I Nobody Movie Review: शानदार शुरुआत लेकिन कमजोर क्लाइमैक्स, जानें कैसी है पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘आई नोबडी’?

I Nobody Movie Review in Hindi: पृथ्वीराज सुकुमारन की इस साल की मच अवेटेड फिल्म I, Nobody आज सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है. फिल्म का ट्रेलर ऑडियंस को काफी पसंद आया था लेकिन क्या फिल्म भी वाकई उतनी ही अच्छी है या नहीं? आइये इसके बारे में डिटेल में बात कर लेते हैं.

I Nobody Movie Plot in Hindi: आई नोबडी फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी राजीवन नाम के व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक सिंपल जिंदगी जीता है और साधारण सी सरकारी नौकरी करता है. एक दिन वह ऐसे क्राइम का विटनेस बन जाता है, जिसके बारे में उसने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा. इतना ही नहीं इसी बीच ऐसे हालात भी बन जाते हैं कि राजीवन पर करोड़ों रूपये की बैंक डकैती का आरोप भी लग जाता है.

इसी वजह से पुलिस के साथ-साथ कई क्रिमिनल भी उसके पीछे पड़ जाते हैं. राजीवन को खुद के साथ-साथ परिवार को भी बचाना है. इसके बाद फिल्म में शुरू होता है असली खेल. राजीवन इस मामले से कैसे निपटता है? जानने के लिए आपको ये फिल्म देखनी पड़ेगी.

Dhamaal 4 की रिलीज से पहले ही आई बड़ी खुशखबरी, Dhamaal 5 को लेकर आया बड़ा अपडेट

I Nobody Movie Review in Hindi

आई नोबडी फिल्म में क्या है खास?

फर्स्ट हाफ में आपको सस्पेंस, ड्रामा और एक्शन का अच्छा संतुलन देखने को मिलेगा जिससे आपको बोरियत महसूस नहीं होगी. कहानी धीरे-धीरे आगे बढ़ती है लेकिन दिलचस्प लगती है.

फिल्म की सबसे बड़ी ताकत पृथ्वीराज सुकुमारन हैं. उन्होंने राजीवन के किरदार में पूरी जान डाल दी है. एक आम इंसान के डर, मजबूरी और हिम्मत को उन्होंने बड़े पर्दे पर बखूबी पेश किया है. उन्होंने एक्शन और इमोशनल दोनों सीन्स में शानदार परफॉरमेंस दी है.

फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक भी काफी जबरदस्त है जोकि हर सीन में फिट बैठता है. सिनेमैटोग्राफी भी फिल्म का प्लस पॉइंट है. कई एक्शन सीक्वेंस बड़े पर्दे पर शानदार लगते हैं.

पार्वती थिरुवोथु ने भी अपने करैक्टर को काफी सादगी के साथ निभाया है. हालांकि फिल्म में उनका रोल ज्यादा नहीं है लेकिन कहानी के लिए ये जरूरी होता है.

Welcome 4 पर लगी मुहर, फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म को लेकर अहमद खान का बड़ा बयान

आई नोबडी फिल्म की कमजोरी

जहां फर्स्ट हाफ फिल्म की सबसे बड़ी ताकत है वहीँ इसका सेकंड हाफ उतना ही निराश करता है. इंटरवल के बाद कहानी की रफ्तार काफी स्लो हो जाती है जिसकी वजह से बोरियत महसूस होने लगती है. इतना ही नहीं इसका क्लाइमैक्स तो और भी ज्यादा निराश करता है. फर्स्ट हाफ देखने के बाद दर्शक इसके दमदार क्लाइमैक्स का इतंजार करते हैं लेकिन अंत में सभी को निराशा हाथ लगती है. 

इसके अलावा कुछ जगह वीएफएक्स भी कमजोर लगेगा जिसे आप बड़े पर्दे पर आसानी से पकड़ लेंगे.

निष्कर्ष

I, Nobody एक ऐसी फिल्म है जिसका फर्स्ट हाफ दमदा है लेकिन सेकंड हाफ निराश करेगा लेकिन अगर आप पृथ्वीराज सुकुमारन के फैन हैं और इमोशनल तथा एक्शन फ़िल्में देखना पसंद करते हैं तो ये फिल्म आपको पसंद आ सकती है.

दीजिये अपनी राय

अगर आपने पृथ्वीराज सुकुमार की फिल्म ‘आई नोबडी’ देख ली है तो आप इसे 5 में से कितने स्टार देंगे? अपनी राय कमेंट में जरूर बताइए.

Founder & Author : My name is Deepak Giri & I am from New Delhi, India. Filmi FryDay is your one stop shop for everything Entertainment.

Leave a Comment