Pralay Movie Details in Hindi: क्या होगा अगर मुंबई जैसी करोड़ों लोगों की आबादी वाला शहर अचानक एक भयानक महामारी और Zombie Outbreak की चपेट में आ जाए? जब चारों तरफ तबाही हो, इंसान अपनी जान बचाने के लिए भाग रहे हों और दुनिया पहले जैसी न रहे, तब एक इंसान अपने अपनों को बचाने के लिए कितनी दूर जा सकता है?
इसी तरह के एक बेहद बड़े और अनोखे Survival Drama को बड़े पर्दे पर लाने की तैयारी बॉलीवुड कर रहा है. इस फिल्म का नाम रखा गया है Pralay.
Ranveer Singh की यह फिल्म लंबे समय से चर्चा में थी, लेकिन अब इससे जुड़ी सबसे बड़ी खबर सामने आई जब पता चला है कि इसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है. बता दें कि Pralay की शूटिंग 16 अगस्त 2026 से मुंबई में शुरू हो गई है. फिल्म को Jai Mehta डायरेक्ट कर रहे हैं और इसमें Kalyani Priyadarshan भी नजर आएंगी.

Ranveer Singh’s Zombie-Thriller Pralay Story, Cast, Director, Budget, Shooting & Release Date
Pralay की कहानी क्या है?
Pralay एक Original Zombie Action Thriller और Survival Drama है, जिसमें Ranveer Singh लीड रोल में हैं. फिल्म की कहानी एक ऐसे भविष्य की पृष्ठभूमि में रखी गई है जहां एक खतरनाक महामारी के बाद हालात बिगड़ते चले जाते हैं और इसके बाद Zombie Outbreak जैसी स्थिति पैदा हो जाती है. ऐसे माहौल में कहानी का फोकस सिर्फ Zombies और Action पर ही नहीं, बल्कि Survival, Family, Courage और Emotional ड्रामे पर भी रहेगा.
हालांकि मेकर्स ने अभी तक फिल्म की पूरी कहानी या Ranveer Singh के किरदार के बारे में ऑफिसियल तौर पर कुछ खुलासा नहीं किया है. लेकिन ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की थीम एक ऐसे Mumbai पर बेस्ड है जो किसी बड़ी तबाही के बाद पूरी तरह बदल चुका है. Pinkvilla की रिपोर्ट के मुताबिक, Pralay को Mumbai की रियल लोकेशन पर शूट किया जा रहा है.
क्या Pralay फिल्म ‘Blindness’ की Remake है?
Pralay को लेकर कुछ रिपोर्ट्स ये भी कहती हैं कि यह फिल्म साल 2008 में आई Hollywood फिल्म Blindness की Remake या Adaptation होगी लेकिन इस सवाल पर प्रोड्यूसर Hansal Mehta ने साफ किया था कि Pralay, Blindness की Remake नहीं होगी बल्कि इसका कांसेप्ट बिलकुल ओरिजिनल होगा.
Awarapan 3 को लेकर Emraan Hashmi का बड़ा खुलासा, फैंस के बीच मची खलबली
Ranveer Singh का नया Avatar
Ranveer Singh के लिए Pralay इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह फिल्म उनके करियर से बिलकुल अलग होगी. एक ऐसा किरदार जिसमे रणवीर को अभी तक नहीं देखा गया है. Dhurandhar फ्रेंचाइजी की बड़ी सफलता के बाद Ranveer अब एक ऐसी फिल्म कर रहे हैं जिसमें Action के साथ Survival और Horror-Thriller दोनों का बेहतरीन संगम दिखाई देगा.
Kalyani Priyadarshan का Bollywood डेब्यू
Pralay में Kalyani Priyadarshan बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आयेंगी. वैसे Kalyani मलयालम फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री हैं और Pralay उनके लिए एक बड़ा Bollywood Project है और इसी के साथ वो हिंदी सिनेमा में डेब्यू करने वाली हैं.
View this post on Instagram
Pralay के Director कौन हैं?
फिल्म का डायरेक्शन Jai Mehta कर रहे हैं. Jai Mehta, फिल्ममेकर Hansal Mehta के बेटे हैं. उन्होंने इससे पहले Lootere का भी डायरेक्शन किया है और पॉपुलर Series Scam 1992: The Harshad Mehta Story में Co-Director के रूप में भी काम किया था. इसी के साथ प्रलय उनका भी बतौर डायरेक्टर बॉलीवुड में डेब्यू है.
Pralay के Producer कौन हैं?
Pralay को कई बड़े नाम मिलकर Produce कर रहे हैं. फिल्म के Production से जुड़े कुछ नाम हैं:
Ananya Birla – Birla Studios
Ranveer Singh – Maa Kasam Films
Hansal Mehta और Sahil Saigal – True Story Films
इस तरह Pralay Ranveer Singh के लिए केवल एक Actor के तौर पर ही नहीं, बल्कि Producer के रूप में भी खास प्रोजेक्ट है.
Pralay का Budget कितना है?
India Today और NDTV के अलावा कई रिपोर्ट्स में Pralay का Budget लगभग 300 करोड़ रूपये के आस पास बताया गया है. समय रहते ये बढ़ भी सकता है. हालांकि इस बारे में अभी ऑफिसियल अनाउंसमेंट का इंतजार है.
Pralay की Shooting
अब Pralay को लेकर सबसे बड़ा अपडेट यही है कि फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है. 16 अगस्त 2026 से Mumbai में Principal Photography शुरू हुई. मेकर्स फिल्म को Mumbai और उसके आसपास की Live Locations पर शूट कर रहे हैं. इसका उद्देश्य फिल्म की Post-Apocalyptic दुनिया को ज्यादा Realistic और Immersive बनाना है.
इसके अलावा Australia में भी बड़े Schedule की बात कही गई थी. जून में सामने आई जानकारी के मुताबिक फिल्म का एक महत्वपूर्ण हिस्सा Australia में शूट किया जाना था और वहां International Technicians के साथ Pre-Production भी चल रहा था. हालांकि बाद की रिपोर्ट्स में Shooting को Mumbai में शिफ्ट किए जाने की जानकारी सामने आई और अब Mumbai में कैमरे रोल हो चुके हैं.
View this post on Instagram
क्या Pralay Pan-India फिल्म होगी?
अभी तक इसके बारे में कोई भी ऑफिसियल जानकरी सामने नहीं आई है लेकिन जिस हिसाब से फिल्म को बड़े बजट और बड़े स्तर पर बनाया जा रहा है उस हिसाब से ऐसा अनुमान है कि ये एक पैन-इंडिया रिलीज़ हो सकती है. अब मेकर्स की तरफ से अनाउंसमेंट का ही इंतजार है.
Pralay की Release Date क्या है?
अभी Pralay की Official Release Date की घोषणा नहीं की गई है. फिल्म की Shooting अगस्त 2026 में शुरू हुई है और रिपोर्ट्स के मुताबिक Production को आगे भी जारी रखा जाएगा. इस साल के एंड तक फिल्म की शूटिंग खत्म होना मुश्किल माना जा रहा है. ऐसे में उम्मीद यही है कि फिल्म अगले साल दिवाली या उससे बाद ही रिलीज की संभावना बताई जा रही है.
Pralay से हैंबड़ी उम्मीदें?
Ranveer Singh के लिए फिल्म Pralay से सभी को काफी उम्मीदें हैं. वैसे भी धुरंधर और धुरंधर 2 के बाद से रणवीर की फैन फॉलोइंग काफी बढ़ गई है. ऐसे में सभी को उनके अगले प्रोजेक्ट में दिलचस्पी है. इतना ही नहीं बॉलीवुड में ज़ोम्बी पर अभी तक काफी कम ही फ़िल्में बनी हैं. इसलिए ये ऑडियंस के लिए बेहद ही यूनिक प्रोजेक्ट होने वाला है.
अब असली इंतजार फिल्म के First Look, Ranveer Singh के Character Look, Teaser और Official Release Date का है. जिसके बारे में जल्दी ही घोषणा की जा सकती है.
Pralay को लेकर सबसे बड़ा सवाल
Ranveer Singh की आने वाली फिल्म Pralay से आपको कितनी उम्मीदें हैं? बॉलीवुड में ज़ोंबी मूवी का भविष्य क्या है? अपनी राय कमेंट में जरूर लिखें.