Brahmastra 2 को लेकर ऑडियंस का इंतजार लगातार बढ़ता जा रहा है. अब फिल्म से जुड़ी एक ऐसी खबर सामने आई है, जो अगर सच साबित होती है तो ये Astraverse के अगले चैप्टर को और भी बड़ा बना सकती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक Deepika Padukone की Brahmastra 2 में एंट्री हो सकती है. हालिया रिपोर्ट के मुताबिक मेकर्स की तरफ से अभिनेत्री से बात की गई है.
हालांकि अभी तक Deepika या फिर मेकर्स की तरफ से ऑफिसियल जानकारी नहीं मिल पाई है. लेकिन अगर बातचीत अंतिम रूप लेती है, तो Brahmastra 2 में Deepika, Ranbir Kapoor और Alia Bhatt जैसे बड़े सितारे एक साथ नजर आ सकते हैं जोकि मेकर्स और ऑडियंस दोनों के लिए प्लस पॉइंट है.

Deepika Padukone in Brahmastra 2
Amruta के किरदार में नजर आ सकती हैं Deepika Padukone
रिपोर्ट के अनुसार, Ayan Mukerji और उनकी टीम Amruta के किरदार के लिए Deepika Padukone से बात कर रही है. कहा जा रहा है कि यह किरदार कहानी में काफी महत्वपूर्ण होगा और इसके लिए ऐसी अभिनेत्री की जरूरत है, जिसकी स्क्रीन मौजूदगी दमदार और बेहद ही प्रभावशाली हो. इसी वजह से Deepika को इस रोल के लिए चुना गया है.
कई रिपोर्ट्स में बताया गया है कि फिलहाल Brahmastra 2 की कहानी और स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है. फिल्म से जुड़ी तैयारियां भी आगे बढ़ रही हैं. हालांकि आखिरी फैसला Deepika का होगा कि वो इसके लिए हाँ करती हैं या फिर इस प्रोजेक्ट को रिजेक्ट कर देती हैं.
Mirzapur The Movie: Munna Bhaiya की वापसी कैसे हुई? Cast, Story, Trailer और 15 बड़े Facts
Ranbir Kapoor और Alia Bhatt की भी होगी वापसी
Brahmastra 2 में Ranbir Kapoor एक बार फिर Shiva के रूप में वापसी करेंगे. वहीं Alia Bhatt भी Isha के किरदार में नजर आएँगी. अब सभी को इंतजार है तो सिर्फ ऑफिसियल अनाउंसमेंट का. देखते हैं कि Deepika Padukone भी फिल्म का हिस्सा बनती हैं या फिर नहीं. इन सब के अलावा ये भी ख़बरें हैं कि ब्रम्हास्त्र 2 में Ranbir Kapoor, Shiva और Dev, दोनों के किरदार में नजर आ सकते हैं.
View this post on Instagram
2027 में शुरू हो सकती है Brahmastra 2 की शूटिंग
रिपोर्ट के मुताबिक Ranbir Kapoor जनवरी 2027 तक Nitesh Tiwari की Ramayana Part 2 का काम पूरा कर सकते हैं. इसके बाद कुछ समय की तैयारी के बाद वह अप्रैल 2027 में Brahmastra 2 की शूटिंग शुरू कर सकते हैं.
बताया जा रहा है कि फिल्म को लेकर Ranbir पहले से ही काफी उत्साहित हैं. सबसे बड़ी चुनौती उनके लिए Shiva और Dev के डबल किरदार को निभाना होगी. अगर ऐसा होता है, तो Brahmastra 2 में Ranbir को एक ही फिल्म में दो अलग-अलग और बेहद महत्वपूर्ण भूमिकाओं में देखना दर्शकों के किसी बड़ी ट्रीट से कम नहीं होगा.
आपका क्या मानना है?
अगर Deepika Padukone, Brahmastra 2 में Amruta का किरदार निभाती हैं, तो क्या आपको लगता है कि फिल्म पहले पार्ट से भी ज्यादा बड़ी बन सकती है? कमेंट में अपनी राय जरूर बताएं.