Toxic Latest Update: Yash की आने वाली पैन-इंडिया फिल्म Toxic को लेकर फैंस के बीच काफी अच्छा क्रेज देखने को मिल रहा है. हालांकि फिल्म की रिलीज में देरी हो रही है लेकिन फिर भी ऑडियंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रही है. इसी बीच मेकर्स की तरफ से एक बड़ी खबर सामने आई है जिसमे उन्होंने फिल्म के दूसरे टीज़र या झलक रिलीज का ऐलान कर दिया है.
Yash’s Toxic Biggest Update
फिल्म के सुपरस्टार यश ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए जानकारी दी है कि फिल्म का फीमेल-सेंट्रिक टीज़र 1 जुलाई 2026 को सुबह 11:33 बजे रिलीज किया जाएगा. इसके अलावा ये भी बताया गया है कि इस बार ये टीज़र सिर्फ और सिर्फ महिलाओं के नाम होगा यानि कि टीज़र में फिल्म की अभिनेत्रियाँ नजर आने वाली हैं. फिल्म की पिछली झलक में अभिनेत्रियों के बारे में कुछ ज्यादा नहीं दिखाया गया था इसलिए सोशल मीडिया पर लगातार फैंस उन्हें ट्रोल कर रहे थे.
View this post on Instagram
Peddi OTT Release Date: घर बैठे इस प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं Ram Charan की फिल्म ‘पेड्डी’
टॉक्सिक के बारे में
गौरतलब है कि टॉक्सिक फिल्म में यश डबल रोल में नजर आयेंगे. इनके अलावा फिल्म में कियारा अडवाणी, रुक्मिणी वसंत, नयनतारा, हम कुरैशी और तारा सुतारिया मेन रोल में नजर आयेंगी. साथ ही फिल्म का डायरेक्शन किया है Geetu Mohandas ने. अब देखना होगा कि ये फीमेल-सेंट्रिक टीज़र ऑडियंस को कितना पसंद आता है?
Toxic Release Date
टॉक्सिक एक पैन-इंडिया फिल्म है जिसकी रिलीज़ डेट 26 अगस्त 2026 फाइनल की गई है. फिल्म को हिंदी, कन्नड़, तमिल, तेलुगु, मलयालम के साथ-साथ अंग्रेज़ी भाषा में भी रिलीज किया जायेगा. वैसे केजीएफ के बाद से यश की फैन फॉलोइंग में लगाताज इजाफा हुआ है. ऐसे में टॉक्सिक से भी सभी को काफी उम्मीदें हैं कि ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर बड़ा मुकाम हासिल कर सकती है.
वैसे ‘Toxic’ में आप किस अभिनेत्री को सबसे ज्यादा सपोर्ट कर रहे हैं- कियारा आडवाणी, नयनतारा, रुक्मिणी वसंत, हुमा कुरैशी या तारा सुतारिया? अपनी राय कमेंट में जरूर बताइए.