Batwara 1947 Movie Details in Hindi: जानिए फिल्म की कहानी, स्टारकास्ट, रिलीज डेट और फिल्म से जुड़ी हर बड़ी जानकारी

Batwara 1947 Movie Details in Hindi: सनी देओल की इस साल की मच अवेटेड पीरियड ड्रामा Lahore 1947, जोकि अब Batwara 1947 बन गई है. इसे साल 2026 की सबसे पॉपुलर फिल्मों में से एक माना जा रहा है. वैसे भी फिल्म के साथ कई बड़े नाम जुड़े हैं. इनमे से डायरेक्टर राजकुमार संतोषी, प्रोड्यूसर आमिर खान, म्यूजिक डायरेक्टर ए.आर. रहमान और प्रीति जिंटा का कमबैक.

फिल्म देश के बंटवारे की थीम पर बेस्ड है यह फिल्म कोई वॉर फिल्म नहीं है बल्कि इंसानियत, बिछड़ते परिवारों और बदलते रिश्तों की इमोशनल काहानी दिखाएगी. आइये इस फिल्म से जुड़ी जरूरी जानकारी साझा करते हैं.

Lahore 1947 क्यों बनी Batwara 1947?

शुरुआत में जब फिल्म की अनाउंसमेंट हुई थी तक इसका टाइटल Lahore 1947 रखा गया था. लेकिन बाद में मेकर्स ने इसका टाइटल बदलकर Batwara 1947 कर दिया. रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फैसला सेंसेटिव टॉपिक को ध्यान में रखते हुए लिया गया है. हालांकि फिल्म की कहानी रियल इवेंट पर ही बेस्ड है जिसमे कोई बदलाव नहीं किये गये हैं.

Batwara 1947 Teaser Review in Hindi

Batwara 1947 Plot

बटवारा 1947 फिल्म की कहानी के बारे में बात करें तो ये उस समय की है जब भारत-पाकिस्तान का विभाजन (Partition) हुआ था. इसके अलावा ये यह जाने माने राइटर असगर वजाहत के पॉपुलर नाटक “Jis Lahore Nai Vekhya O Jamya E Nai” से इंस्पायर्ड है.

फिल्म में बंटवारे की हिंसा नहीं दिखाई जाएगी बल्कि उन लोगों की भावनाओं को भी दिखाई जाएगी जिन्हें उस बटवारे के दौरान अपना घर, शहर और पहचान छोड़नी पड़ी थी. फिल्म में इस बार सनी देओल की जबरदस्त फाइट नहीं बल्कि इस बार वो अपने जबरदस्त डायलॉग्स के साथ ऑडियंस को इमोशनल करने के लिए आएंगे.

Prabhas Fauzi Movie Details in Hindi: Release Date, Wiki, Plot, Cast, Budget, First Look Poster Review

Batwara 1947 Star Cast

फिल्म में कई दमदार सितारे नजर आने वाले हैं. इनमे सनी देओल के अलावा प्रीति जिंटा, शबाना आज़मी, अली फ़ज़ल, करण देओल और अभिमन्यु सिंह जैसे कई नाम शामिल हैं. गौरतलब है कि काफी लंबे समय बाद सनी देओल और प्रीति जिंटा की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर दिखाई देगी.

राजकुमार संतोषी और सनी देओल का मैजिक

सनी देओल और प्रीटी जिंटा के अलावा फिल्म के जरिये राजकुमार संतोषी और सनी देओल की जोड़ी भी फिर से वापसी कर रही है. इन दोनों ने साथ में मिलकर कई यादगार फिल्में दी हैं. अब दोनों एक बार फिर साथ आए हैं, जिससे फैंस की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं. इसके साथ ही फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं आमिर खान.

ए.आर. रहमान का म्यूजिक

बात करें म्यूजिक की तो फिल्म का संगीत ऑस्कर विनर ए.आर. रहमान ने तैयार किया है, जबकि फिल्म के गाने जावेद अख्तर ने लिखे हैं. यही वजह है कि फिल्म की कहानी के साथ-साथ इसका म्यूजिक भी फिल्म का प्लस पॉइंट हो सकता है.

Batwara 1947 Release Date

मेकर्स ने फिल्म की रिलीज़ डेट 13 अगस्त 2026 फाइनल की है. इस हिसाब से फिल्म को स्वतंत्रता दिवस वीकेंड का पूरा फायदा मिलने वाला है. इस तरह इसे लंबा वीकेंड मिलने की उम्मीद है, जो बॉक्स ऑफिस के लिहाज से काफी फायदेमंद साबित हो सकता है.

The Odyssey Movie Review in Hindi: Christopher Nolan के साथ Matt Damon की दमदार परफॉर्मेंस ने जीता दिल

Batwara 1947 Box Office Prediction

सनी देओल की पिछली फिल्मों की बॉक्स ऑफिस परफॉरमेंस को देखते हुए ऐसा कहा जा सकता है कि बटवारा 1947 भी बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी कमाई कर सकती है. सनी की पिछली फ़िल्में Gadar 2, Jaat और Border 2 ऑडियंस को काफी पसंद आई थी. इन फिल्मों के बाद सनी देओल की मार्किट वैल्यू फिर से बढ़ गई है. यही वजह है कि ट्रेड एक्सपर्ट्स इस फिल्म को साल 2026 की मच अवेटेड फिल्मों में से एक बता रहे हैं.

अब देखना दिलचस्प होगा कि रिलीज के बाद यह फिल्म सिनेमाघरों में कितनी ऑडियंस को जुटा पाती है.

आपकी राय?

Batwara 1947 का इंतजार आप किसकी वजह से कर रहे हैं- सनी देओल और राजकुमार संतोषी की जोड़ी, भारत-पाक विभाजन टॉपिक या फिर कोई और वजह है? कमेंट कर हमें जरूर बताएं.

Founder & Author : My name is Deepak Giri & I am from New Delhi, India. Filmi FryDay is your one stop shop for everything Entertainment.

Leave a Comment