना पड़ा. यही वजह थी कि बाकी स्टार कास्ट की शूटिंग ना रोकते हुए संजय दत्त कर ओल काट दिया गया.

Welcome to the Jungle Trailer

Toxic Update: कल दिखेगी टॉक्सिक की दूसरी झलक, इस बार महिलाओं के नाम रहेगा टीज़र

हालांकि, संजय दत्त ने ये फिल्म छोड़ी जरूर लेकिन इसका समाधान पहले ही कर दिया था. अपने रोल के लिए उन्होंने सुनील शेट्टी से बात की और उन्हें मना लिया. इसके बाद बाकी दूसरे रोल के लिए जैकी श्रॉफ से हामी भरवाई. इसी तरह फिल्म के लिए सभी किरदार फिर से पूरे हो गए. इस इंटरव्यू में अहमद खान ने अक्षय कुमार की जमकर तारीफ की और उन्हें काफी सपोर्टिव बताया.

वेलकम टू द जंगल फिल्म के बारे में

ये फिल्म वेलकम फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है जिसे अहमद खान ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में 30 से भी ज्यादा सितारे नजर आये हैं जिनमे से अक्षय कुमार के साथ-साथ सुनील शेट्टी, परेश रावल, दिशा पटानी, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, जॉनी लीवर, राजपाल यादव और रवीना टंडन जैसे कई सितारे शामिल हैं.

वैसे Welcome to the Jungle फिल्म में संजय दत्त की जगह सुनील शेट्टी क्या सही चुनाव था? इस बारे में आप अपनी राय जरूर दें.

Founder & Author : My name is Deepak Giri & I am from New Delhi, India. Filmi FryDay is your one stop shop for everything Entertainment.

Leave a Comment