Irumudi Movie Review in Hindi: पहली बार Ravi Teja ने छोड़ा Mass Maharaja अवतार और किया शानदार कमबैक, क्या Hit होगी फिल्म?

Irumudi Movie Review in Hindi: तेलूगु फिल्म इंडस्ट्री के Mass Maharaja के नाम से मशहूर Ravi Teja की फिल्म Irumudi सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी उम्मीदें थीं. लंबे समय बाद Ravi Teja एक ऐसी फिल्म में नजर आए हैं, जोकि उनकी इमेज से बिलकुल अलग है. फिल्म में बाप-बेटी की कहानी बेहद ही इमोशनल तरीके से दिखाई गई है. लेकिन क्या फिल्म पूरी तरह पैसा वसूल है? आइये डिटेल में जानते हैं.

Irumudi Movie Plot in Hindi

कहानी Polluru में रहने वाले Trinadh यानी Ravi Teja की है. Trinadh, Ayyappa Swamy के भक्त हैं और केले की खेती करते हैं. उनकी सबसे बड़ी दुनिया उनकी बेटी Manemma यानी Baby Nakshatra है. दोनों के बीच काफी मजबूत रिश्ता है. Manemma के साथ कुछ भी होता है, वह अपने पिता को हर बात बताती है. लेकिन ये ज्यादा लगाव कई बार बेटी के लिए परेशानी खड़ी कर देता है.

ये सब ठीक है लेकिन मनेम्मा के साथ एक समस्या है कि वो शराब का आदि है और इसके लिए उसे कई बार मुंह की खाने पड़ती है. खैर, कहानी में नया मोड़ तब आता है जब Manemma और गांव की दूसरी लड़कियां हाई स्कूल की पढ़ाई के लिए पड़ोसी गांव जाती हैं. इसके बाद कुछ ऐसी घटनाएं होती हैं, जो धीरे-धीरे Trinadh को एक ऐसे संघर्ष में खींच लेती हैं, जहां उसे अपनी बेटी के लिए बहुत कुछ करना पड़ जाता है.

इसके बाद कहानी कई मोड़ लेती है और इसी दौरान एक्टिंग में रवि तेजा की कई लेयर देखने को मिलती हैं.

Irumudi Trailer Review in Hindi

Irumudi Movie Review in Hindi

Irumudi Movie Plust Points

फिल्म के सबस बड़े प्लस पॉइंट्स में से एक है इसका स्क्रीनप्ले. ये कहानी से बिलकुल नहीं भटकता और एंड तक उसी ट्रैक पर रहता है. रवि तेजा की पिछली कई फिल्मों में देखा गया है कि कहानी को आगे बढ़ाने के बजाय उसमें जरूरत से ज्यादा मसाले डाल दिए जाते हैं. जिसकी वजह से ऑडियंस कई जगह बोरियत महसूस करती है.

इसके अलावा फिल्म का अगला सबसे बड़ा प्लस पॉइंट है इसमें दिखाया गया बाप-बेटी का इमोशनल रिश्ता. Ravi Teja और Baby Nakshatra के बीच के दृश्य बेहद खूबसूरती से लिखे और फिल्माए गए हैं. दोनों के बीच की मासूमियत और इमोशनल कनेक्शन कई जगह सीधे दिल को छूता है.

Brahmastra 2 में आया बड़ा ट्विस्ट, होगी Deepika Padukone की एंट्री? Ranbir Kapoor और Alia Bhatt के साथ निभाएंगी ये रोल

Ravi Teja का शानदार कमबैक

Irumudi की सबसे अच्छी बात ये भी है कि इस बार रवि तेजा ने अपनी जबरदस्त एक्टिंग से सभी का दिल जीत लिया है. Mass Maharaja की छवि के पीछे एक शानदार एक्टर भी है, जिन्हें देखकर ऐसा लगता है कि उन्हें पिछले कुछ समय में इस तरह खुलकर अभिनय करने का मौका कम मिला है.

यही वजह है कि स्क्रीन पर कई जगह ऐसा लगता है कि हम Ravi Teja को नहीं, बल्कि फिल्म के करैक्टर Trinadh को ही देख रहे हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by RAVI TEJA (@raviteja_2628)

Baby Nakshatra ने भी जीता दिल

Baby Nakshatra ने अपने किरदार में शानदार काम किया है. वह फिल्म में सिर्फ एक बच्चे के किरदार तक सीमित नहीं रहतीं, बल्कि कहानी को आगे बढ़ाने में भी अपनी भूमिका निभाती हैं. उनकी मासूमियत और एक्टिंग फिल्म खत्म होने तक अपना असर छोड़ते हैं.

Irumudi Movie Negative Points

फिल्म की शुरुआत थोड़ी धीमी है. क्योंकि शुरुआती हिस्से में कहानी को स्पीड पकड़ने में थोड़ा टाइम लगाता है. फिल्म में कई जगह आपको लिप-सिंक का इशू भी दिखाई देगा. मेकर्स को इस पर ध्यान देना चाहिए थे.

फिल्म की स्टोरी ठीक है लेकिन क्राइम और टाइम-टाइम पर होती घटनाएँ आपको पिछली कई फिल्मों की याद दिला देंगे. इसका मतलब सेकंड हाफ के बाद कई सीन्स ऐसे आते हैं जोकि देखने में नए बिल्कल नहीं लगते.

Pralay: Ranveer Singh की Zombie Thriller फिल्म की पूरी जानकारी – Story, Cast, Director, Budget, Shooting और Release Date

फिल्म का म्यूजिक और तकनीकी पक्ष

GV Prakash Kumar का म्यूजिक फिल्म की भावनाओं के साथ अच्छी तरह जुड़ा महसूस होता है. फिल्म में दिखाया गया Ayyappa Swamy का आध्यात्मिक माहौल और ग्रामीण वेशभूषा, फिल्म को और भी परफेक्ट बनाती हैं. साथ ही इनका बैकग्राउंड स्कोर भी कहानी के इमोशनल और गंभीर हिस्सों को मजबूती देता है. इन सब के अलावा Vishnu Sharma की सिनेमैटोग्राफी भी फिल्म की कहने के अनुरूप है. .

 

View this post on Instagram

 

A post shared by RAVI TEJA (@raviteja_2628)

Irumudi Review: Verdict

कुल मिलाकर Irumudi एक खूबसूरत और इमोशनल फिल्म है, जिसमें तीखे और गंभीर पलों को ईमानदार कहानी के साथ दर्शकों के सामने पेश किया गया है. फिल्म की सबसे बड़ी ताकत है Ayyappa Swamy की थीम, बाप-बेटी का इमोशनल रिश्ता और Ravi Teja की शानदार परफॉरमेंस. फिल्म में कुछ कमियां जरूर हैं लेकिन इन सभी पॉजिटिव चीजों को देखते हुए उसे नजरंदाज किया जा सकता है.

Filmi FryDay Rating: 3.5/5

दीजिये अपनी राया!

क्या आपको लगता है कि Irumudi में Ravi Teja ने अपने करियर की सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस में से एक दी है? फिल्म में सबसे अच्छा किरदार आपको कौन सा लगा? कमेंट में अपनी राय जरूर लिखें.

Founder & Author : My name is Deepak Giri & I am from New Delhi, India. Filmi FryDay is your one stop shop for everything Entertainment.

Leave a Comment