Toxic Movie Review in Hindi: यश की फिल्म Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups को लेकर ऑडियंस में जबरदस्त उत्साह था. इनकी KGF: Chapter 2 के बाद बड़े पर्दे पर वापसी, Geetu Mohandas का अलग तरह का डायरेक्शन, बड़े लेवल पर फिल्म मेकिंग और सितारों की फौज की वजह से उम्मीदें काफी ज्यादा थीं. लेकिन क्या फिल्म सच में उतनी ही अच्छी है जितना कि इसके बारे में बात हो रही है? आइये डिटेल में बात करते हैं.
Toxic Movie Plot in Hindi
Toxic की कहानी अपराध की दुनिया और उसके भीतर मौजूद सत्ता, हिंसा, परिवार और पारिवारिक रिश्तों के इर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म की थीम Goa में रखी गई है जिसमे कई दशकों की कहानी दिखाई गई है. Yash ने फिल्म में डबल रोल निभाया है और यही फिल्म का अहम हिस्सा भी साबित हुआ है. बाप का अतीत कैसे बेटे को उसके खिलाफ करता है? अंत में क्या होता है? जानने के लिए आपको थियेटर जाना होगा.

Toxic Movie Review in Hindi
टॉक्सिक फिल्म के प्लस पॉइंट
फिल्म की सबसे बड़ी ताकत खुद यश हैं. Yash की परफॉरमेंस फुल टू पैसा वसूल है. अगर Toxic में कोई एक चीज ऐसी है जिस पर सभी की राय पॉजिटिव होगी वो सिर्फ यश की शानदार एक्टिंग ही है. चाहे वह शांत अंदाज में दिखाई दें या फिर वोइलेंस एक्शन सीन्स में, Yash का किरदार बड़े पर्दे पर सभी का ध्यान खींचता है. डबल रोल में यश ने दोनों किरदारों के लिए अलग-अलग मेहनत की है.
खासकर फिल्म का सेकंड हाफ भी यश के दूसरे करैक्टर ने संभाला है. यही वजह है कि टॉक्सिक यश के फैंस को खूब पसंद आने वाली है.
TOXIC Movie Explained: फिल्म की कहानी, बजट, स्टार कास्ट, रनटाइम और 5 बड़े रहस्य
Action और Visuals हैं जबरदस्त
तकनीकी लेवल के बारे में बात करें तो Toxic काफी बड़ी फिल्म महसूस होती है. फिल्म के Visuals, Cinematography, Production Design और Action को आप 5 में से 5 की रेटिंग देंगे. फिल्म में कई ऐसे Action सीक्वेंस हैं जो थियेटर में ऑडियंस को सीटी और तालियाँ बजाने पर मजबूर कर देंगे.
क्लाइमैक्स दमदार
फिल्म का सेकंड हाफ ऑडियंस को पसंद आएगा साथ में क्लाइमैक्स भी पैसा वसूल है. फर्स्ट हाफ ख़त्म होने के बाद यश के डबल रोल में दर्शकों को खूब मजा आने वाला है.
View this post on Instagram
टॉक्सिक फिल्म कमजोरी कड़ियाँ
टॉक्सिक फिल्म के नेगेटिव पॉइंट्स की बात करें तो इसमें फिल्म का फर्स्ट हाफ इसकी सबसे बड़ी कमजोरी है. स्टोरी एक ट्रैक पर नहीं दिखाई गई है. कई कहानी एक साथ चल रही हैं इसलिए फर्स्ट हाफ काफी उलझा हुआ लगता है. कई किरदारों को ठीक से स्थापित करने के बजाय फर्स्ट हाफ के कई घटनाओं को अलग-अलग दिखाकर डायरेक्टर ने कंफ्यूज कर दिया है.
लेंथ भी एक बड़ा कारण
इतना ही नहीं फिल्म की टोटल लेंथ भी बहुत ज्यादा है, ये लगभग 3 घंटे 14 मिनट की है. ऐसे में अगर स्टोरी करैक्टर टाइम पर आपस में कनेक्ट ना हो तो ऑडियंस जल्दी ही बोर हो जाती है. कुछ ऐसा ही टॉक्सिक के साथ भी हुआ है.
KGF के साए से बाहर नहीं निकल पाए Yash
फिल्म देखने के बाद आप सभी इस बात को मानेंगे कि यश अपनी केजीएफ वाली छवि से पूरी तरह से बाहर नहीं निकल पाए हैं. ये भी सबसे बड़ी वजह है कि टॉक्सिक में उनका अंदाज, डायलॉग बोलने का तरीका, स्लो मोशन वाले सीन्स और बड़े लेवल के एक्शन, आपको KGF की याद दिलाते हैं.
सपोर्टिंग कास्ट
यश के साथ Kiara Advani की कैमिस्ट्री बेहतर लगी है लेकिन कियारा के किरदार का इस्तेमाल काफी कम किया गया है. Nayanthara का किरदार भी आपको पसंद आएगा लेकिन यश के करैक्टर के सामने इनके किरदार को थोड़ा कमजोर दिखाया है. इन सब के अलावा Tara Sutaria, Huma Qureshi और Rukmini Vasanth भी फिल्म का हिस्सा हैं, लेकिन इतनी बड़ी कलाकारों की टीम होने के बावजूद हर किरदार को उतना बेहतर मौका नहीं मिला है.
Music और Background Score
यश की पिछली फ़िल्में KGF की तरह टॉक्सिक का बैकग्राउंड स्कोर भी रवि बसरूर ने दिया है. जहाँ केजीएफ का स्कोर लोगों को काफी पसंद आया था वहीँ टॉक्सिक के म्यूजिक को लेकर काफी ऑडियंस निरश हो सकती है. क्योंकि इस बार रवि बसरूर का मैजिक उतना ज्यादा नहीं चल पाया है.

क्या Toxic देखनी चाहिए?
अगर आप Yash के बहुत बड़े Fan हैं और आपको बड़े पर्दे पर Grand Visuals, Violent Action और Mass Moments पसंद हैं, तो Toxic आपको पसंद आएगी. लेकिन अगर आप एक मजबूत कहानी और सटीक करैक्टर के तौर पर ये फिल्म देखने जा रहे हैं तो हो सकता है आप निराश हो जाएँ.
Toxic Movie Review: Final Verdict
Toxic एक ऐसी फिल्म है जिसे पूरी तरह खराब कहना भी सही नहीं होगा और शानदार कहना भी मुश्किल है. फिल्म का Scale बड़ा है, Yash जबरदस्त हैं, Visuals आकर्षक हैं और कुछ Action Scenes, Climax बेस्ट है. लेकिन कमजोर कहानी, बड़ी लेंथ और इमोशनली कनेक्शन की कमी इसकी सबसे बड़ी कमजोरियां हैं.
Toxic Movie Rating: 2.5/5
दीजिये अपनी राय?
क्या आपके हिसाब से Yash की फिल्म KGF अच्छी थी या फिर Toxic आपको सबसे ज्यादा पसंद आई? कमेंट में अपनी राय जरूर दें.