Rajpal Yadav को 3 महीने जेल की सजा, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने सुनाया फैसला

Rajpal Yadav Check Bounse Case: बॉलीवुड एक्टर Rajpal Yadav को चेक बाउंस से जुड़े मामलों में बड़ा झटका लगा है. हालिया रिपोर्ट के मुताबिक Delhi High Court ने निचली अदालत के फैसले को बरकरार रखते हुए उनकी सजा में थोड़ा बदलाव किया है. कोर्ट ने राजपाल को 3 महीने की जेल की सजा सुनाई है. बताया जा रहा है कि यह सजा उनके सभी मामलों में एक साथ चलेगी.

Rajpal Yadav cheque bounce case verdict

क्या है हाई कोर्ट का फैसला?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पता चला है कि कोर्ट ने राजपाल यादव को शिकायतकर्ता को सभी मामले में तय की गई राशि का भुगतान करने का भी ऑर्डर दिया है. इतना ही नहीं उनकी पत्नी राधा यादव को भी कुछ मामलों में तय की गई रकम चुकाने का आदेश दिया गया है.

10 Bollywood Supporting Actors Who Were Better Than Main Leads rajpal yadav in chup chup ke as bandya-min

Dhamaal 4 Movie Review in Hindi: हँसाएगी जरूर लेकिन नयापन कुछ नहीं, देखकर आयेगी पुरानी फिल्मों की याद

गौरतलब है कि यह मामला साल 2010 से जुड़ा है. रिपोर्ट्स में बताया गया है कि राजपाल यादव ने अपनी खुद की फिल्म Ata Pata Laapata के प्रोडक्शन के लिए किसी कंपनी से करीब 5 करोड़ रुपये का लोन लिया था. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली जिसके चलते दिए चेक बाउंस होते गए. इसके बाद मामला अदालत में पहुंच गया.

इसी के बाद साल 2018 में ट्रायल कोर्ट ने राजपाल यादव और उनकी पत्नी को दोषी ठहराया और बाद में सेशन कोर्ट ने भी इस फैसले को बरकरार रखा. अब दिल्ली हाई कोर्ट ने भी ये आरोप कायम रखते हुए कुछ बदलाव करने के बाद उन्हें सजा सुनाई है.

Rajpal Yadav को मिला 2 महीने का समय

रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि कोर्ट ने राजपाल यादव को 2 महीने का समय दिया है ताकि वे आदेशों का पालन कर सकें या फिर बाकी कानून कानूनी विकल्पों का इस्तेमाल कर सकें. फिलहाल इस मामले को लेकर राजपाल की ओर से कोई भी प्रतिक्रिया नहीं आई है.

Founder & Author : My name is Deepak Giri & I am from New Delhi, India. Filmi FryDay is your one stop shop for everything Entertainment.

Leave a Comment