Sunny Deol-Rajkumar Santoshi की जोड़ी हिंदी सिनेमा की उन चुनिंदा Actor-Director की जोड़ियों में से एक है जिसने सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर ही रिकॉर्ड नहीं बनाए बल्कि दर्शकों के दिलों में भी अपनी खास जगह बनाई. Ghayal, Damini और Ghatak जैसी फिल्मों ने इस जोड़ी को 90 के दशक की सबसे पॉपुलर जोड़ी बना दिया.
Sunny Deol का आक्रामक अंदाज और दमदार स्क्रीन प्रजेंस, वहीं Rajkumar Santoshi की मजबूत स्टोरीटेलिंग, इन दोनों ने मिलकर कई यादगार किरदार और फिल्में दीं. अब करीब तीन दशक बाद यह जोड़ी एक बार फिर साथ आई है. उनकी नई फिल्म Batwara 1947 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.
ऐसे में यह जानना दिलचस्प है कि आखिर Sunny Deol और Rajkumar Santoshi की यह जोड़ी इतनी खास क्यों रही और क्या उनकी नई फिल्म पुराना मैजिक दोहरा पाएगी? आइए जानते हैं इस खास जोड़ी की पूरी जर्नी कैसी रही?

Sunny Deol-Rajkumar Santoshi Movies
Ghayal से शुरू हुई Sunny Deol-Rajkumar Santoshi की कहानी
साल था 1990. Rajkumar Santoshi ने बतौर डायरेक्टर अपनी पहली फिल्म Ghayal बनाई. फिल्म में Sunny Deol के साथ Meenakshi Seshadri और Amrish Puri जैसे शानदार कलाकार नजर आए. Sunny Deol ने फिल्म में Ajay Mehra का किरदार निभाया था. यह एक ऐसा किरदार था, जो अपने भाई की मौत के बाद न्याय पाने के लिए पूरे सिस्टम के खिलाफ खड़ा हो जाता है.
फिल्म में जबरदस्त एक्शन था, इमोशन था और सबसे बढ़कर Sunny Deol के किरदार में वह गुस्सा था, जिससे दर्शक तुरंत जुड़ गए. वैसे Ghayal सिर्फ एक एक्शन फिल्म नहीं थी. यह अन्याय के खिलाफ लड़ने वाले एक आम इंसान की कहानी थी. Rajkumar Santoshi ने Sunny Deol की पर्सनालिटी और उनके आक्रामक अंदाज को एक बेहद पावरफुल करैक्टर में बदल दिया.
Ghayal को Filmfare की तरफ से Best Film, Best Actor और Best Director जैसे कई अवॉर्ड मिले, जबकि Sunny Deol को National Film Award से भी सम्मानित किया गया.

Damini में Sunny Deol ने बदला अपना अंदाज
घायल के करीब तीन साल बाद यानी 1993 में Damini रिलीज हुई और Sunny Deol-Rajkumar Santoshi की जोड़ी एक बार फिर साथ आई. इस बार कहानी का केंद्र Sunny Deol नहीं बल्कि Damini नाम की एक महिला थी, जो एक अपराध की गवाह बनती है और इसके बाद उसके लिए न्याय की लड़ाई शुरू होती है. Sunny Deol ने फिल्म में Govind का किरदार निभाया.
इस फिल्म से जुड़ी एक दिलचस्प बात यह है कि Rajkumar Santoshi ने हाल ही में बताया था कि Sunny Deol इस रोल के लिए उनकी पहली पसंद नहीं थे. उनकी पहली पसंद Om Puri थे. लेकिन आखिरकार यह भूमिका Sunny Deol को मिली और उन्होंने इसे हिंदी सिनेमा के यादगार किरदारों में बदल दिया. फिल्म के Sunny Deol की एंट्री थोड़ी देर से होती है लेकिन उनका Courtroom अंदाज और उनका आक्रामक टेवल आज भी दर्शक पसंद करते हैं.
इसी फिल्म से हिंदी सिनेमा का वह Iconic Dialogue भी आया, जो आज तक बच्चे-बच्चे की जुबान पर है-
“तारीख पे तारीख…”
Sunny Deol को अपनी शानदार performance के लिए National Film Award for Best Supporting Actor और Filmfare Award for Best Supporting Actor मिला.
यानी Rajkumar Santoshi ने एक बार फिर साबित कर दिया कि Sunny Deol का गुस्सा सिर्फ Action Scenes में ही नहीं है, बल्कि Courtroom Drama जैसे Dmotional और Intense Genre में भी उतना ही असरदार हो सकता है.

Ghatak ने भी दिखाया कमाल
साल 1996 में Sunny Deol और Rajkumar Santoshi की जोड़ी ने Ghatak: Lethal के साथ एक और बड़ी फिल्म दी. इस फिल्म में Sunny Deol ने Kashi Nath का किरदार निभाया, जो अन्याय के सामने झुकना नहीं जानता. फिल्म में Amrish Puri ने इनके पिता कर ओल प्ले किया था बल्कि Danny Denzongpa ने फिल्म में खतरनाक विलेन Katya की भूमिका निभाई. सनी पाजी और डैनी के बीच टकराव ने फिल्म की इंटेंसिटी को और बढ़ा दिया.
हालांकि Ghatak में भरपूर एक्शन था, लेकिन इसके पीछे एक इमोशनल कहानी भी थी. Kashi अपने बीमार पिता और परिवार की परेशानियों से जूझता है. इसी बीच उसका सामना ऐसे अपराधी से होता है, जिसने पूरे इलाके में आतंक का माहौल बना रखा है. Sunny Deol का गुस्सा यहां पहले से भी ज्यादा खतरनाक नजर आया.
Ghatak बॉक्स ऑफिस पर सफल रही और Sunny Deol-Rajkumar Santoshi दोनों को Filmfare की ट्राफ़ से नोमिनेट भी किया गया. वहीं Amrish Puri को Best Supporting Actor का Filmfare Award मिला. इसके बाद Sunny Deol और Rajkumar Santoshi की जोड़ी 90s के एक्शन सिनेमा की एक पहचान बन गई. लेकिन इसके बाद कई सालों तक दोनों की साथ में कोई फिल्म नहीं आई.

Ghatak Movie Interesting Facts in Hindi: Sunny Deol की फिल्म घातक से जुड़ी 10 अनसुनी और रोचक बातें
Ghayal, Damini और Ghatak के बाद क्यों नहीं साथ आए दोनों?
यह सवाल आज भी दिलचस्प है कि तीन बड़ी फिल्मों के बाद Sunny Deol और Rajkumar Santoshi ने लंबे समय तक साथ काम क्यों नहीं किया. इस दौरान Santoshi ने खुद को सिर्फ एक्शन फिल्मों तक सीमित नहीं रखा. उन्होंने अलग-अलग शैली की फ़िल्में बनाई जिनमे से Andaz Apna Apna, Barsaat, China Gate, The Legend of Bhagat Singh और Khakee जैसी फ़िल्में शामिल हैं.
लेकिन फैंस के मन में एक सवाल लगातार बना रहा कि क्या यह जोड़ी फिर कभी साथ आएगी?
करीब तीन दशक बाद आखिरकार इसका जवाब मिल गया. 30 साल बाद फिर साथ आए Sunny Deol और Rajkumar Santoshi
Sunny Deol और Rajkumar Santoshi करीब तीन दशक बाद फिर एक साथ आए हैं और उनकी नई फिल्म का नाम है Batwara 1947. फिल्म 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, यानी Independence Day से ठीक एक दिन पहले.
फिल्म में Sunny Deol के साथ Preity Zinta, Shabana Azmi, Karan Deol, Ali Fazal और Abhimanyu Singh जैसे कलाकार नजर आएंगे. फिल्म को Aamir Khan Productions के बैनर के तले बनाया गया है. इसका म्यूजिक A. R. Rahman ने तैयार किया है, जबकि लिरिक्स Javed Akhtar ने लिखे हैं.
एक और दिलचस्प बात यह है कि फिल्म पहले Lahore 1947 नाम से बनाई जा रही थी, लेकिन बाद में इसका टाइटल बदलकर Batwara 1947 कर दिया गया. फिल्म की कहानी Partition के उस दर्द को सामने लाती है, जब लाखों लोगों को अपने घर, जमीन और रिश्ते छोड़ने पड़े थे.
Batwara 1947 में फिर Sunny Deol क्यों?
Rajkumar Santoshi ने Sunny Deol के बारे में बात करते हुए कहा है कि Batwara 1947 में उनका किरदार उनके अब तक के सबसे साहसी और निडर किरदारों में से एक है. Santoshi ने यहां तक कहा कि यह किरदार Iron Man और Superman से भी ज्यादा मजबूत और दमदार है. वैसे जो भी हो लेकिन यह बयान अपने आप में काफी बड़ा है.
जिस डायरेक्शन ने Sunny Deol को पहले Ajay Mehra, फिर Govind और उसके बाद Kashi Nath जैसे यादगार किरदार दिए, वही डायरेक्टर करीब 30 साल बाद उनके लिए एक और बड़ा किरदार लेकर आया है. शायद यही वजह है कि इस फिल्म से सभी को काफी उम्मीदें हैं.

Batwara 1947 सिर्फ Nostalgia नहीं है
Sunny Deol और Rajkumar Santoshi की वापसी निश्चित रूप से फैंस के लिए Nostalgia लेकर आती है, लेकिन Batwara 1947 सिर्फ इस रीयूनियन के भरोसे चलने वाली फिल्म नहीं है. फिल्म का सब्जेक्ट अपने आप में काफी बड़ा और संवेदनशील है.
1947 का Partition सिर्फ भारत और पाकिस्तान के राजनीतिक बंटवारे की कहानी नहीं था. इसके साथ लाखों लोगों का स्थानांतरण, परिवारों का बिछड़ना, घर-जमीन छोड़ना और इंसानियत के सामने खड़ी हुई मुश्किल परिस्थितियां भी जुड़ी थीं.
फिल्म की कहानी में Partition के बाद एक मुस्लिम परिवार को ऐसा घर मिलता है, जहां पहले रहने वाली हिंदू महिला अभी भी मौजूद है. इस वजह से कहानी सिर्फ भारत-पाकिस्तान के बंटवारे तक सीमित नहीं रहती, बल्कि इंसानों के बीच बनने वाले रिश्तों, भावनाओं और दीवारों को भी सामने लाती है.
यही वजह है कि Independence Day के आसपास फिल्म की रिलीज इसे और भी relevant बना देती है.
Ghayal की Re-Release ने बढ़ाया क्रेज
Sunny Deol और Rajkumar Santoshi की वापसी की टाइमिंग भी काफी दिलचस्प है. Batwara 1947, 14 अगस्त को रिलीज हो रही है और इससे ठीक एक हफ्ते पहले Ghayal को दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है. 7 अगस्त से सेलेक्ट थियेटर में Ghayal की Re-Release शुरू हुई है.
इसे सिर्फ संयोग मानना मुश्किल है. यह दर्शकों को याद दिलाने का एक तरीका भी हो सकता है कि Sunny Deol और Rajkumar Santoshi की यह जोड़ी अतीत में क्या कमाल कर चुकी है.

क्या Batwara 1947 फिर वही जादू चला पाएगी?
अब सबसे बड़ा सवाल यही है.
क्या 2026 में Sunny Deol और Rajkumar Santoshi की जोड़ी 1990s जैसा असर पैदा कर पाएगी?
इसका जवाब फिलहाल किसी के पास नहीं है. देखा जाए तो आज की ऑडियंस काफी बदल चुकी है. OTT, Social Media और बढ़ती फिल्मों की कम्पटीशन ने दर्शकों की पसंद और उम्मीद, दोनों को बदल दिया है.
खैर सब कुछ बदल जायेगा लेकिन लेकिन दो चीजें अभी भी काफी हद तक वैसी ही हैं.
पहली- Sunny Deol का पावरफुल स्क्रीन प्रजेंस.
और दूसरी- Rajkumar Santoshi की दमदार स्टोरीटेलिंग
आप क्या सोचते हैं?
Ghayal, Damini और Ghatak में आपकी फेवरेट फिल्म कौन सी रही? क्या आपको लगता है कि Batwara 1947 इस इकॉनिक जोड़ी का एक और यादगार सहयोग साबित होगी? अपनी राय कमेंट में जरूर बताइए.