Evil Dead Burn Movie Review in Hindi: खून-खराबा भरपूर लेकिन हॉरर की रह गई कमी

Evil Dead Burn Movie Review in Hindi: ईविल डेड सीरीज की छठी फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. इस फिल्म में एक ऐसे परिवार की कहानी दिखाई गई है जिसकी ज़िंदगी एक अंतिम संस्कार के दौरान अचानक डरावने सपने में बदल जाती है. तो चलिए इस फिल्म के बारे में जान लेते हैं कि आखिर इसमें क्या खास है और क्या देखने लायक नहीं है.

Evil Dead Burn Movie Plot in Hindi: ईविल डेड बर्न फिल्म की कहानी

दो कपल एलिस (Souheila Yacoub) और विलियम (George Pullar) अपने रिश्तों में चल रही परेशानियों से जूझ रहे होते है. दोनों के बीच झगड़ा होता जिसके बाद विलियम घर छोड़कर चला जाता है. लेकिन रास्ते में उसकी मौत एक सड़क हादसे में हो जाती है. लेकिन मामला कुछ और ही है क्योंकि उसकी मौत किसी हादसे में नहीं, बल्कि एक खतरनाक Deadite के हमले से हुई है. ये बात किसी को मालूम भी नहीं होती.

इसके बाद जब विलियम के अंतिम संस्कार के लिए पूरा परिवार गांव में इकट्ठा होता है तो यहीं से अजीबो गरीब घटनाएँ होने लगती हैं. सभी लोग एक-दूसरे के दुश्मन बन जाते हैं. सभी अपनी-अपनी जान बचाने की कोशिश में लग जाते हैं. इसके बाद क्या होता है? इस अफरा तफरी में कौन बचेगा कौन नहीं? ये जानने के लिए आपको ये पूरी फिल्म देखनी पड़ेगी.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by IGN (@igndotcom)

Dhamaal 4 Movie Review in Hindi: हँसाएगी जरूर लेकिन नयापन कुछ नहीं, देखकर आयेगी पुरानी फिल्मों की याद

Evil Dead Burn Movie Review in Hindi

ईविल डेड बर्न फिल्म में क्या है खास?

फिल्म की शुरुआत काफी अच्छी दिखाई गई है और शुरुआती आधे घंटे तक कहानी ऑडियंस को बांधे रखती है. डायरेक्टर ने कुछ सीन्स को बेहतरीन तरीके से फिल्माया है. खासकर चिमनी वाला सीक्वेंस और कुछ सिंगल-शॉट सीन काफी रोमांचक लगते हैं.

फिल्म में कई सीन्स ऐसे भी हैं जिनमे आपको हल्का-फुल्का डार्क ह्यूमर भी देखने को मिलेगा जोकि लगातार चल रहे हॉरर की वजह से ऑडियंस बोरियत महसूस नहीं करेगी. एक्टिंग की बात करें तो Souheila Yacoub फिल्म में लीड रोल में हैं जिन्होंने बेहतर काम किया है. इनके अलावा Hunter Doohan, Luciane Buchanan और Maude Davey भी अपने-अपने किरदारों में फिट साबित हुए हैं.

फिल्म का कैमरा वर्क और सिनेमैटोग्राफी कई जगह बेहद ही उम्दा है जिसकी वजह से डार्क माहौल और भी प्रभावी लगा है. सिनेमैटोग्राफी फिल्म का सबसे बड़ा प्लस पॉइंट है.

ईविल डेड बर्न फिल्म के नेगेटिव पॉइंट्स

Evil Dead सीरीज़ ये पहली ऐसी फिल्म होगी जिसमे कई सीन्स इतने ज्यादा हिंसक हैं कि कमजोर दिल वालों के इन्हें देखना थोड़ा मुश्किल हो सकता है. कई बार ऐसा एहसास होता है कि कहानी आगे बढ़ाने के बजाय सिर्फ खून-खराबा दिखाने पर ज्यादा ध्यान दिया गया है. यही वजह है कि फिल्म में कई जगह हॉरर की कमी महसूस होती है.

सेकंड हाफ धीरे-धीरे स्लो होने लगता है. कहानी में दम है लेकिन उसे सही तरीके से दर्शकों के सामने पेश नहीं कर पाए हैं. बैकग्राउंड स्कोर माहौल के हिसाब से और भी ज्यादा बेहतर हो सकता था.

I Nobody Movie Review: शानदार शुरुआत लेकिन कमजोर क्लाइमैक्स, जानें कैसी है पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘आई नोबडी’?

फाइनल वर्डिक्ट

अगर आप Evil Dead फ्रेंचाइज़ी के फैन हैं तो Evil Dead Burn आपको कुछ हद तक पसंद आ सकती है. लेकिन अगर आप इस फ्रेंचाइजी शुरुआती फिल्म के हिसाब से डरावनी फिल्म देखने को सोच रहे हैं तो ये आपको निराश करेगी. इसमें खून-खराबा काफी ज्यादा है जिसकी वजह से सस्पेंस और डर का असर काफी कम हो गया है.

आपकी राय:

आपको Evil Dead फ्रेंचाइज़ी की कौन सी फिल्म सबसे ज्यादा पसंद आई? कमेंट में अपनी राय जरूर बताइए.

Founder & Author : My name is Deepak Giri & I am from New Delhi, India. Filmi FryDay is your one stop shop for everything Entertainment.

Leave a Comment