Baby Do Die Do Trailer Review: बॉलीवुड की आने वाले क्राइम थ्रिलर फिल्मों में से एक ‘Baby Do Die Do’ का धमाकेदार ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है. फिल्म में हुमा कुरैशी एक ऐसे अवतार में नजर आ रही हैं, जैसा ऑडियंस ने उन्हें पहले कभी नहीं देखा होगा. लगभग 2 मिनट 27 सेकंड के इस ट्रेलर ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर सभी को बात करने पर मजबूर कर दिया है. सस्पेंस, क्राइम, अंडरवर्ल्ड और थ्रिल से भरपूर यह फिल्म दर्शकों को सीट से बांधे रखने का वादा करती नजर आ रही है.
Baby Do Die Do Trailer Review in Hindi
फिल्म की कहानी बेबी कर्मारकर नाम की एक महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका किरदार हुमा कुरैशी निभा रही हैं. बेबी एक गूंगी और बहरी महिला है, जो मुंबई की अपराध की दुनिया में एक खतरनाक कॉन्ट्रैक्ट किलर के रूप में काम करती है. दिन में वह एक सामान्य जिंदगी जीती नजर आती है, लेकिन रात होते ही उसका दूसरा चेहरा सामने आता है. यहाँ तक कि उसका परिवार भी नहीं जानता कि वह आधी रात को आखिर कहां चली जाती है.
ट्रेलर का सबसे दिलचस्प पहलू यह है कि बेबी अपने आसपास की आवाजें नहीं सुन सकती, लेकिन फिर भी वह अपने दुश्मनों के लिए बेहद खतरनाक साबित होती है. ये सब वो आखिर कैसे करती है? ये तो फिल्म आने के बाद ही पता चल पायेगा.
View this post on Instagram
एक गलती और बदल जाती है पूरी कहानी
ट्रेलर में दिखाया गया है कि एक साधारण सुपारी मिशन अचानक गलत दिशा में चला जाता है. इसके बाद बेबी खुद को अंडरवर्ल्ड की साजिशों, विश्वासघात और कई खतरनाक रहस्यों के बीच फंसा हुआ पाती है. यहीं से कहानी और भी रहस्यमयी और रोमांचक हो जाती है.
Toxic vs Eetha vs Vvan vs Khosla Ka Ghosla 2: अगस्त 2026 में होगा साल का सबसे बड़ा महाक्लैश!
हुमा कुरैशी का करियर का सबसे चुनौतीपूर्ण किरदार?
फिल्म में हुमा कुरैशी भारत की पहली “देसी हिटवुमन” के किरदार में नजर आएंगी जैसा कि मेकर्स ट्रेलर में भी बता चुके हैं. अब क्योंकि उनका किरदार बोल नहीं सकता और सुन नहीं सकता, इसलिए अभिनेत्री को अपने अभिनय के लिए केवल चेहरे के भाव और बॉडी लैंग्वेज का ही सहारा लेना पड़ा है.
हुमा ने ट्रेलर लॉन्च के दौरान बताया कि यह उनके करियर के सबसे टफ किरदारों में से एक रहा. उनके अनुसार, कई बार बिना डायलॉग बोले भावनाएं व्यक्त करना लंबे डायलॉग्स बोलने से भी ज्यादा चुनौतीपूर्ण था.
Watch Baby Do Die Do Movie Full Trailer
Baby Do Die Do Star Cast
फिल्म में हुमा कुरैशी के साथ कई बेहतरीन कलाकार नजर आने वाले हैं. स्टारकास्ट में सिकंदर खेर, चंकी पांडे, सीमा पाहवा, रचित सिंह, विद्या मालवडे, हिमांशु मलिक, मरुधर शेखावत और अरुण कुशवाह जैसे कई मंझे हुए कलाकार शामिल हैं.
Baby Do Die Do Release Date
‘Baby Do Die Do’ की रिलीज डेट 3 जुलाई 2026 फाइनल की गई है जोकि सिनेमाघरों में दस्तक देगी. दिलचस्प बात यह है कि फिल्म का सीधा मुकाबला उसी दिन रिलीज हो रही YRF Spy Universe की मच अवेटेड फिल्म Alpha से होगा, जिसमें आलिया भट्ट और शरवरी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी. ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर यह टक्कर काफी दिलचस्प साबित हो सकती है.
Special Request:
दोस्तों, Baby Do Die Do और Alpha में से आप किस फिल्म का ज्यादा इंतजार कर रहे हैं? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरुर दें. जानकारी पसंद आई हो तो पोस्ट को शेयर करना ना भूले, धन्यवाद.