TOXIC Movie Explained: फिल्म की कहानी, बजट, स्टार कास्ट, रनटाइम और 5 बड़े रहस्य

TOXIC Movie Explained in Hindi: साल 2022 में रिलीज़ हुई KGF: Chapter 2 ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बनाए, बल्कि यश को भारत के सबसे बड़े पैन इंडिया सुपरस्टार्स की लिस्ट में भी शामिल कर दिया. फिल्म की जबरदस्त सक्सेस के बाद हर किसी के मन में सिर्फ एक सवाल था—आखिर KGF के बाद यश किस फिल्म में नजर आएंगे?

दिलचस्प बात यह रही कि KGF 2 के बाद यश ने लगभग 2 साल तक किसी नई फिल्म की घोषणा नहीं की. इस दौरान कई बड़े बैनर और डायरेक्टर उनके साथ काम करना चाहते थे, लेकिन उन्होंने जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं लिया. आखिरकार उन्होंने जिस फिल्म को चुना, उसका नाम है TOXIC: A Fairytale For Grown-Ups.

इस फिल्म की घोषणा के बाद से ही यह लगातार चर्चा में बनी हुई है. इसकी वजह सिर्फ यश की वापसी नहीं, बल्कि फिल्म की रहस्यमयी कहानी, अलग दुनिया और इंटरनेशनल लेवल पर तैयार किए जा रहे प्रोडक्शन को भी माना जा रहा है.

TOXIC Movie Explained in Hindi

आखिर TOXIC है क्या?

TOXIC का पूरा नाम “TOXIC: A Fairytale for Grown-Ups” है. पहली नजर में इसका टाइटल किसी परीकथा जैसा जरूर लगता है, लेकिन फिल्म की दुनिया इससे बिल्कुल अलग दिखाई देती है.

मेकर्स के मुताबिक, यह कहानी क्राइम, सत्ता, लालच और विश्वासघात से भरी एक ऐसी दुनिया में ले जाएगी, जहां हर फैसला किसी की जिंदगी बदल सकता है. यही वजह है कि फिल्म का नाम TOXIC रखा गया है. यहां “Fairytale” का मतलब किसी पारंपरिक हैप्पी एंडिंग कहानी से नहीं, बल्कि एक ऐसी अंधेरी और जटिल दुनिया से है, जहां हर किरदार अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ता नजर आएगा.

toxic new teaser

किस दौर में आधारित है फिल्म की कहानी?

फिल्म की पूरी कहानी अभी तक ऑफिसियल तौर पर सामने नहीं आई है. हालांकि अब तक सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार, TOXIC की कहानी आज के गोवा में नहीं, बल्कि आजादी के बाद के उस दौर में आधारित है, जब गोवा तस्करी, गैरकानूनी कारोबार और अपराध की गतिविधियों का एक बड़ा केंद्र माना जाता था.

फिल्म में सिर्फ चमकते समुद्र तट या खूबसूरत लोकेशन ही नहीं, बल्कि उस दौर के सामाजिक और आपराधिक माहौल को भी बड़े पैमाने पर दिखाए जाने के हिंट मिलते हैं. यही वजह है कि कई लोग इसे एक सिंपल एक्शन फिल्म की बजाय पीरियड क्राइम ड्रामा फिल्म भी कह रहे हैं.

Movies Releasing in August 2026: Toxic, Batwara 1947, Awarapan 2 से लेकर The Paradise तक, अगस्त महीने में आयेंगी ये 10 बड़ी फिल्में

आखिर TOXIC की कहानी क्या हो सकती है?

फिल्म की कहानी को लेकर मेकर्स ने अभी तक ज्यादा खुलासा नहीं किया है, लेकिन तमाम रिपोर्ट्स और अब तक सामने आई जानकारी से इसकी कहानी की एक दिलचस्प झलक जरूर मिलती है.

बताया जा रहा है कि फिल्म का मुख्य किरदार ‘राया’ है, जिसे यश निभा रहे हैं. राया एक ऐसी दुनिया में कदम रखता है जहां सत्ता, लालच, विश्वासघात और हिंसा का बोलबाला है. जैसे-जैसे उसकी ताकत बढ़ती है, वैसे-वैसे उसके सामने नई चुनौतियां भी खड़ी होती जाती हैं.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह सिर्फ एक गैंगस्टर के उभरने की कहानी नहीं होगी, बल्कि उस इंसान की जर्नी भी दिखाएगी, जो ताकत हासिल करने की कीमत अपने रिश्तों और निजी जिंदगी से चुकाता है. हालांकि, फिल्म की पूरी कहानी और किरदारों के आपसी रिश्तों का खुलासा रिलीज़ के बाद ही होगा.

पिता और बेटे का टकराव?

हाल ही में फिल्म से जुड़े एक क्रू मेंबर ने ऐसा हिंट दिया था कि TOXIC सिर्फ गैंगवार या क्राइम की कहानी नहीं होगी, बल्कि इसमें एक मजबूत इमोशनल पहलू भी देखने को मिलेगा. कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि फिल्म की कहानी में पिता और बेटे के बीच संघर्ष दिखाया जायेगा जोकि फिल्म का मुख्य पॉइंट होगा.

yash toxic plot leaked

क्यों बढ़ रहा है TOXIC का क्रेज?

TOXIC को लेकर दर्शकों की उत्सुकता की सबसे बड़ी वजह यह है कि यश इस बार KGF जैसी फिल्म को दोहराने की कोशिश नहीं कर रहे हैं. इस बार वो लीक से हटकर कर रहे हैं जिससे ऑडियंस इम्प्रेस हुई है. इसके अलावा यश नितेश तिवारी की फिल्म रामायण में रावण के किरदार में नजर आने वाले हैं. यही वजह है कि यश पिछले काफी समय से ट्रेंडिंग में हैं.

Geetu Mohandas को ही क्यों चुना गया?

TOXIC का डायरेक्शन नेशनल अवॉर्ड विनर एक्ट्रेस और फिल्ममेकर Geetu Mohandas कर रही हैं. उन्होंने अपने करियर में ऐसी फिल्मों का डायरेक्शन किया है, जिनकी पहचान सिर्फ बड़े एक्शन सीक्वेंस नहीं बल्कि गहरी और इमोशनल कहानी रही है. माना जा रहा है कि इसी नई सोच की वजह से TOXIC बाकी पैन इंडिया फिल्मों से अलग नजर आ सकती है.

Toxic Plot Leaked: 1940 के दशक का गोवा और क्राइम की दुनिया, जानिए Yash स्टारिंग टॉक्सिक की लीक कहानी और ट्रेलर की डेट

इस बार सिर्फ एक्टर के साथ प्रोड्यूसर भी बने यश

TOXIC यश के करियर की उन चुनिंदा फिल्मों में शामिल है, जिनमें वह सिर्फ लीड एक्टर ही नहीं बल्कि प्रोड्यूसर भी बने हैं. यानी फिल्म की कहानी, प्रोडक्शन, कास्टिंग और कई अहम क्रिएटिव फैसलों में उनकी सीधी भागीदारी रही है. यही कारण है कि कई रिपोर्ट्स में TOXIC को यश का अब तक का सबसे पर्सनल प्रोजेक्ट बताया जा रहा है.

TOXIC की स्टार कास्ट

यश के अलावा फिल्म में कई बड़े स्टार्स अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं. अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार फिल्म की स्टार कास्ट इस प्रकार है-

यश — राया
नयनतारा — गंगा
कियारा आडवाणी — नादिया
हुमा कुरैशी — एलिज़ाबेथ
तारा सुतारिया — रेबेका
रुक्मिणी वसंत — मेलिसा
अक्षय ओबेरॉय — टोनी

Toxic Teaser

हॉलीवुड कनेक्शन भी बना चर्चा का विषय

फिल्म को लेकर एक और दिलचस्प बात यह है कि इसके प्रोडक्शन में कई इंटरनेशनल तकनीशियन और विशेषज्ञ जुड़े होने की खबरें सामने आई हैं. हालांकि मेकर्स ने पूरी टीम की जानकारी डिटेल में साझा नहीं की है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के विजुअल्स और तकनीकी क्वालिटी को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाने की कोशिश की गई है. इससे साफ है कि मेकर्स का टारगेट सिर्फ भारतीय बॉक्स ऑफिस तक सीमित नहीं, बल्कि वर्ल्डवाइड ऑडियंस तक पहुंचना भी है.

Ravi Basrur का म्यूजिक

अगर आपने KGF सीरीज देखी है, तो उसका बैकग्राउंड स्कोर आज भी आपके जहन में जरूर होगा. उस शानदार म्यूजिक के पीछे थे Ravi Basrur. अच्छी बात यह है कि TOXIC में भी म्यूजिक की जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर है. फैंस को उम्मीद है कि इस बार भी उनका बैकग्राउंड स्कोर फिल्म के एक्शन और इमोशनल सीन्स को और ज्यादा दमदार बना देगा.

Ramayana Trailer Breakdown (Hindi): रणबीर लगे बेहतर लेकिन रावण बने यश ने लूट ली पूरी महफिल

TOXIC का बजट कितना है?

फिल्म के बजट को लेकर लगातार चर्चा हो रही है. हालांकि मेकर्स ने अभी तक ऑफिसियल तौर पर किसी भी आंकड़े की पुष्टि नहीं की है. हालांकि अलग-अलग सोर्स और मीडिया रिपोर्ट्स में TOXIC का बजट लगभग 500 करोड़ रूपये या उससे भी ज्यादा बताया जा रहा है. इसी हिसाब से ये भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में से एक है.

टॉक्सिक का रनटाइम

कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि फिल्म की लेंथ लगभग 3 घंटे 15 मिनट हो सकती है. हालांकि यह फाइनल रनटाइम नहीं है. क्योंकि ये सेंसर बोर्ड की मंजूरी और फाइनल एडिटिंग के बाद इसमें बदलाव संभव है. इसलिए फिलहाल इसे ऑफिसियल जानकारी नहीं माना जा सकता.

Toxic का ट्रेलर कब होगा रिलीज?

हाल ही मेकर्स ने नए पोस्टर के साथ अनाउंसमेंट की है फिल्म का ट्रेलर आने वाली 8 अगस्त को रिलीज किया जायेगा. जबकि फिल्म की रिलीज डेट 26 अगस्त फाइनल की गई है.

Toxic First Look

TOXIC से जुड़े 5 सबसे बड़े रहस्य

फिल्म की रिलीज़ से पहले कई ऐसे सवाल हैं, जिनके जवाब अभी तक सामने नहीं आए हैं-

राया का असली मकसद क्या है?
क्या पिता और बेटे का संघर्ष कहानी का सबसे बड़ा ट्विस्ट होगा?
क्राइम की इस दुनिया का सबसे बड़ा सरगना कौन है?
फिल्म के नाम के साथ “A Fairytale For Grown-Ups” क्यों जोड़ा गया?
आखिर यश ने क्यों कहा कि दर्शक थिएटर से निकलते समय सिर्फ एक ही सवाल पूछेंगे-“आखिर ये था क्या?”

खैर, इन सभी सवालों के जवाब फिल्म रिलीज़ होने के बाद ही मिल पाएंगे.

फाइनल वर्ड

अब तक सामने आई जानकारी से इतना जरूर कहा जा सकता है कि TOXIC सिर्फ एक और बड़े बजट की एक्शन फिल्म नहीं है. यश और उनकी टीम इस बार एक ऐसी दुनिया बनाने की कोशिश कर रही है, जो कहानी, किरदारों और विजुअल्स, तीनों के लेवल पर अलग एक्सपिरेंस दे सके.

अगर फिल्म अपनी कहानी और प्रेजेंटेशन के मामले में दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरती है, तो TOXIC सिर्फ यश के करियर की ही नहीं, बल्कि भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में भी शामिल हो सकती है. फिलहाल सभी की नजर फिल्म के ट्रेलर और रिलीज़ पर टिकी हुई है.

FAQs

Q1. TOXIC Movie कब रिलीज़ होगी?

मेकर्स के अनुसार TOXIC: A Fairytale For Grown-Ups 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी. हालांकि रिलीज़ डेट में कई बार बदलाव होने के बाद अब इसे 26 अगस्त 2026 में रिलीज किया जायेगा.

Q2. TOXIC फिल्म के डायरेक्टर कौन हैं?

फिल्म का डायरेक्शन, नेशनल अवॉर्ड विनर फिल्ममेकर Geetu Mohandas कर रही हैं.

Q3. TOXIC में यश किस किरदार में नजर आएंगे?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यश फिल्म में ‘राया’ (Raya) नाम के किरदार में दिखाई देंगे.

Q4. क्या TOXIC की कहानी KGF से जुड़ी हुई है?

नहीं. अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार TOXIC और KGF का आपस में कोई संबंध नहीं है. यह एक पूरी तरह नई कहानी और नई दुनिया पर आधारित फिल्म है.

Q5. TOXIC का बजट कितना है?

फिल्म के बजट की ऑफिसियल घोषणा नहीं की गई है. हालांकि कई मीडिया रिपोर्ट्स में इसका बजट लगभग 500 करोड़ रूपये से भी ज्यादा बताया गया है.

Q6. TOXIC में यश के साथ कौन-कौन से कलाकार नजर आएंगे?

फिल्म में यश के अलावा नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत और अक्षय ओबेरॉय जैसे कई सितारे नजर आने वाले हैं.

Q7. TOXIC के म्यूजिक डायरेक्टर कौन हैं?

फिल्म का म्यूजिक Ravi Basrur तैयार कर रहे हैं, जिन्होंने इससे पहले KGF सीरीज का भी शानदार बैकग्राउंड स्कोर दिया था.

Founder & Author : My name is Deepak Giri & I am from New Delhi, India. Filmi FryDay is your one stop shop for everything Entertainment.

Leave a Comment