Alpha Movie Facts: स्पाई थ्रिलर फिल्म Alpha आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म को क्रिटिक्स और ऑडियंस दोनों की तरफ से मिला जुला रिस्पोंस मिल रहा है. ऐसे में ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई करेगी ये तो समय ही बताएगा लेकिन इससे पहले आइये इस फिल्म से जुड़ी 10 ऐसी रोचक बातों के बारे में जान लेते हैं जोकि आप में से काफी कम लोग ही जानते होंगे.
Alpha Movie Facts in Hindi
YRF Spy Universe की पहली फीमेल लीड फिल्म
अब तक YRF Spy Universe में Salman Khan, Shah Rukh Khan और Hrithik Roshan जैसे बड़े सितारे सुपरस्टार स्पाई एजेंट बन चुके हैं. लेकिन Alpha पहली ऐसी फिल्म है जिसमें दो फीमेल एजेंट मेन लीड में दिखी हैं.
War 2 में मिला था हिंट
बहुत कम लोग जानते हैं कि Alpha की पहली झलक War 2 के क्लाइमैक्स में दिखाई गई थी. इसके बाद War 2 के मिड-क्रेडिट सीन में Alpha का टीजर भी दिखाया गया था, जिससे दर्शकों को इस नई स्पाई फिल्म की पहली ऑफिशियल झलक मिली.
पिछले साल रिलीज होनी थी फिल्म
शुरुआत में Alpha को 25 दिसंबर 2025 को रिलीज होना था लेकिन फिल्म डिले हुई और बाद में इसकी डेट 3 जुलाई 2026 फाइनल कर दी गई.

आलिया भट्ट का अनोखा अवतार
Alpha में आलिया भट्ट पहली बार एक फुल-फ्लेज्ड स्पाई एजेंट के रोल में नजर आई हैं. रिपोर्ट्स के मुतबिक फिल्म के लिए उन्होंने एक्शन सीक्वेंस और हथियारों की खास ट्रेनिंग भी ली है जोकि फिल्म में सा नजर आती है.
शरवरी का भी शानदार रोल
फिल्म में शरवरी सिर्फ सपोर्टिंग रोल में नहीं हैं. उनका किरदार भी मिशन का अहम हिस्सा है और कई बड़े एक्शन सीन्स में उन्हें बराबर की जगह दी गई है.
Bobby Deol का रहस्यमयी किरदार
फिल्म रिलीज होने से पहले मेकर्स ने Bobby Deol के किरदार को बिलकुल सस्पेंस की तरह रखा था. ट्रेलर रिलीज के बाद ही लोगों उनके किरदार के बारे में ज्यादा जानकारी मिल पाई थी.
Spy Universe को आगे ले जा सकती है फिल्म
कई रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है और लोगों का अनुमान भी है इसे YRF Spy Universe में ये फिल्म महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है. इतना ही नहीं इस सीरीज की आने वाले फिल्मों में भी इसके किरदार नजर आ सकते हैं.
View this post on Instagram
‘Bam Bam’ गाना हुआ हिट
फिल्म में इस्तेमाल किया गया “Jamaican (Bam Bam)” रिलीज से पहले ही सोशल मीडिया पर छा चूका है. French DJs HUGEL और SOLTO द्वारा बनाए गए इस ट्रैक ने इंस्टाग्राम रील्स और शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म पर बड़ी सफलता हासिल कर ली थी.
बड़े स्तर पर शूट किए गए एक्शन सीन्स
फिल्म के कई एक्शन सीन्स इंटरनेशनल लेवल के हिं. मेकर्स ने इंटरनेशनल स्टाइल के स्टंट और हाई-स्केल एक्शन को दिखाने की कोशिश की है ताकि ऑडियंस को कोई शिकायत ना रहे.
Spy Universe का टिका भविष्य
Alpha से सभी को काफी उम्मीदें हैं. मेकर्स का मानना है कि अगर ये फिल्म सफल होती है तो इसके किरदार आगे इस्तेमाल किये जा सकते हैं. बल्कि इसका सीक्वल भी बना सकता है.
इन सभी फैक्ट्स में आपको सबसे ज्यादा कौन-सा फैक्ट दिलचस्प लगा? क्या आपने Alpha देख ली है? अगर हाँ तो बताइए आपको ये फिल्म कैसी लगी?