I Nobody की रिलीज से पहले आया बड़ा अपडेट, जानिए Prithviraj Sukumaran की फिल्म का प्लाट, रनटाइम और सेंसर रिपोर्ट

I Nobody Censor Report: मलयालम सुपरस्टार Prithviraj Sukumaran की आने वाली फिल्म ‘आई नोबडी’ 9 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. रिलीज से पहले फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. मेकर्स की तरफ से खुलासा किया गया है कि फिल्म को सेंसर बोर्ड की तरफ से UA 13+ सर्टिफिकेट दिया गया है. इसके साथ ही फिल्म का रनटाइम है 2 घंटे 43 मिनट.

I Nobody Movie Plot

पिंकविला के मुताबिक इस फिल्म की कहानी एक आम इंसान राजीवन के इर्द-गिर्द घूमती है. वह एक सरकारी कर्मचारी है जोकि अपनी फॅमिली के साथ एक साधारण जिंदगी जी रहा है. लेकिन अचानक से एक दिन उसे एक ऐसी घटना का सामना करना पड़ता है जोकि किसी के साथ भी नहीं होनी चाहिए. इसके बाद उसकी जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है और फिर कहानी में कई मोड़ देखने को मिलते हैं.

Diljit Dosanjh पहले ही जानते थे कि Zee5 से हट जाएगी ‘सतलुज’? 2 दिन पुराना विडियो हुआ वायरल

I Nobody Star Cast

फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन के अलावा Parvathy Thiruvothu भी मेन रोल में हैं. इसके अलावा Hakkim Shahjahan, Ashokan और Vijayaraghavan को भी देखा जायेगा. फिल्म का डायरेक्शन किया है Nisam Basheer ने म्यूजिक दिया है Jakes Bejoy ने.

पृथ्वीराज सुकुमारन की आने वाली फिल्में

अगर पृथ्वीराज के वर्क फ्रंट की बात करें तो इनकी आने वाली फिल्मों में Khalifa, Odiyan और Varanasi हैं जिसने सभी को काफी उम्मीदें हैं.

पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘I, Nobody’ से आपको कितनी उम्मीदें हैं? अपनी राय कमेंट में जरूर बताइए.

Founder & Author : My name is Deepak Giri & I am from New Delhi, India. Filmi FryDay is your one stop shop for everything Entertainment.

Leave a Comment