Minions and Monsters Movie Review: क्या हो अगर आप रातों रात बड़े स्टार बन जाओ लेकिन कामयाबी की वजह से आपको परेशानियां उठानी पड़ें? कुछ ऐसा ही आपको हॉलीवुड की एनीमेशन फिल्म Minions & Monsters में देखने को मिलने वाला है. फिल्म थियेटरों में आ चुकी है तो आइये जानते हैं कि आखिर ये फिल्म कैसी है और ये किस जनरेशन को पसंद आने वाली है?
मिनियंस एंड मॉन्स्टर्स फिल्म की कहानी
Minions एक ऐसे सफर पर हैं जहाँ पर वो अपने लिए एक नया मालिक ढूंढ रहे होते हैं. लेकिन हम पहले भी देख चुके हैं कि हर बार उनकी शरारतों की वजह से उनका मालिक ही मुसीबत में पड़ जाता है. लेकिन बात इस फिल्म की हो तो इस फिल्म में वो 1920 के दशक के हॉलीवुड पहुंचते हैं. वहां उन्हें एक चोर जैसा इंसान दिखता है जो वास्तव में एक फिल्म एक्टर है.
Minions वहीँ सेट पर गड़बड़ी कर देते हैं जिसकी वजह से शूटिंग में बड़ा हंगामा हो जाता है. लेकिन इसी दौरान उनकी कुछ तस्वीरें शूटिंग के दौरान ले ली जाती हैं और बाद में मेकर्स को वो काफी पसंद भी आती हैं. इसी वजह से Minions को वो अपनी फिल्मों का हिस्सा बना लेते हैं. बस फिर क्या था! देखते ही देखते Minions का नाम हॉलीवुड के सबसे बड़े स्टार्स के बीच लिया जाने लगता है.
लेकिन ये ज्यादा दिनों तक अच्छा नहीं रहता क्योंकि शोहरत के साथ मुश्किलें भी आती हैं. मिनियंस के साथ भी कुछ ऐसा ही होता है. आखिर उनके साथ क्या होता है और वो इससे कैसे छुटकारा पाते हैं? यही फिल्म में दिखाया गया है.
View this post on Instagram
Minions and Monsters Movie Review in Hindi
फिल्म के क्या है खास?
फिल्म की सबसे बड़ी ताकत इसकी तेज रफ्तार वाली कहानी है जो आपको कहीं पर भी बोरियत महसूस नहीं होने देगी. सिर्फ बच्चे ही नहीं बल्कि बड़े भी इस फिल्म को देख सकते हैं और उन्हें भी यह पसंद आएगी. इस बार मेकर्स ने लीक से हटकर इसमें हॉलीवुड जोड़ा है जो काफी हद तक सटीक बैठा है. फिल्म के अंदर फिल्म बनते हुए देखना काफी दिलचस्प लगता है इसी वजह से कॉमेडी भी डबल हो जाती है.
क्लाइमैक्स भी दमदार है और काफी एंटरटेनिंग है. साथ में ट्विस्ट भी देखने को मिलेगा जो ऑडियंस को सरप्राइज कर देगा.
इन सब के अलावा हमेशा की तरह फिल्म का एनिमेशन शानदार है. खासकर Monsters वाली दुनिया के रंग और विजुअल्स काफी बेहतरीन तरीके से बनाए गए हैं. बैकग्राउंड म्यूजिक भी एकदम परफेक्ट नजर आता है जोकि कहानी के हर हिस्से पर फिट बैठता है.
View this post on Instagram
Alpha देखने से पहले जान लीजिये YRF की इस फिल्म से जुड़ी ये 10 दिलचस्प बातें
कहाँ कमी रह गई?
फिल्म का शुरुआती हिस्सा, खासकर बच्चों के लिए थोड़ा डार्क है. सेकंड हाफ में एक नया ट्रैक जोड़ा गया है जिसकी वजह से कहानी थोड़ी स्लो लगने लगती है. इसे दोबारा से पटरी पे आने में थोड़ा सा समय लगता है.
फाइनल वर्डिक्ट
Minions and Monsters एक हल्की-फुल्की और मनोरंजन से भरपूर एनिमेटेड फिल्म है. कहानी थोड़ी सी कमजोर जरूर है लेकिन हर बार की तरह Minions की मस्ती, शानदार एनिमेशन और हॉलीवुड वाला नया कांसेप्ट बच्चों के साथ-साथ बड़ों को भी पसंद आ सकता है.
अपनी राय दीजिये!
आपको Minions सीरीज की कौन सी फिल्म सबसे जायदा पसंद आई? साथ ही इस वीकेंड आप कौन सी फिल्म देखने की प्लानिंग कर रहे हैं? अपनी राय कमेंट में जरूर बताइए।