Diljit Dosanjh पहले ही जानते थे कि Zee5 से हट जाएगी ‘सतलुज’? 2 दिन पुराना विडियो हुआ वायरल

Diljit Dosanjh’s Satluj Update: दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सतलुज’ को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. आपको बता दें कि रिलीज के सिर्फ 3 दिन बाद ही इस फिल्म को भारत में ZEE5 से हटा दिया गया है. हैरानी की बात यह है कि फिल्म रिलीज के बाद प्लेटफॉर्म पर नंबर-1 पर ट्रेंड कर रही थी और ऑडियंस की तरफ से ही फिल्म को अच्छा रिस्पोंस मिल रहा था.

Diljit Dosanjh का 2 दिन पुराना विडियो वायरल

जैसे ही Zee5 से सतलुज हटाई गई, सोशल मीडिया पर दिलजीत का एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल होने लगा. इस विडियो में दिलजीत दोसांझ मजाकिया अंदाज में ठीक ऐसी ही स्थिति के बारे में पहले ही बात करते नजर आ रहे हैं.

यह वायरल वीडियो एक लाइवस्ट्रीम का है, जिसमें एक फैन दिलजीत से पूछता है कि क्या उनकी फिल्म ZEE5 से हटाई जा सकती है? इस पर दिलजीत हंसते हुए पंजाबी में कहते हैं-

अब कोई टेंशन नहीं, सबने डाउनलोड कर ली है. मैं आराम से बैठा हूं. आज शनिवार है, मुझे लगता है मंडे तक फिल्म हटा दी जाएगी. लेकिन चिंता मत करो, आपने डाउनलोड कर ली ना?

दिलजीत के इस बयान के बाद अब जब फिल्म हकीकत में जी5 से हटा दी गई है, तो यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. क्या ये इत्तेफाक है या फिर दिलजीत को पहले से ही पता था?

Pritam and Pedro Review: साइबर क्राइम, सस्पेंस और कॉमेडी से भरपूर है राजकुमार हिरानी की ‘प्रीतम एंड पेड्रो’, जानिए

‘सतलुज’ फिल्म की कहानी

‘सतलुज’ के बारे में बात करें तो पहले ये ‘Punjab 95’ नाम से बनाई गई थी. यह फिल्म मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालरा की लाइफ पर बेस्ड है. जसवंत सिंह खालरा ने 1990 के दशक में पंजाब में हुए हजारों अज्ञात शवों के अवैध अंतिम संस्कार के मामलों को सबसे सामने उजागर किया था. इसके बाद साल 1995 में वह रहस्यमय तरीके से गायब हो गए.

गौरतलब है कि यह फिल्म पिछले कई सालों से चर्चा में थी. टाइटल बदलने के अलावा CBFC के आर्डर के बाद कई बदलाव किये गए. आख़िरकार फिल्म जी5 पर ‘सतलुज’ नाम से रिलीज हुई.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Zee 5 (@zee5)

ZEE5 का बयान

फिल्म हटाए जाने के बाद ZEE5 ने ऑफिसियल तौर पर बयान जारी करते हुए कहा कि ‘सतलुज’ को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला और इसके लिए सभी का धन्यवाद. प्लेटफॉर्म ने यह भी साफ किया कि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए फिल्म को अगले आदेश तक भारत में उपलब्ध नहीं रखा जाएगा. साथ ही यह भी भरोसा दिलाया कि सभी जरूरी कानूनी और ऑफिसियल प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद फिल्म को दोबारा से दर्शकों के लिए उपलब्ध कराने की कोशिश की जाएगी.

आपकी राय:

क्या आपको लगता है कि रिलीज होने के बाद किसी फिल्म को OTT प्लेटफॉर्म से हटाया जाना सही फैसला है? अगर आपने ये फिल्म देखी है तो अपनी राय हमें कमेंट में जरूर बताइए.

Founder & Author : My name is Deepak Giri & I am from New Delhi, India. Filmi FryDay is your one stop shop for everything Entertainment.

Leave a Comment