Dhamaal 4 Latest Update: जैसा कि आप सभी जानते हैं कि बॉलीवुड की आने वाली फिल्म Dhamaal 4 आने वाली 10 जुलाई को रिलीज होने जा रही है. ऐसे में कॉमेडी देखने वाले फैंस इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं. आपको बता दें कि फिल्म के ट्रेलर को ऑडियंस और क्रिटिक्स की तरफ से काफी अच्छा रिस्पोंस मिला है.
अब देखना है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या गुल खिलाती है? लेकिन इससे पहले धमाल 4 के अगले सीक्वल यानि कि धमाल 5 को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ गया है.
Dhamaal 4’s Ending Confirms Another Laugh Riot with Dhamaal 5

Welcome 4 पर लगी मुहर, फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म को लेकर अहमद खान का बड़ा बयान
बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक बताया गया है कि Dhamaal 4 के आखिर में ऐसा सीन रखा गया है, जो अगले पार्ट यानी Dhamaal 5 की ओर इशारा करता है. हालांकि, इस मामले में अभी तक मेकर्स की तरफ से कोई भी जानकारी साझा नहीं की गई है. इसलिए फिलहाल इसके बारे में और कुछ कहना सही नहीं है.
गौरतलब है कि धमाल 4 का डायरेक्शन Indra Kumar ने किया है. फिल्म में Ajay Devgn, Riteish Deshmukh, Arshad Warsi, Jaaved Jaaferi, Sanjay Mishra, Esha Gupta, Sanjeeda Shaikh, Anjali Anand, Upendra Limaye, Vijay Patkar और Ravi Kishan जैसे कई सितारे नजर आये हैं.
वैसे अगर ये रिपोर्ट्स सही निकलती है तो ये धमाल फ्रेंचाइजी के फैंस के लिए बेहद ही बड़ी खुशखबरी है. फिलहाल तो सभी को धमाल 4 का इंतजार है. उम्मीद है फिल्म उतनी भी बेहतर होगी जितना कि इससे उम्मीद लगाई जा रही है.
अगर ‘Dhamaal 5’ बनती है, तो आप किस किरदार को दोबारा देखना पसंद करेंगे? कमेंट में अपनी राय जरूर बताएं.