Pritam and Pedro Review: राजकुमार हिरानी के द्वारा बनाई गई सीरीज प्रीतम एंड पेड्रो फाइनली जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होना शुरू हो चुकी है. ट्रेलर रिलीज के बाद इस सीरीज से सभी को काफी उम्मीदें थीं लेकिन क्या वाकई ये सीरीज उतनी ही अच्छी है जितना कि इससे उम्मीदें लगाईं जा रही थी? आइये बात कर लेते हैं.
प्रीतम एंड पेड्रो सीरीज की कहानी
सीरीज स्टोरीलाइन के बारे में थोड़ी चर्चा करें तो गोवा में रहने वाला प्रीतम यानि कि वीर हिरानी अपने दादाजी के बेहद करीब है. दादाजी के पास एक पुराना टेप रिकॉर्डर और उसमें रखा एक कैसेट उनकी यादगार होती है. लेकिन एक दिन वह कैसेट चोरी हो जाता है. प्रीतम पुलिस के पास जाता है जहाँ पर उसकी मुलाकात होती है पुलिस ऑफिसर पेड्रो से.
शुरुआत में इन दोनों की बिल्कुल नहीं बनती, लेकिन जब प्रीतम अपनी हैकिंग से सिर्फ 15 मिनट में करोड़ों की एटीएम चोरी का केस झट से सुलझा देता है, तब पेड्रो भी उसकी काबिलियत का कायल हो जाता है.
कहानी में एक और ट्विस्ट ये देखने को मिलता है कि एक मंत्री के बेटे का किडनैप हो जाता है. केस साइबर सेल के पास आता है और पेड्रो इस केस में प्रीतम को शामिल कर लेता है. लेकिन जैसे सोचते हैं ये उतना आसान नहीं होता, क्योंकि क्रिमिनल इन सब के कहीं आगे की सोच रखता है. अब ऐसे में क्या पेड्रो और प्रीतम मिलकर इस केस को सुलझा पाएंगे? अगर हाँ तो ये सब कैसे होगा? जानने के लिए आपको ये पूरी सीरीज देखनी पड़ेगी.
View this post on Instagram
Pritam and Pedro Review in Hindi
देखने लायक क्या है खास?
सीरीज का सबसे बड़ा प्लस पॉइंट इसकी फ़ास्ट स्पीड है. सीरीज की कहानी इतनी तेजी से आगे बढती है कि आपको बोरियत तो दूर की बात है आपको कुछ और सोचने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी. सीरीज में 6 एपिसोड हैं और ये कब खत्म हो जायेंगे आपको पता भी नहीं चलेगा.
सीरीज में साइबर क्राइम मेन टॉपिक है और आज कल ये साइबर क्राइम काफी बढ़ भी गया है इसलिए हिरानी साहब ने ये टॉपिक चुनकर बड़ा काम किया है. साथ इसे दर्शकों के सामने बेहद ही रोचक तरीके से पेश किया है. इतना ही नहीं स्टोरी में कई बार आपको ऐसे ट्विस्ट देखने को मिलेंगे जिनकी वजह से आप इससे अपनी निगाहें नहीं हटा पाएंगे.
बात करें प्रीतम और पेड्रो की जोड़ी की तो अरशद और वीर ने साथ में मिलकर बेहतरीन काम किया है. दोनों की जोड़ काफी दमदार लगी है. कई बार दोनों की नोंकझोंक देखने को मिलेगी तो कई बार दोनों की वजह से ऑडियंस हँसेगी भी.
विलेन की एंट्री लाजवाब है जिसके बाद स्टोरी में और भी मजा आने लगता है. सीरीज में कई जगह आपको टॉम एंड जेरी जैसा खेल देखने को मिलने वाले हैं.
स्टार कास्ट की परफॉरमेंस के बारे में बात करें तो अरशद वारसी ने एक बार फिर साबित किया है कि वो स्क्रीन पर कॉमेडी और इमोशनल दोनों कर सकते हैं. इनके अलावा विक्रांत मैसी ने भी अपनी एक्टिंग से सभी को चौंका दिया है हालाँकि सीरीज मयूनकी एंट्री थोड़ी देर से होती है. वहीँ बात करें हिरानी साहब के सुपुत्र की तो वीर हिरानी ने अपने डेब्यू में बेहतरीन एक्टिंग का जलवा दिखाया है.
View this post on Instagram
सीरीज की कमजोर कड़ी
बेशक ये वेब सीरीज है लेकिन क्रिमिनल हमेशा ही पुलिस को ऐसे चकमा दे जाता है जैसे कि कोई चूहें बिल्ली का खेल हो. देखकर ये थोड़ा फ़िल्मी लगता है जिस पर यकीन करना थोड़ा मुश्किल है. सीरीज में कुछ इमोशनल सीन्स सीन्स हैं जिन्हें और ज्यादा दिखाना चाहिए था. जैसे दादाजी और उनके कैसेट वाला किस्सा, मेकर्स ने इसे काफी जल्दी निपटा दिया है.
सीरीज में मोना सिंह ने अच्छा काम किया है लेकिन उन्हें स्क्रीन पर ज्यादा समय नहीं दिया गया.
तकनीकी पक्ष की बात करें तो सिनेमाटोग्राफी और एडिटिंग अच्छी है लेकिन कई जगह वीएफएक्स थोड़ा कमजोर नजर आता है.
फाइनल वर्डिक्ट
फाइनल वर्ड में कहें तो Pritam and Pedro एक ऐसी वेब सीरीज है जिसमे आपको साइबर क्राइम के साथ-साथ सस्पेंस और हल्की-फुल्की कॉमेडी भी देखने को मिलेगी. हर एपिसोड एंटरटेनिंग है जिसे आप जल्दी ही ख़त्म कर लेंगे. अगर आप थ्रिलर और सस्पेंस वाली वेब सीरीज देखना पसंद करते हैं तो निश्चित तौर पर ये आपको पसंद आने वाली है.
अपनी राय दीजिये!
अगर आपने राजकुमार हिरानी की वेब सीरीज प्रीतम एंड पेड्रो देख ली है तो बताइये आपको किसका किरदार सबस ज्यादा पसंद आया? अपनी राय कमेंट जरूर करें.