Dhamaal 4 vs Original Dhamaal: फ्रेंचाइजी की कौन सी फिल्म रही सबसे बेस्ट?

Dhamaal 4 Movie Analysis: करीब 19 साल पहले चार बेरोज़गार दोस्तों और करोड़ों के छिपे खजाने की तलाश पर बनी एक कॉमेडी फिल्म ने बॉलीवुड में ऐसी पहचान बनाई, जिसे आज भी टीवी पर खूब पसंद किया जाता है. 2007 में रिलीज हुई धमाल सिर्फ एक फिल्म नहीं थी, बल्कि एक ऐसी फ्रेंचाइज़ की शुरुआत थी जिसने कॉमेडी, एडवेंचर और ट्रेजर हंट को एक साथ जोड़कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया.

इसके बाद डबल धमाल (2011) और टोटल धमाल (2019) आईं. अब लगभग सात साल के लंबे इंतजार के बाद ‘धमाल 4’ (Dhamaal 4) बड़े पर्दे पर लौट चुकी है. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या यह फिल्म फ्रेंचाइज़ को उसकी पुरानी पहचान वापस दिला पाएगी या फिर यह भी सिर्फ एक और सीक्वल बनकर रह जाएगी?

Dhamaal 4 Movie Review in Hindi

Dhamaal 4 Movie Analysis, Story, Review, Hidden Details, Treasure Hunt, Cast, Interesting Fact

Dhamaal Franchise की शुरुआत कैसे हुई?

साल 2007 में जब बॉलीवुड में एक्शन और रोमांटिक फिल्मों का दबदबा था, तब डायरेक्टर इंद्र कुमार एक अलग कॉन्सेप्ट लेकर आए. उन्होंने 4 ऐसे दोस्तों की कहानी दिखाई जो अमीर बनने का सपना देखते हैं और अचानक उन्हें करोड़ों के छिपे खजाने का सुराग मिल जाता है.

फिल्म की सबसे बड़ी खासियत सिर्फ इसकी कॉमेडी नहीं थी. इसमें एडवेंचर, ट्रेजर हंट, दोस्ती और यादगार किरदारों का शानदार मिश्रण देखने को मिला. यही वजह रही कि पहली धमाल आज भी बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा कॉमेडी फिल्मों में गिनी जाती है.

Double Dhamaal में क्या बदला?

साल 2011 में रिलीज हुई डबल धमाल में ट्रेजर हंट की जगह रिवेंज कॉमेडी पर ज्यादा फोकस किया गया. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन किया, लेकिन कई दर्शकों को पहली फिल्म जैसा नया और ताज़ा अनुभव नहीं मिला.

इसके बाद लगभग 8 साल तक इस फ्रेंचाइज़ को लेकर कोई अपडेट सामने नहीं आई.

Evil Dead Burn Movie Review in Hindi: खून-खराबा भरपूर लेकिन हॉरर की रह गई कमी

Total Dhamaal में अजय देवगन की एंट्री

2019 में रिलीज हुई टोटल धमाल के साथ फ्रेंचाइज़ में सबसे बड़ा बदलाव देखने को मिला. इस बार अजय देवगन की एंट्री हुई, जिससे फिल्म का स्केल पहले से काफी बड़ा हो गया.

एडवेंचर लोकेशन, बड़े सेट, वीएफएक्स, जानवरों के साथ कई मजेदार सीक्वेंस और फैमिली ऑडियंस को ध्यान में रखकर बनाई गई कहानी ने फिल्म को बड़े लेवल पर पेश किया. हालांकि फिल्म ने अच्छी कमाई की, लेकिन कई फैंस का मानना था कि पहली धमाल जैसा जादू दोबारा नहीं बन पाया.

Dhamaal 4 में क्या है खास?

इस बार भी फिल्म का डायरेक्शन इंद्र कुमार ने किया है. फिल्म में अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी और संजय मिश्रा जैसे पुराने स्टार्स एक बार फिर दर्शकों को हंसाते नजर आ रहे हैं. इनके साथ रवि किशन, ईशा गुप्ता, संजीदा शेख, अंजलि आनंद, उपेंद्र लिमये और विजय पाटकर भी अहम भूमिकाओं में हैं.

Dhamaal 4 की कहानी

जी हां. इस बार भी कहानी का केंद्र एक नई Treasure Hunt Adventure है. फिल्म में लालच, गलतफहमियां, नए कोम्पीटीटर और खजाने तक पहुंचने की होड़ कई मजेदार माहौल पैदा करती है. जंगल, पहाड़, खतरनाक रास्ते और सोने के खजाने की तलाश फिल्म को पहले से कहीं ज्यादा बड़े स्तर पर पेश करती है.

I Nobody Movie Review: शानदार शुरुआत लेकिन कमजोर क्लाइमैक्स, जानें कैसी है पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘आई नोबडी’?

प्रोमोशन में भी बताया सबसे बड़ा Treasure Hunt

हालांकि फिल्म को ऑडियंस और क्रिटिक्स से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है. कुछ लोगों ने इसकी कॉमेडी और मनोरंजन की तारीफ की, जबकि कुछ ने वीएफएक्स और कुछ पुराने तरह के जोक्स को लेकर सवाल भी उठाए.

Dhamaal 4 की सबसे बड़ी ताकत

अगर फिल्म की सबसे बड़ी खासियत की बात करें तो वह इसकी Ensemble Cast है. धमाल फ्रेंचाइज़ की पहचान हमेशा से यही रही है कि पूरी फिल्म किसी एक हीरो के कंधों पर नहीं टिकी रहती. हर किरदार को अपनी कॉमिक टाइमिंग दिखाने का पूरा मौका मिलता है और यही इसकी सबसे बड़ी ताकत बनती है.

Dhamaal 4 Latest Update

क्या अजय देवगन सही विकल्प?

यह सवाल लंबे समय से पूछा जाता रहा है क्योंकि पहली धमाल में अजय देवगन नहीं थे. लेकिन इसके तीसरे पार्ट यानि कि टोटल धमाल के बाद उन्होंने इस फ्रेंचाइज़ को बड़ा स्केल और नई पहचान देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. फिल्म में उनका किरदार बाकी कलाकारों की मजेदार हरकतों के बीच कहानी को संतुलित बनाए रखने का काम करता है.

यही वजह है कि उनकी मौजूदगी फिल्म को बेहतर बैलेंस देती है.

Dhamaal 4 की 5 खास बातें

1. एडवेंचर पहले से कहीं बड़ा

इस बार फिल्म की लोकेशन और एडवेंचर सीक्वेंस पहले की फिल्मों की तुलना में काफी बड़े दिखाई देते हैं.

2. Treasure Hunt की वापसी

फिल्म अपनी मूल पहचान यानी ट्रेजर हंट से दूर नहीं जाती, जो पुराने फैंस के लिए अच्छी खबर है.

3. नई स्टार कास्ट की अहम भूमिका

नए कलाकार सिर्फ कैमियो तक सीमित नहीं हैं, बल्कि कहानी को आगे बढ़ाने में उनकी भी महत्वपूर्ण भूमिका है.

4. Nostalgia पर फोकस

फिल्म का प्रोमोशन पुराने दर्शकों की यादों को ताजा करता है, जिससे पुराने फैंस को दोबारा थिएटर तक लाने की कोशिश की गई है.

5. फैमिली एंटरटेनर

मेकर्स ने शुरुआत से ही फिल्म को पूरी फैमिली के लिए मनोरंजक पैकेज के रूप में पेश किया है.

You can also watch the video

Dhamaal 4 Box Office Prediction

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कितना कमाल दिखाएगी, इसका सही जवाब आने वाले दिनों में ही मिलेगा. हालांकि फिल्म के पक्ष में कुछ मजबूत बातें जरूर हैं. धमाल पहले से स्टेबल और पॉपुलर फ्रेंचाइज़ है. पिछले कुछ सालों में बॉलीवुड में अच्छी कॉमेडी फिल्मों की कमी रही है. स्टार कास्ट काफी मजबूत है. फैमिली ऑडियंस को ध्यान में रखकर फिल्म बनाई गई है.

वहीं दूसरी तरफ आज का दर्शक सिर्फ बड़े सितारों के नाम पर टिकट नहीं खरीदता. अगर कहानी और कॉमेडी अच्छी नहीं होगी तो सिर्फ फ्रेंचाइज़ का नाम ही काफी नहीं है.

Final Verdict

धमाल 4 सिर्फ एक नई कॉमेडी फिल्म नहीं है, बल्कि लगभग 2 दशक पुरानी उस फ्रेंचाइज़ की वापसी है जिससे करोड़ों दर्शकों की यादें जुड़ी हुई हैं. फिल्म एक बार फिर ट्रेजर हंट, एडवेंचर और मल्टीस्टार कॉमेडी के साथ ऑडियंस का मनोरंजन करने की कोशिश करती है. हालांकि इसे मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है, लेकिन अगर आप हल्की-फुल्की फैमिली कॉमेडी पसंद करते हैं, तो यह फिल्म आपके लिए एक मनोरंजक विकल्प साबित हो सकती है.

अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या धमाल 4 पहली फिल्म जैसा जादू दोहरा पाती है या फिर यह सिर्फ पुरानी यादों तक ही सीमित रह जाती है.

Founder & Author : My name is Deepak Giri & I am from New Delhi, India. Filmi FryDay is your one stop shop for everything Entertainment.

Leave a Comment