Baaghi 4 Box Office: पिछले हफ्ते टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की मच अवेटेड फिल्म ‘बागी 4’ (Baaghi 4) रिलीज हुई थी. फिल्म को लेकर ऑडियंस के बीच काफी उम्मीदें थीं लेकिन फिल्म उन सभी उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई. यही वजह रही कि फिल्म की कमाई भी उतनी अच्छी नहीं हो पा रही है. बल्कि चौथे दिन तो फिल्म की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली है. बड़े बजट के अंदर बनी बागी 4 के मेकर्स इससे काफी परेशान हैं.

Baaghi 4 Box Office Collection Report
बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक बागी 4 ने पहले दिन इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 13.20 करोड़ रूपये का नेट कलेक्शन किया था. जोकि काफी हद तक ठीक था. दूसरे दिन फिल्म की कमाई रही 11.34 करोड़ रूपये और तीसरे दिन यानि कि रविवार को फिल्म का कलेक्शन बढ़ना चाहिए बल्कि ये और भी कम हुआ. फिल्म ने इस दिन कमाए मात्र 9 करोड़ रूपये. इतना ही नहीं चौथे दिन फिल्म की कमाई में और भी बड़ी गिरावट देखने को मिली है. क्योंकि सोमवार को फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 4.20 करोड़ रूपये के आस पास का कलेक्शन किया है. इस हिसाब से फिल्म की कुल कमाई 37.74 करोड़ रूपये हो गई है.
Baaghi 4 Review in Hindi: बागी नहीं रीमेक फ्रेंचाइजी बोलिए जनाब, आखिरकार बागी 4 भी रीमेक ही निकली
Baaghi 4 Movie Budget
रिपोर्ट्स के मुताबिक बागी 4 को बनाने में लगभग 120-150 करोड़ रूपये का खर्च आया है. ऐसे में फिल्म की कमाई देखकर मेकर्स भी काफी परेशान हैं. जिस हिसाब से फिल्म की कमाई लगातार गिरती ही जा रही है लग रहा है कि ये एक हफ्ते में ही सिनेमाघरों में से उतर जाएगी. कई क्रिटिक्स इसे अभी से ही Flop करार दे चुके हैं और देखकर भी साफ़ जाहिर है. बल्कि ऐसा भी कह सकते हैं कि बागी 4 इस सीरीज की सबसे ख़राब प्रदर्शन करने वाली फिल्म बनने वाली है.
View this post on Instagram
इस तमिल फिल्म की रीमेक है बागी 4
विकिपीडिया के मुताबिक टाइगर श्रॉफ स्टारिंग बागी 4 का प्लाट साल 2013 में आई तमिल फिल्म Ainthu Ainthu Ainthu से काफी इंस्पायर्ड है. इतना ही नहीं बागी फ्रेंचाइजी की पिछली सभी फिल्में किसी ना किसी फिल्म की रीमेक ही थीं. जैसे कि बागी तेलुगु फिल्म Varsham की रीमेक थी. बागी 2 तेलुगु फिल्म Kshanam की ऑफिसियल रीमेक थी. जबकि बागी 3 का प्लाट भी तमिल फिल्म Vettai से इंस्पायर्ड था.
बागी 4 के बारे में
बागी 4 के बारे में बात करें तो इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ को लीड रोल में देखा गया है. इनके अलावा फिल्म में हरनाज संधू, सोनम बाजवा और संजय दत्त भी नजर आये हैं. फिल्म का डायरेक्शन साउथ के जाने माने डायरेक्टर ए. हर्षा ने किया है. फिल्म को प्रोड्यूस किया है साजिद नाडियाडवाला ने.
Special Request:
दोस्तों, अगर आपने बागी 4 (Baaghi 4) देख ली है तो बताइये आपको ये फिल्म कैसी लगी? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरुर दें. जानकारी पसंद आई हो तो पोस्ट को शेयर करना ना भूले, धन्यवाद.
Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.
I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article. https://accounts.binance.bh/register/person?ref=IHJUI7TF