Irumudi Trailer Review in Hindi: बेटी के लिए 41 दिनों की कड़ी तपस्या शराब की लत से लड़ेंगे Ravi Teja

Irumudi Trailer Review in Hindi: Ravi Teja की आने वाली फिल्म Irumudi का ट्रेलर रिलीज हो गया है और यह ट्रेलर देखकर साफ़ कहा जा सकता है कि रवि तेजा इस बार कुछ अलग करने जा रहे हैं. Shiva Nirvana के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म एक ऐसे पिता की कहानी दिखाती है, जो अपनी बेटी के लिए खुद को बदलने की कोशिश करता है.

Irumudi Trailer Review in Hindi

फिल्म का ट्रेलर करीब 2 मिनट 59 सेकंड का है और इसमें इमोशनल पारिवारिक कहानी के साथ-साथ शराब की लत, पिता-बेटी के रिश्ते, सामाजिक दबाव और संघर्ष की झलक देखने को मिलती है. फिल्म की रिलीज़ डेट 21 अगस्त 2026 फाइनल की गई है जोकि सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

क्या है Irumudi फिल्म की कहानी?

Irumudi के ट्रेलर की शुरुआत Ravi Teja के किरदार को एक प्यार करने वाले पिता के रूप में दिखाती है. वह अपनी बेटी से बेहद प्यार करता है और उसके लिए कुछ भी करने को तैयार है. लेकिन उसकी जिंदगी की सबसे बड़ी परेशानी उसकी शराब की लत है. वह अपनी बेटी के लिए अच्छा पिता बनना चाहता है, लेकिन शराब की बुरी लत की वजह से उसके परिवार में लगातार कलेश होता रहता है.

इतना ही नहीं एक बार को हालात इतने बिगड़ जाते हैं कि उसकी अपनी बेटी भी उससे डरने लगती है. यहीं से कहानी काफी इमोशनल हो जाती है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by RAVI TEJA (@raviteja_2628)

बेटी का प्यार पाने के लिए 41 दिनों की कठिन तपस्या

ट्रेलर में दिखाया गया है कि रवि तेजा अपनी बेटी का प्यार पाने और परिवार का भरोसा जीतने के लिए 41 दिनों की कठिन धार्मिक प्रक्रिया शुरू करता है और Sabarimala के Ayyappa Temple जाने की तैयारी करता है.

Ravi Teja का दिखेगा अलग अवतार

Ravi Teja को आमतौर पर उनकी तेज-तर्रार एक्शन और मनोरंजक भूमिकाओं के लिए जाना जाता है, लेकिन Irumudi में उनका किरदार काफी इमोशनल है और लीक से हटकर दिखाई दिखाई दे रहा है. एक ऐसा पिता जो अपनी गलतियों को समझता है और उन्हें सुधारने की पूरी कोशिश करता है.

Haiwaan में कौन है Hero और कौन विलेन? Akshay और Saif के बीच दिखेगी खतरनाक टक्कर

Irumudi की स्टार कास्ट

फिल्म में Ravi Teja लीड रोल में तो हैं लेकिन इनके अलावा भी फिल्म में कई सितारे नजर आयेंगे. उनके साथ Priya Bhavani Shankar और Baby Nakshathra भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगी. इनके अलावा फिल्म में Sai Kumar, Ajay Ghosh, Ramesh Indira, Swasika, Meesala Lakshman, Rajkumar Kasireddy, Ramana Bhargav, Kishore Kancherapalem और Karthik Adusumalli भी शामिल हैं.

Irumudi कब रिलीज होगी?

Ravi Teja की Irumudi, 21 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म का ट्रेलर रिलीज से करीब एक हफ्ते पहले सामने आया है. अब ऑडियंस की नजर इस बात पर है कि क्या ट्रेलर में दिखाई गई पिता और बेटी की इमोशनल कहानी बड़े पर्दे पर भी उतनी ही बेहतर होगी या फिर नहीं?

 

View this post on Instagram

 

A post shared by RAVI TEJA (@raviteja_2628)

Awarapan 2 vs Batwara 1947: एडवांस बुकिंग में कौन चल रहा है आगे? जानिए

Ravi Teja की आने वाली फिल्में

Irumudi के अलावा Ravi Teja के अगले प्रोजेक्ट के बारे में बात करें तो इसमें Singam सीरीज के डायरेक्टर Hari के साथ एक एक्शन फिल्म पाइपलाइन में है. हालांकि Ravi Teja की तरफ से इस प्रोजेक्ट को लेकर अभी तक कोई ऑफिसियल जानकारी नहीं दी गई है.

Irumudi Trailer Final Verdict

Irumudi का ट्रेलर देखकर लगता है कि फिल्म का मेन फोकस पिता और बेटी के रिश्ते पर है. शराब की लत से परेशान पिता का अपनी बेटी का भरोसा वापस पाने के लिए क्या-क्या करता है, यही सब फिल्म में देखने को मिलने वाला है. इसके साथ Sabarimala की 41 दिनों की यात्रा भी फिल्म का अहम हिस्सा होने वाली है.

उम्मे है रवि तेजा का ये यूनिक और लीक से हटकर अवतार लोगों को पसंद आये. अब देखना होगा कि 21 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में पहुंचने के बाद Irumudi ऑडियंसको कितना इमोशनल कर पाती है.

दीजिये अपनी राय!

Irumudi Trailer देखने के बाद आपको Ravi Teja का ये अलग अवतार कैसा लगा? कमेंट में अपनी राय जरूर दें.

Founder & Author : My name is Deepak Giri & I am from New Delhi, India. Filmi FryDay is your one stop shop for everything Entertainment.

Leave a Comment