The End of Oak Street Movie Review in Hindi: अगर आपको ऐसी फिल्में पसंद हैं जहां हंसती खेलती जिंदगी अचानक किसी भयानक और रहस्यमयी घटना में बदल जाए, तो The End of Oak Street आपके लिए दिलचस्प और बेहतर विकल्प हो हो सकती है. David Robert Mitchell के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म एक पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चा में है. लेकिन क्या वाकई ये फिल्म सभी के देखने लायक है? आइये बात करते हैं.
The End of Oak Street की कहानी क्या है?
कहानी साल 1982 में शुरू होती है. Denise Platt अपनी फैमिली के साथ Flowervale के Oak Street नाम के एक शहर में रहती है. उसके परिवार में पति Greg, बेटी Audrey और बेटा Brian हैं. Denise और Greg की शादीशुदा जिंदगी कुछ ठीक नहीं चल रही है. Greg एक Pizza delivery man के तौर पर काम करता है, जबकि Denise चाहती है कि वह कोई और अच्छी नौकरी नौकरी ढूंढ ले.
लेकिन इस परिवार के ये परेशानी तो कुछ भी नहीं, बड़ी परेशानी तो वो है जो इनकी जिंदगी में दस्तक देने वाली है. Oak Street पर एक के बाद एक अजीब घटनाएं होने लगती हैं. जैसे कहीं पर एक रहस्यमयी पौधा दिखाई देना. किसी के आंगन में अचानक किसी बड़े जानवर के गोबर जैसा एक विशाल ढेर नजर आना.
इतना ही नहीं इसके बाद एक रात Oak Street अचानक एक तेज सफेद रोशनी से जगमगा उठती है. एक जोरदार आवाज होती है और पूरे इलाके की बिजली भी चली जाती है. अगली सुबह जब सभी उठके देखते हैं तो पता चलता है कि पूरे इलाके में डायनासोर घूम रहे हैं. अब परिवार के सामने सबसे बड़ा सवाल है कि वे इन खतरनाक जीवों से खुद को कैसे बचाएं? अब फिल्म में आगे क्या होगा? ये तो आपको थियेटर जाके ही पता चलेगा.
View this post on Instagram
The End of Oak Street Movie Review in (Hindi)
The End of Oak Street फिल्म के प्लस पॉइंट्स
फिल्म की कहानी काफी यूनिक और रोचक लग रही है. आपने इससे पहले कई फिल्मों में एलियंस को शहरों पर हमला करते हुए देखा होगा और डायनासोरों को भी अलग-अलग फिल्मों में तबाही मचाते हुए देखा है. लेकिन The End of Oak Street इन सब से काफी अलग है. ये सभी जानवर किसी जंगल या पार्क में नहीं बल्कि ओक स्ट्रीट की सड़कों पर मंडरा रहे हैं.
फिल्म की कहानी बहुत तेजी से आगे बढती है. इसलिए आप कहीं पर भी बोर नहीं होंगे. शुरुआत से ही फिल्म में रोमांच और रहस्यमयी चीजें होनी शुरू हो जाती है.
Awarapan 2 Movie Review: फिर चला Shivam Pandit का जादू, क्या आवारापन की बराबरी कर पाए Emraan Hashmi?
दिखी डायरेक्टर की मेहनत
David Robert Mitchell का डायरेक्शन फिल्म की सबसे बड़ी खूबियों में से एक है. उन्होंने पूरी फिल्म को 80s के दशक का एहसास देने की कोशिश की है. इतना ही नहीं सिर्फ फिल्म की कहने में ही नहीं बल्कि फिल्म के कलर, कैमरा वर्क, माहौल और यहां तक कि म्यूजिक में भी पुराने दौर की झलक दिखाई देती है.
इसके अलावा फिल्म में कई बातें अच्छी हैं जैसे रोमांचक घटनाएं, अच्छे इमोशनल मोमेंट्स और स्टार कास्ट की दमदार एक्टिंग. लेकिन इसके साथ ही इसमें कुछ खामियां भी हैं.
View this post on Instagram
The End of Oak Street फिल्म के नेगेटिव पॉइंट्स
फिल्म देखते हुए आपको कई बार ऐसा लगेगा कि कुछ किरदार ऐसे फैसले लेते हैं जो सभी की समझ से परे हैं. जैसा कि उस परिवार के बच्चे ऐसे खतरनाक माहौल में बाहर क्यों निकल जाते हैं.
फिल्म में आपोक Jeannette और Kaden Tucker से जुड़ी भी एक कहानी देखने को मिलेगी जिसे देखकर साफ़ लगता है कि इसे फालतू में ही जोड़ा गया है जबकि ना तो ये कहानी से मेल खाती है और ना ही इसके ना होने से भी किसी कोई फर्क पड़ता.
फिल्म के कई जगह आपको हल्की-फुल्की कॉमेडी देखने को मिलेगी लेकिन कई जगह ये ओवर लगी है जिसकी वजह से ओरिजिनल कहानी का प्रभाव थोड़ा कम पड़ जाता है.
Awarapan 2 vs Batwara 1947: एडवांस बुकिंग में कौन चल रहा है आगे? जानिए
The End of Oak Street का तकनीकी पक्ष
फिल्म के म्यूजिक की जिम्मेदारी Michael Giacchino ने संभाली है. उनका म्यूजिक फिल्म के 1980 के दशक वाले माहौल के साथ पूरी तरह मेल खाता है. थीम म्यूजिक और BGM भी दमदार हैं. इसके अलावा Michael Gioulakis की Cinematography भी फिल्म का बड़ा प्लस पॉइंट है. इसके VFX भी शानदार हैं जिससे स्क्रीन पर सभी डायनासोर बिलकुल असली नजर आते हैं.
The End of Oak Street Movie Review: Final Verdict
कुल मिलाकर, The End of Oak Street एक मनोरंजक और रोमांचक Creature Thriller है, जिसकी सबसे बड़ी ताकत इसका Unique Concept है. रेट्रो माहौल, डायनासोरों का आतंक और Anne Hathaway की शानदार Performance को मिलकर The End of Oak Street को एक एंटरटेनिंग फिल्म बन सकता है.
फिल्मी फ्राइडे की रेटिंग: 3.5/5
दीजिये अपनी राय!
क्या आपको लगता है कि The End of Oak Street, Awarapan 2 और Batwara 1947 के बीच बॉक्स ऑफिस पर टिक पायेगी? अपनी राय जरूर बताएं.